-
शुक्र, 3 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Haryana »
- Haryana Electricity Department Sent Rs 145 Crore Bill No Connection Found In House
गजब! बिजली विभाग ने भेजा 1.45 करोड़ का बिल, डेढ़ साल से घर में कनेक्शन नहीं
- Written By: प्रतीक पाण्डेय
हरियाणा के करनाल में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है। यहां एक परिवार को डेढ़ करोड़ रुपये का बिजली का बिल थमा दिया गया। परिवार की मानें तो उसने बिजली का कनेक्शन भी नहीं लिया है।

बिजली विभाग से विनोद को आया डेढ़ करोड़ का बिल, फोटो: सोशल मीडिया
हरियाणा: करनाल में कुंजपुरा गांव में एक घर का बिजली बिल 1 करोड़ 45 लाख 17 हजार 279 रुपए आया है। हैरान करने वाली बात तो ये है कि घर में पिछले डेढ़ साल से बिजली का कनेक्शन ही नहीं है। अब बिजली विभाग ने इसे टाइपिंग एरर बताते हुए कहा कि वास्तविक बिजली बिल 14 लाख 51 हजार 279 रुपए का है।
गांव के रहने वाले विनोद ने पत्रकारों से बातचीत के दौरान बताया कि अभी उन्होंने कुछ समय पहले ही पत्नी के नाम बिजली का मीटर अप्लाई किया था। उनके पिता के नाम जो पेंडिंग बिल था उसे बिजली विभाग द्वारा बढ़ाकर 1.45 करोड़ रुपए के करीब दिखाया गया।
डेढ़ साल से नहीं है कनेक्शन
विनोद ने बताया कि करीब डेढ़ साल पहले उनके घर में बिजली का मीटर लगा था उस समय विभाग के लोग उनका मीटर उतारकर ले गए। विनोद ने कहा, ‘हम सिर्फ एक किलोवाट के कनेक्शन की मांग कर रहे हैं, जिससे घर में दोबारा रोशनी आ जाए। गर्मी में काफी परेशानी उठानी पड़ रही है।’ जब विनोद को बताया गया कि बिजली विभाग ने वास्तविक बिल 14.51 लाख के करीब बताया है तो उन्होंने कहा, ‘मुझे कोर्ट में सिर्फ 22 हजार रुपए देने हैं। मैंने कुछ पैसे पहले ही जमा किए हैं, जिसकी रसीद मेरे पास है, बाकी कोर्ट जो फैसला करेगी, हमें मंजूर होगा।’
सम्बंधित ख़बरें
ISRO मुख्यालय को बम से उड़ाने की मिली धमकी, बेंगलुरु में मचा हड़कंप; पुलिस हाई अलर्ट पर
आज की ताजा खबर 2 जुलाई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
रिटायरमेंट के दिन ही IAS प्रदीप कुमार गिरफ्तार, 504 करोड़ के बैंक घोटाले में CBI का बड़ा एक्शन
अंबाला में बोरवेल में गिरे 4 साल के निर्भय की मौत, 21 घंटे लड़ता रहा जिंदगी और मौत की जंग, जानें पूरा मामला
उन्होंने कहा, ‘हम हरियाणा के ऊर्जा मंत्री अनिल विज के पास गए थे, लेकिन किसी कारणवश उनसे मुलाकात नहीं हो पाई। सोमवार को चंडीगढ़ में हम उनसे मुलाकात करेंगे और अपनी समस्या रखेंगे’।
यह भी पढ़ें: ‘विकसित राष्ट्र बनने में रील और नशा बाधा’, मांडविया ने दी युवाओं को नसीहत
डेढ़ करोड़ के बिल पर क्या बोले अधिकारी
मामले में बिजली विभाग के अधिकारी तरुण जैन ने बताया, “डेढ़ करोड़ से अधिक का बिल पेंडिंग नहीं है। विनोद ने नया बिजली कनेक्शन लेने के लिए अप्लाई किया था। टीम जब वेरिफिकेशन के लिए गई तो उन्होंने देखा कि वहां पर पुराना कनेक्शन ज्ञान चंद के नाम से है। 2015 से पहले चेकिंग की गई थी और उस दौरान उन पर जुर्माना लगाया गया था। वो कोर्ट में गए और कोर्ट ने उन्हें करंट बिल भरने का ऑर्डर दिया था लेकिन उन्होंने उसका भुगतान नहीं किया और बाद में यह राशि बढ़कर 14.51 लाख रुपए हो गई। हालांकि टाइपिंग एरर की वजह से यह मूल्य 1.45 करोड़ रुपए हो गया।”
IANS इनपुट के साथ
Haryana electricity department sent rs 145 crore bill no connection found in house
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
WhatsApp के बाद Telegram और Signal पर भी सरकार की नजर, Username फीचर बना टेंशन, भेजा जा सकता है नोटिस
Jul 03, 2026 | 04:10 AMAaj Ka Rashifal 03 July 2026: जानें शुक्रवार का दैनिक राशिफल, सभी 12 राशियों का भविष्यफल
Jul 03, 2026 | 12:10 AMथर्मल पावर प्लांट की चुनौतियों की समीक्षा, श्रम मंत्री आकाश फुंडकर ने दिए सुरक्षा मजबूत करने के निर्देश
Jul 02, 2026 | 11:57 PMमुख्यमंत्री चिकित्सा सहायता निधि से मिली राहत, 100 वर्षीय महिला की समय पर हुई सर्जरी
Jul 02, 2026 | 11:25 PMपेपर लीक से राम मंदिर विवाद तक… MP कांग्रेस का बड़ा ऐलान, आज से पूरे प्रदेश में ‘गूंज आंदोलन’
Jul 02, 2026 | 11:17 PMAlliance Twist: वंशज सिंह पर भड़के कुशल टंडन, गुस्से में दी धमकी, कुणाल खेमू ने बीच में आकर दी सख्त चेतावनी
Jul 02, 2026 | 11:13 PMपीएम को नहीं, पाक आर्मी चीफ को भेजें पत्र; भारत-पाकिस्तान के प्रबुद्ध जीवों के खुले खत पर भड़के कृष्णा हेगड़े
Jul 02, 2026 | 11:09 PMवीडियो गैलरी

एक और बड़ा मंदिर घोटाला, मां तुलजा भवानी की 4,121 एकड़ जमीन सरकारी कागजों से गायब; VIDEO वायरल
Jul 02, 2026 | 09:48 PM
Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM














