- Hindi News »
- Bihar »
- 1500 Candidates Sought Tickets From Congress For Bihar Assembly Elections
बिहार में 1500 नेताओं ने कांग्रेस से मांगा टिकट, स्क्रीनिंग कमेटी का मंथन जारी
- Written By: Saurabh Pal
Bihar Election News: बिहार में चुनाव को लेकर सरगर्मियां तेज हो चुकी हैं। कांग्रेस पार्टी के पास 1500 नेताओं ने टिकट के लिए आवेदन दिया है। स्क्रीनिंग कमेटी ने यह जानकारी दी है।

कांग्रेस स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक (फोटो- IANS)
Bihar Politics: बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपनी-अपनी रणनीति के तहत आगे बढ़ रही हैं। इस बीच, कांग्रेस टिकट के दावेदारों को परखने में जुट गई है। बिहार कांग्रेस प्रदेश कार्यालय सदाकत आश्रम में बुधवार को अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी की ओर से गठित स्क्रीनिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। उस बैठक में स्क्रीनिंग कमेटी के समक्ष बिहार के 19 जिलों के लगभग 1500 टिकट दावेदारों ने अपनी दावेदारी प्रस्तुत की।
स्क्रीनिंग कमिटी की बैठक में अध्यक्ष अजय माकन, राज्यसभा सदस्य इमरान प्रतापगढ़ी, सांसद परिणीति शिंदे एवं कुणाल चौधरी के समक्ष बिहार प्रदेश के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से आए टिकट के प्रबल दावेदारों ने अपने लिए टिकट की दावेदारी प्रस्तुत की। इस दौरान ऑनलाइन टिकट की दावेदारी प्रस्तुत कर चुके टिकट अभ्यर्थियों ने आज पार्टी कार्यालय में भी स्क्रीनिंग कमिटी के समक्ष उपस्थित होकर ऑफलाइन तरीके से टिकट पर अपना दावा जताया।
आवेदकों में कई बड़े चेहरे शामिल
इस क्रम में कई वर्तमान विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व विधायक तथा बिहार प्रदेश कांग्रेस कमिटी के नेताओं ने विधानसभा चुनाव को लेकर अपने-अपने क्षेत्र के लिए टिकट की मांग रखी। इस मौके पर अजय माकन ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि सभी लोगों को राहुल गांधी का संदेश भी दिया गया। इसके तहत वोट के अधिकार छिनने को लेकर भी चर्चा की गई। यह लोकतंत्र पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करता है।
सम्बंधित ख़बरें
दिल्ली में INDIA गठबंधन की बैठक खत्म, मोदी सरकार के खिलाफ विपक्षी दलों ने भरी हुंकार; खरगे ने बताया फुल प्लान
MP राज्यसभा चुनाव: BJP प्रत्याशी महेश केवट ने भरा नामांकन, कांग्रेस की मीनाक्षी नटराजन ने भी दाखिल किया पर्चा
Gwalior News: स्वर्ण रेखा नदी में बह रहे दूषित पानी को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, उग्र आंदोलन की चेतावनी
बिहार के अरवल में दर्दनाक हादसा, सोन नदी पर बने नहर में गिरी कार, 4 लोगों की मौके पर मौत
स्क्रीनिंग कमेटी तय करेगी प्रत्याशी
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को लेकर कांग्रेस ने प्रदेश के विधानसभा सीटों पर उचित प्रत्याशियों के चयन के लिए स्क्रीनिंग कमिटी का गठन किया है। कमिटी द्वारा लगातार दो दिनों तक बिहार प्रदेश के विधानसभा क्षेत्र के टिकट के दावेदारों का स्क्रीनिंग किया जाना है। गुरुवार को शेष 19 जिलों के टिकट के दावेदारों का स्क्रीनिंग किया जाएगा।
ये भी पढ़ें- राहुल ने की चुनाव आयोग की बड़ाई, कहा- ‘मृत’ मतदाताओं संग चाय पीने का अनुभव देने के लिए धन्यवाद
सीट शेयरिंग से पहले उम्मीदवारों की कांग्रेस में लगी लाइन
गौरतल है कि बिहार जैसे राज्य में कांग्रेस पार्टी के लिए यह बड़ी बात है। राहुल गांधी के लगातार दौरे से बिहार में अस्तित्व से जूझ रही कांग्रेस को बल मिला है। इसके अलावा कन्हैया कुमार और पप्पू यादव जैसे फायर ब्रांड नेताओं से कांग्रेस पार्टी का दबदबा बढ़ रहा है। 1500 लोगों का आवेदन करना बड़ी बात है। क्योंकि अभी तक सीट बंटवारे पर कोई सहमति नहीं बनी है।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
1500 candidates sought tickets from congress for bihar assembly elections
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal 9 June 2026: मेष से मीन राशि वालों के लिए कैसा रहेगा मंगलवार? पढ़ें आज का पूरा भाग्यफल
Jun 09, 2026 | 12:10 AMसाइबर क्राइम मामले में ED का एक्शन, पंजाब और राजस्थान में कई ठिकानों पर मारा छापा; करोड़ों के फ्रॉड का खुलासा
Jun 08, 2026 | 11:17 PMबेटी की सगाई से 5 दिन पहले प्रेमी संग भागी मां! WhatsApp स्टेटस पर डाली शादी की तस्वीरें तो मच गया हड़कंप
Jun 08, 2026 | 11:17 PMइडली को पिज्जा की तरह काटकर खा रहा था युवक, शशि थरूर ने देखा तो बोले- ये Idli है, Id-Slice नहीं!
Jun 08, 2026 | 11:13 PMअल्पसंख्यक कल्याण मंत्री की बीमार मां का हालचाल लेने कैमूर पहुंचे नीतीश कुमार, जमा खान हुए भावुक
Jun 08, 2026 | 11:00 PMदुबई में भीषण सड़क हादसा, अचानक रुके ट्रक में टक्कर से बस के उड़े परखच्चे, 7 भारतीयों की मौत से मचा हाहाकार!
Jun 08, 2026 | 10:58 PMनासिक रिंग रोड का विरोध तेज, किसानों ने भाजपा कार्यालय का किया घेराव,अलाइनमेंट बदलने की मांग
Jun 08, 2026 | 10:58 PMवीडियो गैलरी

वाराणसी में मांस-मछली बेचने वालों पर नगर निगम ने चलाया हंटर, सभी दुकानों पर लगा ताला, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:51 PM
TMC टूटेगी या बचेगी? दो-तिहाई बहुमत का वो आंकड़ा…जो तय करेगा कि तृणमूल कांग्रेस का वजूद- VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:48 PM
इतिहास रचने को तैयार एलन मस्क, 1 ट्रिलियन डॉलर की नेटवर्थ का पूरा सच उड़ा देगा आपके होश, देखें VIDEO
Jun 08, 2026 | 10:40 PM
हरिद्वार में ‘बिरयानी’ पर भारी बवाल, सड़कों पर उतरे साधु-संतों ने दी चेतावनी, VIDEO वायरल
Jun 08, 2026 | 10:20 PM
MP की तीसरी राज्यसभा सीट पर मचा सियासी संग्राम! BJP ने जीत का किया दावा, टूटेंगे कांग्रेस के विधायक? VIDEO
Jun 08, 2026 | 09:43 PM
Gold Crash: जंग के बावजूद क्यों सस्ता हो रहा सोना-चांदी? जानिए असली वजह! VIDEO
Jun 08, 2026 | 07:05 PM














