-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana Mein Bhukamp Sonipat Raha Kendra Earthquake In Haryana Today News
आधी रात को कांपी हरियाणा की धरती, सोनीपत बना केंद्र, नींद से जागकर घरों से बाहर भागे लोग
- Written By: सौरभ शर्मा
Haryana के सोनीपत जिले में बीती देर रात भूकंप के झटके महसूस किए गए। भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 3.4 मापी गई। अचानक आए झटकों के कारण कई लोग नींद से जाग गए और घरों से बाहर निकल आए।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सोर्स: सोशल मीडिया)
Earthquake in Haryana: हरियाणा के सोनीपत में बीती देर रात धरती कांप उठी, जब रिक्टर स्केल पर 3.4 की तीव्रता का भूकंप दर्ज किया गया। रात करीब 1 बजकर 47 मिनट पर जब ज्यादातर लोग गहरी नींद में सो रहे थे, तब अचानक लगे इन तेज झटकों ने सबको जगा दिया। दहशत का आलम ऐसा था कि लोग समझ ही नहीं पाए कि आखिर हुआ क्या और तुरंत अपने-अपने घरों से बाहर की ओर भागे। चारों तरफ कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया, हालांकि गनीमत रही कि कोई नुकसान नहीं हुआ।
दिल्ली से सटे हरियाणा में आए इस भूकंप के झटके इतने स्पष्ट थे कि लोगों में भय का माहौल बन गया। देर रात होने की वजह से शुरुआत में तो किसी को कुछ समझ नहीं आया, लेकिन जब कंपन लगातार महसूस हुआ तो वे सहम गए। पिछले कुछ महीनों के रिकॉर्ड को देखें तो दिल्ली-एनसीआर क्षेत्र में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। यह घटना एक बार फिर इस पूरे इलाके की भूकंपीय संवेदनशीलता को सामने लाती है और लोगों के मन में चिंता पैदा करती है। राहत की बात यह है कि किसी भी प्रकार की जनहानि या संपत्ति के नुकसान की कोई सूचना नहीं है।
आखिर हरियाणा में क्यों आते हैं इतने भूकंप
इस सवाल का जवाब जमीन के नीचे छिपी भूगर्भीय हलचल में है। भूकंप विज्ञान केंद्र के विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तराखंड के देहरादून से लेकर हरियाणा के महेंद्रगढ़ जिले तक जमीन के नीचे एक लंबी फॉल्ट लाइन गुजरती है। जब इस फॉल्ट लाइन के नीचे की प्लेटों में कोई मूवमेंट या टकराव होता है, तो उससे एक कंपन पैदा होता है। यही कंपन धरती की सतह पर भूकंप के झटकों के रूप में महसूस किया जाता है, जैसा कि सोनीपत में हुआ। इस फॉल्ट लाइन की वजह से यह पूरा क्षेत्र भूकंप के लिहाज से काफी संवेदनशील माना जाता है।
सम्बंधित ख़बरें
भूकंप ने उजाड़ दिया पूरा इलाका, वेनेजुएला में मरने वालों की संख्या 4,118 हुई; बचाव अभियान अब भी जारी
China Medog Dam: चीन का सबसे बड़ा मेडोग हाइड्रोपावर बांध बना दुनिया के लिए बड़ा ‘टाइम बम’
40 हजार KM की साइकिल यात्रा पर निकले महेश प्रजापति, जानिए क्या है उनका मिशन-VIDEO
घर से निकलने से पहले पढ़ें IMD का ताजा मौसम अपडेट, कई राज्यों में खतरे की चेतावनी
यह भी पढ़ें: UN में शहबाज की ‘बेतुकी नौटंकी’ पर भारत का पलटवार, कहा- आतंकियों का महिमामंडन बंद करे पाकिस्तान
कैसे कांपती है धरती
दरअसल, हमारी पूरी पृथ्वी की सतह मुख्य रूप से सात बड़ी और कई छोटी-छोटी टेक्टोनिक प्लेटों पर टिकी हुई है। ये प्लेटें लगातार गतिमान रहती हैं और जब ये आपस में टकराती हैं, तो भारी दबाव बनता है। इस दबाव के कारण कई बार ये प्लेटें टूट जाती हैं और इनके नीचे से ऊर्जा बाहर निकलने का रास्ता खोजती है। इसी डिस्टर्बेंस से भूकंप आता है। भारत का एक बड़ा हिस्सा भूकंप के खतरे के दायरे में आता है। आंकड़ों पर गौर करें तो नवंबर 2024 से फरवरी 2025 के बीच ही देश में कुल 159 भूकंप आ चुके हैं। इसी खतरे को देखते हुए Bureau of Indian Standards (BIS) ने भारत के लगभग 59 प्रतिशत हिस्से को भूकंप के प्रति संवेदनशील मानते हुए देश को चार भूकंपीय जोनों में बांटा है।
Haryana mein bhukamp sonipat raha kendra earthquake in haryana today news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: रविवार का दिन कई राशियों के लिए शुभ अवसर लेकर आया है, जानें मेष से मीन तक का दैनिक राशिफल
Jul 12, 2026 | 12:05 AMइंग्लैंड ने भारत को 56 रन से हराया, 4-0 से जीता सीरीज, टीम इंडिया से छीना टी20 क्रिकेट में नंबर-1 का ताज
Jul 11, 2026 | 11:22 PMराम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PMमुंबई में स्कूलों के कैंटीन और मिड-डे मील पर FDA की नजर, जंक फूड मिलने पर होगी सख्त कार्रवाई
Jul 11, 2026 | 11:15 PMMoney Plant: क्या सच में चोरी का मनी प्लांट बनाता है इंसान को अमीर? जानिए इस वायरल मान्यता का पूरा सच
Jul 11, 2026 | 11:14 PMप्रयागराज में भू-माफियाओं का ‘नो रजिस्ट्री’ खेल बेनकाब, किसानों की जमीन पर अवैध प्लॉटिंग; पीडीए ने कसा शिकंजा
Jul 11, 2026 | 11:13 PMIND vs ENG: बटलर-ब्रूक ने 233 रन जोड़कर रचा इतिहास, भारत के खिलाफ टी20 क्रिकेट की दूसरी सबसे बड़ी साझेदारी
Jul 11, 2026 | 11:02 PMवीडियो गैलरी

चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM














