-
बुध, 5 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- John Abraham Strong Comeback On Ott With Tehran Confluence Action Patriotism
Tehran Review: तेहरान के साथ जॉन अब्राहम की ओटीटी पर दमदार वापसी, भरपूर एक्शन और देशभक्ति का संगम
- Written By: सोनाली झा
John Abraham film Tehran Review: जहां आज ‘वॉर 2’ सिनेमाघरों में धूम मचाने को तैयार है, ठीक उसी तरह दर्शकों के लिए ओटीटी पर एक और जबरदस्त एक्शन थ्रिलर ‘तेहरान’ दस्तक देने जा रही है।

जॉन अब्राहम की फिल्म तहरान का रिव्यू
कहानी: फिल्म की शुरुआत में एक छोटा सा नोट आता है जो कहता है ‘ये सच्ची घटना पर आधारित है’ अपनी देशभक्ति से जुड़ी फिल्मों के लिए प्रसिद्ध जॉन अब्राहम एक बार फिर अपने उसी अंदाज में दर्शकों के बीच लौट आए हैं। ‘तहरान’ कहानी है इरान, इजराइल और भारत के बीच चल रहे तनाव और इसमें होने वाली अंतरराष्ट्रिय राजनीति की। फिल्म में दिखाया गया है कि किस प्रकार समय-समय पर इरान भारत और इजराइल पर हमले करता आ रहा है और ऐसे में भारत से एक जांबाज अफसर एसीपी राजीव कुमार तहरान में एक ऐसे मिशन पर निकल पड़ता है जहां वो चुन-चुनकर भारत के दुश्मनों का खत्म करता है तथा देश की हिफाजत करता है। इस दरम्यान उसे कई चुनौतियों से गुजरना पड़ता है बावजूद जिसके वो जान की बाजी लगाकर देश के लिए समर्पित रहता है।
अभिनय: एक्शन बेस्ड फिल्में जॉन अब्राहम की यूएसपी रही है और वे इस फिल्म में भी अपना जलवा बिखेरने में कोई कमी नहीं छोटे। वे एक अफसर की भूमिका में बेहद जच रहे हैं। उनके एक्सप्रेशन्स और बॉडी लैंग्वेज भी प्रशंसनीय हैं। फिल्म में जॉन की पत्नी की भूमिका में नजर आ रही मधुरिमा तुली भी अपने किरदार में पूरी तरह से ढली हुई नजर आ रही हैं। इसी के साथ फिल्म में सीनियर इंस्पेक्टर दिव्या राणा के किरदार में मानुषी छिल्लर हमें इम्प्रेस करती हुई नजर आती हैं। उनका काम वाकई काबिल-ए-तारीफ है।
फाइनल टेक: ‘तेहरान’ सिर्फ एक एक्शन फिल्म नहीं है, बल्कि यह उन वास्तविक घटनाओं पर आधारित है जिन्हें हमने अपने जीवन में देखा और महसूस किया है, संसद हमले से लेकर ईरान-इजराइल संघर्ष तक। फिल्म एक ऐसे जासूस की कहानी है जो विदेशी जमीन पर फंसा हुआ है और अपने अस्तित्व की लड़ाई लड़ रहा है। बता दें कि जॉन ने ‘फोर्स’, ‘सत्यमेव जयते’ और ‘वेदाः’ जैसी फिल्मों से एक्शन हीरो की जो पहचान बनाई है, ‘तेहरान’ उस पहचान को और मजबूत करता है। इस फिल्म में उनका किरदार गंभीर, तीखा और पूरी तरह से समर्पित नजर आता है। वर्तमान में जिस तरह से ‘टाइगर’ यानी सलमान खान और ‘वॉर’ यानी ऋतिक रोशन ने जासूस बनकर दर्शकों को रोमांचित किया था, ‘तेहरान’ उसी तरह का एक नया अनुभव लेकर आया है।
सम्बंधित ख़बरें
बंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
शाहरुख खान बने भारत के सबसे महंगे सेलिब्रिटी ब्रांड, रणवीर सिंह ने विराट कोहली को पछाड़कर मचाया बड़ा उलटफेर
बच्चों के बाद मेरी पूरी जिंदगी बदल गई, 8 साल तक फिल्मों से दूर क्यों रहीं प्रीति जिंटा, एक्ट्रेस ने बताई वजह
