Arjun Tendulkar: कौन हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे की होने वाली दुल्हन, सानिया चंडोक से हुई सगाई

सचिन तेंदुलकर के बेटे Arjun Tendulkar  की सगाई हो गई है। रवि घई की पोती सानिया चंडोक के साथ अर्जुन तेंदुलकर की इंगेजमेंट हुई है। आइए जानते हैं सानिया चंडोक कौन हैं। 
Arjun Tendulkar: कौन हैं सचिन तेंदुलकर के बेटे की होने वाली दुल्हन, सानिया चंडोक से हुई सगाई
सानिया चंडोक से अर्जुन तेंदुलकर की हुई सगाई
Published on: 
Updated on: 

StartFragment

Arjun Tendulkar Engagement: सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन तेंदुलकर की सगाई सानिया चंडोक के साथ हो गई है। सानिया चंडोक बिजनेसमैन रवि घई की पोती हैं।  सानिया और अर्जुन दोनों बचपन से एक दूसरे को पहचानते हैं और दोनों करीबी दोस्त रह चुके हैं। रवि घई सचिन तेंदुलकर के दोस्त हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि दोनों दोस्तों ने अपनी दोस्ती को अब रिश्तेदारी में बदल दिया है। सचिन तेंदुलकर के बेटे अर्जुन की शादी कब होगी इसके बारे में आने वाले वक्त में पता चलेगा। 

अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक की सगाई परिवार के करीबी सदस्य और कुछ दोस्तों के बीच हुई है। सगाई के बारे में ऑफिशियल ऐलान अभी नहीं किया गया है। दोनों जल्द ही शादी के बंधन में बन जाएंगे। सगाई बहुत ही सामान्य तरीके से की गई है। आइए जानते हैं रवि घई का क्या बिजनेस है। 

कौन हैं सचिन की होने वाली बहू 

सचिन तेंदुलकर की होने वाली बहू यानी अर्जुन तेंदुलकर की मंगेतर सानिया चंडोक मुंबई के मशहूर बिजनेसमैन परिवार की सदस्य हैं। रवि घई के परिवार का नाम मुंबई करोड़पति बिजनेसमैन परिवार में शामिल होता है। घई इंटरकॉन्टिनेंटल मरीन ड्राइव होटल और ब्रुकलिन क्रीमरी के मालिक हैं, जो लो कैलोरी की आइसक्रीम का बड़ा ब्रांड है। 

नहीं आया है ऑफिशल स्टेटमेंट

सचिन तेंदुलकर के परिवार की तरफ से या फिर रवि घई के परिवार की तरफ से अभी अर्जुन तेंदुलकर और सानिया चंडोक के सगाई की ऑफिशियल जानकारी जारी नहीं दी गई है।  खबर के मुताबिक सगाई में परिवार के बेहद करीबी सदस्य और कुछ खास दोस्त ही शामिल हुए हैं। 

बचपन से एक दूसरे को जानते हैं अर्जुन और सानिया

सानिया चंडोक और अर्जुन तेंदुलकर बचपन से एक दूसरे को जानते हैं। सानिया के साथ सचिन तेंदुलकर की बेटी सारा तेंदुलकर की भी अच्छी बॉन्डिंग है। सारा तेंदुलकर और सानिया चंडोक कई बार एक साथ फोटोज में नजर भी आ चुके हैं। दोनों परिवार एक दूसरे को लंबे वक्त से जानते हैं। रवि है सचिन तेंदुलकर के दोस्त हैं। तो वहीं सानिया चंडोक बचपन से अर्जुन तेंदुलकर की दोस्त हैं। ऐसे में यह कहा जा सकता है कि परिवार की ये दोस्ती अब रिश्तेदारी में बदल गई है। 

EndFragment

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com