कॉन्सेप्ट फोटो (डिजाइन)
चंडीगढ़: हरियाणा में हाल ही में हुए निकाय चुनावों के लिए मतगणना बुधवार को शुरू हो गई, जिसमें अंबाला सहित बीजेपी 10 नगर निगमों में से 9 पर बीजेपी उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की है। वहीं मानेसर में निर्दलीय उम्मीदवार ने बाजी मारी है। 2024 के विधानसभा चुनावों में हार का सामना करने के बाद वापसी की उम्मीद कर रही कांग्रेस को अब नगर निकाय चुनाव में भी शिकस्त झेलनी पड़ी है।
मानेसर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, हिसार, रोहतक, करनाल, यमुनानगर, पानीपत, अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर और वार्ड सदस्यों के पदों के लिए चुनाव इस महीने की शुरुआत में हुए थे। अंबाला और सोनीपत नगर निगमों में मेयर पद के लिए उपचुनाव भी हुए।
अंबाला में कांग्रेस की भाजपा मेयर उम्मीदवार शैलजा सचदेवा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंद्वी कांग्रेस की अमीषा चावला को 20,487 मतों के अंतर से हराया। फरीदाबाद में सत्तारूढ़ पार्टी की मेयर पद की उम्मीदवार परवीन जोशी ने कांग्रेस की लता रानी को शिकस्त दी है। जबकि गुरुग्राम से भाजपा की राज रानी कांग्रेस की सीमा पाहुजा को हरा दिया है।
हरियाणा से जुड़ी अन्य सभी ख़बरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, मानेसर में भाजपा उम्मीदवार सुंदर लाल को हराकर निर्दलीय उम्मीदवार इंद्रजीत यादव ने जीत दर्ज की है। हिसार से भाजपा के प्रवीण पोपली ने कांग्रेस के कृष्ण सिंगला को मात दे दी है। करनाल में भाजपा की रेणु बाला ने कांग्रेस के मनोज वाधवा पटखनी दी है। पानीपत में भाजपा की कोमल सैनी ने कांग्रेस की सविता गर्ग को हरा दिया है। जबकि रोहतक में भगवा संगठन के राम अवतार ने सूरजमल किलोई को मात दी है।
सोनीपत में भाजपा के वरिष्ठ नेता राजीव जैन ने कांग्रेस के कमल दीवान को हरा दिया है। यमुनानगर में भाजपा की सुमन कांग्रेस की किरणा देवी से आगे हैं। अधिकारियों ने कहा कि मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संचालित करने के लिए हरियाणा राज्य चुनाव आयोग ने संबंधित जिला प्रशासन के सहयोग से व्यापक व्यवस्था की है।