‘बंटवारा 1947’ के प्रमोशन के लिए KBC 18 पहुंचेंगे सनी देओल-आमिर खान, अमिताभ बच्चन के शो को लेकर आई बड़ी अपडेट
ये भी पढ़ें- राजी से नीरजा तक, 15 अगस्त पर देखिए भारतीय बेटियों की देशभक्ति से भरी फिल्में
‘तेहरान’ यशराज फिल्म्स की स्पाई यूनिवर्स का हिस्सा नहीं है, लेकिन जॉन अब्राहम की यह कोशिश अपने आप में काबिल-ए-सलाम है। दिनेश विजन की मैडॉक फिल्म्स और बेक माय केक फिल्म्स ने एक बार फिर अपने प्रोडक्शन से ये साबित कर दिया है कि वह सिर्फ हॉरर-कॉमेडी (‘स्त्री’) या हिस्टोरिकल ड्रामा (‘छावा’) तक सीमित नहीं हैं। ‘तेहरान’ के जरिए वे एक नया जोनर एक्सप्लोर कर रहे हैं और उसमें सफल भी हो रहे हैं। कुल मिलाकर ये फिल्म एक हाई-ऑक्टेन, इमोशनल और थॉट-प्रोवोकिंग फिल्म है, जो आपको अंत तक बांधे रखती है। एक्शन और कहानी दोनों ही अपने उच्चतम स्तर पर हैं। ओटीटी पर एक दमदार अनुभव की तलाश कर रहे दर्शकों के लिए यह फिल्म बिल्कुल परफेक्ट है।
John abraham strong comeback on ott with tehran confluence action patriotism
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Army SSC Tech Recruitment 2026: इंजीनियरिंग ग्रेजुएट के लिए 350 पदों पर भर्ती, 7 अगस्त तक करें आवेदन
Aug 05, 2026 | 06:45 PMढोंगी गुड्डे हैं राउत और उद्धव… गूंगी गुड़िया विवाद पर भड़के BJP नेता, याद दिलाया नारायण राणे का वो किस्सा
Aug 05, 2026 | 06:29 PMसुप्रीम कोर्ट संशोधन विधेयक 2026 पास, देश को जल्द मिलेगी पहली महिला CJI; सरकार का बड़ा ऐलान
Aug 05, 2026 | 06:27 PMबंटवारा 1947 के प्रमोशन में जुटे सनी देओल और प्रीति जिंटा, गुजराती थाली का लिया स्वाद, फैंस संग खास मुलाकात
Aug 05, 2026 | 06:25 PMकिसान रजिस्ट्री अभियान में यूपी ने बनाई टॉप-10 में जगह; 2.45 करोड़ से अधिक किसानों का पंजीकरण, 85% लक्ष्य पूरा
Aug 05, 2026 | 06:25 PMअभिजीत दिपके के घर हुई CJP कोर कमेटी की बैठक, अब दलबदल के खिलाफ छिड़ेगा नया युद्ध, जानें क्या बना प्लान
Aug 05, 2026 | 06:23 PMJammu-Kashmir: आतंकवाद पीड़ित 37 परिवारों को मिली सरकारी नौकरी, उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने सौंपे नियुक्ति पत्र
Aug 05, 2026 | 06:20 PMवीडियो गैलरी

थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM
सनातन पर विवाद के बाद अब त्रिशा-विजय टिप्पणी में फंसे उदयनिधि स्टालिन, पुलिस ने उठाया; देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 10:40 PM
कौन हैं JPSC आंदोलन के सोनम वांगचुक? मां को खोया, 11 FIR दर्ज हुए फिर भी नहीं झुके, देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:51 PM
दतिया में BJP की हार के बाद मचा हड़कंप! अपनों के धोखे और भीतरघात से उड़े नेताओं के होश! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 09:48 PM
PK की जीत के बाद BJP ऑफिस में वीणा मानवी का फोन, लड्डू बांटने की बात वायरल! देखें VIDEO
Aug 04, 2026 | 07:33 PM
POK में बगावत! ट्रंप-ईरान संकट को लेकर क्या बोले मेजर जनरल राजन कोचर? Exclusive Interview
Aug 04, 2026 | 03:17 PM













