-
मंगल, 4 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- World »
- Donald Trump Postpones China Trip Hormuz Crisis Update
ईरान युद्ध में अकेले पड़े ट्रंप, NATO देशों ने दिया धोखा तो छलका दर्द, चीन दौरा भी टला, कहा- रिश्ते अच्छे पर..
- Written By: अक्षय साहू
US-Iran War: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान संकट के कारण चीन दौरा स्थगित किया। उन्होंने कहा कि अमेरिका-चीन रिश्ते अच्छे हैं और वह शी जिनपिंग से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

डोनाल्ड ट्रंप का चीन दौरा स्थगित (सोर्स- सोशल मीडिया)
Trump China Visit Postponed: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को अपने प्रस्तावित चीन दौरे को स्थगित कर दिया। यह दौरा इस महीने के अंत में प्रस्तावित था, लेकिन ईरान के साथ जारी संघर्ष के कारण इसे टाला गया। ट्रंप ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि वह लगभग एक महीने या उससे कुछ ज्यादा समय में चीन का दौरा करेंगे। इस बात की जानकारी उन्होंने व्हाइट हाउस में प्रेस कांफ्रेंस मे दी।
व्हाइट हाउस में पत्रकारों से बात करते हुए उन्होंने कहा कि, “चीन के साथ हमारे कामकाजी रिश्ते बहुत अच्छे हैं, इसलिए हम यह दौरा लगभग पांच या छह हफ्तों में करेंगे।” दौरा टलने पर ट्रंप ने इसका महत्व कम करने की कोशिश करते हुए कहा कि वह शी जिनपिंग के साथ मिलने के लिए उत्सुक हैं।
मुझे चीन के साथ काम करने में कोई परेशानी नहीं
डोनाल्ड ट्रंप ने कहा, “हम चीन के साथ मिलकर काम कर रहे हैं। मुझे कोई परेशानी नहीं है। मैं राष्ट्रपति शी से मिलने का बेसब्री से इंतजार कर रहा हूं और मुझे लगता है कि वह भी मुझसे मिलने का इंतजार कर रहे हैं।”
सम्बंधित ख़बरें
देखते ही देखते अमेरिका में राख बन गए 700 घर, वॉशिंगटन पुलिस ने एक आरोपी को दबोचा; 67 हजार लोग बेघर
समंदर में नहा रहे लोगों के बीच गिरा यूक्रेनी ड्रोन, धमाके के बाद मची अफरा-तफरी; सामने आया VIDEO
माफी नहीं मांगते तो तबाह हो जाते 3 ठिकाने; यूक्रेन पर हमले की तैयारी में था ईरान, अब दी बड़ी चेतावनी
ईरान के सामने आखिरी मौका; ट्रंप का बड़ा अल्टीमेटम- परमाणु समझौते पर अब फैसला करो, वरना…
उन्होंने चीन के साथ व्यापारिक बातचीत की बार-बार प्रशंसा की है और कहा कि बेहतर रिश्तों से अमेरिका को लाभ होगा। यह ध्यान देने योग्य है कि सत्ता में आने से पहले ट्रंप ने चीन को एक बड़ा विरोधी बताया था और वादा किया था कि वह अमेरिका का पूरा ध्यान इस एशियाई शक्ति के मुकाबले पर लगाएंगे।
होर्मुज खुलवाने को लेकर तनाव
ट्रंप ने पहले संकेत दिया था कि उनका दौरा इस बात पर निर्भर करेगा कि चीन वॉशिंगटन की मदद करेगा या नहीं। यह मदद होर्मुज जलडमरूमध्य में नौसैनिक आवाजाही को फिर से शुरू करने के लिए अपेक्षित थी। चीन के विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता लिन जियान ने बीजिंग में मंगलवार को कहा कि इस दौरे का होर्मुज जलडमरूमध्य में पोतों की आवाजाही से कोई लेना-देना नहीं है।
नाटो देशों पर भड़के ट्रंप
