- Hindi News »
- Health »
- Amazing Benefits Of Drinking Carrot And Ginger Juice
ग्लोइंग स्किन से लेकर वजन घटाने तक, गाजर के साथ इस चीज का जूस चमत्कार से कम नहीं
गाजर और अदरक के जूस ये दोनों आपकी सेहत के लिए किसी आयुर्वेदिक टॉनिक से कम नहीं है। एक कप गाजर और अदरक का रस पीने से शरीर को ये कई गंभीर बीमारियों से भी बचाव करता है।
- Written By: सीमा कुमारी

गाजर और अदरक के जूस पीने के अद्भुत फायदे (सौ.सोशल मीडिया)
गाजर और अदरक दोनों ही पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं और जब इनका जूस बनाकर पिया जाता है, तो इससे सेहत को ढेरों अद्भुत फायदे मिलते है। आपको बता दें, गाजर और अदरक दोनों न केवल इम्यून सिस्टम को मजबूत करता है बल्कि स्किन, डाइजेशन और वेट लॉस में भी मदद पहुंचता है। ऐसे में आइए जानते हैं पोषक तत्वों से भरपूर गाजर और अदरक के जूस पीने के अद्भुत फायदे-
गाजर और अदरक के जूस पीने के अद्भुत फायदे :
स्किन को बनाता है ग्लोइंग
डाइट एक्सपर्ट्स के अनुसार, गाजर और अदरक का जूस पीने से त्वचा में चमक आती है, दाग-धब्बे कम होते हैं और त्वचा स्वस्थ बनती है। गाजर में विटामिन ए और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं, जबकि अदरक में एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं, जो त्वचा को साफ करने और चमकदार बनाने में मदद करते है।
पाचन-तंत्र को दुरुस्त करता है
आपको बता दें, गाजर और अदरक का जूस पीने से पाचन तंत्र भी दुरुस्त रहता है। अदरक गैस, अपच और पेट दर्द से राहत दिलाता है वहीं, गाजर में मौजूद फाइबर पेट साफ करने में सहायक होता है। अगर आपको डाइजेशन से जुड़ी समस्या रहती है तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
सम्बंधित ख़बरें
Makeup Tips: पसीने से मेकअप को खराब होने से कैसे बचाएं? यहां जानिए 5 बेहतरीन टिप्स और आज़मा कर भी देखिए
Bitter Gourd: करेले के साथ गलती से भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना पड़ जाएंगे लेने के देने!
अब घड़ी नहीं, कान की बाली बताएगी आपकी सेहत, Smart Earrings का कमाल कर देंगा आपको हैरान
White Hair: बच्चों के बाल सफेद होने की वजह क्या है? जानिए इससे बचने के उपाय
वजन घटाने में सहायक
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को घटाना चाहते हैं तो ऐसे में आपको गाजर और अदरक के जूस का सेवन करना चाहिए। कम कैलोरी वाला यह जूस भूख को नियंत्रित करता है और मेटाबोलिज्म को फास्ट करता है।
शरीर को करता है डिटॉक्स
बता दें, गाजर और अदरक दोनों ही लिवर को साफ करने में मदद करते हैं, जिससे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकलते है। इसके नियमित सेवन से आपको अपने सेहत में बदलाव होते साफ दिखाई देने लगेगा।
इम्यूनिटी बूस्ट करता है
गाजर और अदरक के जूस पीने से इम्यूनिटी पावर भी बढ़ती है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, गाजर में बीटा-कैरोटीन और विटामिन-ए होता है, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाता है। बता दें, अदरक में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं जो सर्दी-खांसी से बचाते हैं। अगर आपकी इम्युनिटी वीक है तो ऐसे में आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए।
फटे दूध का पानी पनीर से ज्यादा क्यों फायदेमंद नज़र आता है, जानिए इसकी खासियतें
कैसे बनाएं गाजर और अदरक का जूस
गाजर और अदरक का जूस बनाने के लिए आपको 2 मीडियम साइज के गाजर, 1 इंच अदरक का टुकड़ा, 1 नींबू का रस ऑप्शनल और थोड़े से पानी की जरूरत पड़ेगी।
सबसे पहले गाजर और अदरक को अच्छे से धोकर काट लें। मिक्सर में थोड़ा पानी डालकर पीस लें। छानकर नींबू का रस मिलाएं और ताजा जूस पीएं। अब आपकी जूस बनकर तैयार है। अब इसका सेवन नियमित तौर पर करना शुरू कर दें।
Amazing benefits of drinking carrot and ginger juice
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
1 मई 1960 महाराष्ट्र दिवस: विरासत की बात, शौर्य, अस्मिता और इतिहास का गौरवशाली दिन
May 01, 2026 | 08:36 AMAkola Bride Accident News: शादी की खुशियां मातम में बदलीं; भीषण सड़क हादसे में नववधू सहित 3 की मौत
May 01, 2026 | 08:19 AMडिजिटल जनगणना 2027: 1.4 अरब लोगों की गिनती के लिए डिजिटल महाअभियान तैयार, पूछे जाएंगे ये 33 सवाल
May 01, 2026 | 08:17 AMCCTV बंद नहीं किया! बंगाल चुनाव में वोटिंग से पहले बैलेट पर बवाल, EC ने दी सफाई, बोले- 3 उम्मीदवार आए थे
May 01, 2026 | 08:13 AMMumbai Pune Expressway: मिसिंग लिंक शुरू होते ही अगला प्लान तैयार, एक्सप्रेसवे को 10 लेन तक बढ़ाने की योजना
May 01, 2026 | 07:51 AMअहिल्यानगर में 60 करोड़ मनी लॉन्ड्रिंग का शक, Ashok Kharat Case से सहकारिता तंत्र पर सवाल
May 01, 2026 | 07:39 AMNavi Mumbai Fake Baba Fraud: ‘तांत्रिक पूजा’ के बहाने महिला से लाखों ऐंठे, दो बाबा गिरफ्तार
May 01, 2026 | 07:33 AMवीडियो गैलरी

‘खुशबू को बड़े सपने देखना सिखाएंगे’, इंटर्न वकील के प्रयास ने बदली चाय बेचने वाली बच्ची की किस्मत, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 11:33 PM
Exclusive: सुरंगों का राजा है मुंबई-पुणे ‘मिसिंग लिंक’! डॉ. गायकवाड़ ने इसे बताया अपना सबसे बड़ा माइलस्टोन
Apr 30, 2026 | 10:10 PM
जबलपुर में कोहराम! बरगी डैम में पर्यटकों से भरा क्रूज पलटा, 5 की मौत, कई लापता; देखें दिल दहला देने वाला VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:55 PM
नागपुर में RSS मुख्यालय को रेडिएशन की धमकी, किसके निशाने पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ? VIDEO
Apr 30, 2026 | 09:50 PM
‘मेट्रो, एसी और 3 कड़क चाय…’, AMU में अफ्रीकी छात्र अय्यूबा के अनोखे चुनावी वादों ने लूटी महफिल, VIDEO वायरल
Apr 30, 2026 | 08:35 PM
‘मिनी पाकिस्तान’ बनाने की साजिश भड़के नितेश राणे; कहा- अब नया नगर में भी होगा ‘ऑपरेशन सिंदूर’, देखें VIDEO
Apr 30, 2026 | 08:00 PM














