Odyssey ने लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सन, दमदार रेंज और स्टाइलिश फीचर्स के साथ

Electric Vehicle India: इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने अपना नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ओडिसी सन लॉन्च कर दिया है।
Odyssey ने लॉन्च किया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर सन, दमदार रेंज और स्टाइलिश फीचर्स के साथ
Odysse Sun Electric Scooter जो है काफी खास। (सौ. Odysse)
Published on: 
Updated on: 

Odysse Sun Electric Scooter: देश में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर मार्केट तेजी से बढ़ रहा है और इसी कड़ी में ओडिसी इलेक्ट्रिक व्हीकल कंपनी ने अपना नया हाई-स्पीड इलेक्ट्रिक स्कूटर ‘ओडिसी सन (Odysse Sun)’ लॉन्च कर दिया है। कंपनी ने इसकी शुरुआती कीमत ₹81,000 रखी है, जो टॉप वेरिएंट के लिए ₹91,000 तक जाती है। इसे खासतौर पर शहरी सड़कों के लिए डिजाइन किया गया है, जिसमें परफॉर्मेंस, कम्फर्ट और कन्वीनियंस का खास ध्यान रखा गया है। फिलहाल, इसकी बुकिंग कंपनी के डीलरशिप नेटवर्क पर शुरू हो चुकी है।

दो बैटरी ऑप्शन, शानदार रेंज

Odysse Sun को कंपनी ने दो अलग-अलग बैटरी वेरिएंट में पेश किया है—1.95 kWh और 2.9 kWh। छोटी बैटरी वाला मॉडल 70 किमी/घंटा की टॉप स्पीड के साथ लगभग 85 किमी की रेंज देता है, जबकि बड़ी बैटरी वाला मॉडल एक बार चार्ज होने पर 130 किमी तक चल सकता है। दोनों वेरिएंट को मात्र 4 से 4.5 घंटे में पूरी तरह चार्ज किया जा सकता है। कंपनी का फोकस ऐसे खरीदारों पर है जो रोज़ाना की यात्रा के लिए किफायती और भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर चाहते हैं।

हाईटेक और प्रैक्टिकल फीचर्स

ओडिसी सन में टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, हाइड्रोलिक मल्टी-लेवल एडजस्टेबल रियर शॉक अब्जॉर्बर्स, आगे और पीछे डिस्क ब्रेक, की-लेस स्टार्ट-स्टॉप सिस्टम, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और सुरक्षा के लिए डबल फ्लैश रिवर्स लाइट जैसे फीचर्स दिए गए हैं। इसमें ड्राइव, पार्किंग और रिवर्स—तीन राइडिंग मोड मिलते हैं, जिससे यह भीड़भाड़ वाले ट्रैफिक में भी आसानी से चलाया जा सकता है।

बेहतर स्टोरेज स्पेस

इस स्कूटर में 32-लीटर अंडर-सीट स्टोरेज दिया गया है, जो ओला S1 एयर के 34 लीटर और एथर रिज्टा के 22 लीटर के बीच आता है। यह खासतौर पर उन राइडर्स के लिए उपयुक्त है जो हाईटेक फीचर्स से ज्यादा स्टोरेज और आराम को महत्व देते हैं।

बाजार में सीधा मुकाबला

ओडिसी सन में 2.5 kW की इलेक्ट्रिक मोटर और AIS 156 प्रमाणित लिथियम-आयन बैटरियां लगी हैं। इसकी बड़ी बैटरी का रेंज 130 किमी है, जो ओला S1 एयर (151 किमी) के करीब और TVS iQube (100 किमी) से ज्यादा है। टॉप स्पीड 70 किमी/घंटा होने के कारण यह शहरी यात्राओं के लिए बेहतरीन विकल्प बन सकता है।