डोनाल्ड ट्रंप ने यह भी कहा कि उत्तरी अटलांटिक संधि संगठन (NATO) और अन्य सहयोगी देशों ने उनके आह्वान को खारिज कर दिया है। उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म ‘ट्रुथ सोशल’ पर लिखा कि ईरान की सैन्य क्षमता पहले ही ध्वस्त हो चुकी है और अब उन्हें नाटो देशों या किसी अन्य की मदद की आवश्यकता नहीं है। ट्रंप ने कहा, “हमारे अधिकतर नाटो सहयोगियों ने अमेरिका को सूचित किया कि वे पश्चिम एशिया में ईरान के खिलाफ हमारे सैन्य अभियान में शामिल नहीं होना चाहते, जबकि लगभग हर देश इस बात से सहमत है कि ईरान को परमाणु हथियार रखने की अनुमति नहीं मिलनी चाहिए।”
यह भी पढ़ें- बगदाद में US दूतावास में घुसा ईरान का ड्रोन, देखती रह गई अमेरिकी फौज, मचा हड़कंप- VIDEO
उन्होंने नाटो के सहयोग की कमी पर टिप्पणी करते हुए कहा, “मुझे हैरानी नहीं है, क्योंकि मैं हमेशा नाटो को एकतरफा व्यवस्था मानता रहा हूं। हम हर साल इन देशों की सुरक्षा पर सैकड़ों अरब डॉलर खर्च करते हैं। हम उनकी रक्षा करते हैं, लेकिन जरूरत के समय वे हमारे लिए कुछ नहीं करते।” ट्रंप ने यह भी कहा कि ऑस्ट्रेलिया, जापान और दक्षिण कोरिया ने भी उनकी मदद के आह्वान को ठुकरा दिया।
Donald trump postpones china trip hormuz crisis update
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पाकिस्तान क्रिकेट में बड़ा बदलाव, खराब बल्लेबाजी के बीच विदेशी दिग्गज को सौंपी बड़ी जिम्मेदारी
Aug 04, 2026 | 12:47 PMमुंबई में SRA स्कीम के नाम पर 5.57 करोड़ की ठगी, वर्षा गायकवाड़ के पूर्व PA समेत 4 के खिलाफ FIR दर्ज
Aug 04, 2026 | 12:42 PMबच्चों व गर्भवती महिलाओं के लिए पोषण मेनू, अब मिलेगा वेज पुलाव व मल्टीग्रेन पफ; नवंबर से लागू होगी व्यवस्था
Aug 04, 2026 | 12:38 PMपूर्व राज्यपाल और शिक्षाविद पद्मश्री डॉ. डीवाई पाटिल का निधन, कोल्हापुर में होगा अंतिम संस्कार
Aug 04, 2026 | 12:37 PMसागर में जान जोखिम में डालकर स्कूल पहुंच रहीं छात्राएं, रहली की टूटी पुलिया का वीडियो वायरल
Aug 04, 2026 | 12:36 PMमेरी शक्ल का इस्तेमाल मत करो… डीपफेक विवाद पर मृणाल ठाकुर का कड़ा रुख, कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी
Aug 04, 2026 | 12:30 PMसिद्धिविनायक मंदिर में दान चोरी के राज ठाकरे के आरोपों पर न्यास के अध्यक्ष सदा सरवणकर का बड़ा पलटवार
Aug 04, 2026 | 12:21 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में अवैध क्लीनिक की लापरवाही से प्रसूता की मौत, स्वास्थ्य विभाग पर उठे गंभीर सवाल! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 11:15 PM
बांकीपुर उपचुनाव में प्रशांत किशोर की ऐतिहासिक जीत, 100 करोड़ की संपत्ति वाले PK ने रचा इतिहास! देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:35 PM
रांची में 10वें दिन भी छात्रों का आमरण अनशन जारी, JP आंदोलन की तरह महासंग्राम का ऐलान; देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 10:06 PM
मुझे संघी बनना है, मेरे लिए रास्ता क्यों बंद? कंगना रनौत की इंस्टाग्राम स्टोरी ने मचाया तहलका, देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 09:28 PM
दतिया तो सिर्फ झांकी है, पूरा देश बाकी है…दतिया उपचुनाव में जीत के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं मे जश्न- VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:59 PM
2.5 करोड़ का घोड़ा, 3 हेलीकॉप्टर और लग्जरी गाड़ियां… आखिर कितने करोड़ के मालिक हैं बृजभूषण सिंह? देखें VIDEO
Aug 03, 2026 | 06:53 PM














