- Hindi News »
- India »
- Aaj Ki Taaja Khabar 18 May 2026 Live Updates Today Latest And Breaking News
आज की ताजा खबर 18 मई: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सभी बड़ी खबरें
- Written By: प्रिया जैस , मनोज आर्या
Aaj Ki Taza Khabar: संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइंस क्षेत्र में स्थित बिट्ठल होटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर थी कि होटल से ऊंची-ऊंची लपटें और धुएं का गुबार उठता दिखा।

ब्रेकिंग न्यूज अपडेट (डिजाइन फोटो)
Breaking News Today: संगम नगरी प्रयागराज के सिविल लाइन्स क्षेत्र में स्थित बिट्ठल होटल में सोमवार को भीषण आग लग गई। आग इतनी भयंकर है कि होटल से ऊंची-ऊंची लपटें और घने धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर टेंडर की मदद से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है, लेकिन अभी तक आग पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है। इस घटना पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संज्ञान लिया है।
सम्बंधित ख़बरें
18 May 2026 10:44 PM (IST)
18 May 2026 10:44 PM (IST)क्षत्रिए परिषद की बैठक में शामिल हुए सीएम मोहन यादव
मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि क्षत्रिए परिषद की बैठक में शामिल हुए। गृह मंत्री के नेतृत्व में हमारे देश का ये सौभाग्य है क्षत्रिए राज्य परिषद के बलबूते हम अपने क्षेत्र के संवैधानिक दायित्व का निर्वाहन करते हुए गृह मंत्री के नेतृत्व में राज्यों के साथ मिलकर 4 राज्यों का ये क्रम है जिसमें बीते साल हम उत्तर प्रदेश में थे और आज बस्तर में है। मैं सच्च में बस्तर में पहली बार आया हूं लेकिन ऐसा लग रहा है कि बार-बार यहां आते रहो क्योंकि बहुत ही अच्छा लगा।
18 May 2026 09:54 PM (IST)
18 May 2026 09:54 PM (IST)रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म हमारा मंत्र- PM मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म इस मंत्र को लेकर जब हम आगे बढ़ रहे हैं तब, अगर पीछे की तरफ देखें तो पिछले 12 वर्षों में हमने भारत का इकोनॉमिक डीएनए पूरी तरह चेंज कर दिया है। हाल ही में हमने टैक्सेशन, लेबर कोड और गवर्नेंस जैसे विषयों में नेक्स्ट जेनरेशन रिफॉर्म्स किए हैं।
#WATCH ओस्लो, नॉर्वे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, "रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफॉर्म इस मंत्र को लेकर जब हम आगे बढ़ रहे हैं तब, अगर पीछे की तरफ देखें तो पिछले 12 वर्षों में हमने भारत का इकोनॉमिक डीएनए पूरी तरह चेंज कर दिया है... हाल ही में हमने टैक्सेशन, लेबर कोड और गवर्नेंस… pic.twitter.com/7Yf4LoGDg0
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
18 May 2026 09:02 PM (IST)
18 May 2026 09:02 PM (IST)शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या का आरोपी गिरफ्तार
CBI ने पश्चिम बंगाल के सीएम शुभेंदु अधिकारी के PA की हत्या के मामले में राजकुमार नाम के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को मुजफ्फरनगर से गिरफ्तार किया गया है, वह मुख्य शूटर है। CBI ने आरोपी का ट्रांजिट रिमांड हासिल कर लिया है और कल उसे कोलकाता की विशेष CBI अदालत में पेश करेगी।
18 May 2026 08:25 PM (IST)
18 May 2026 08:25 PM (IST)राउज एवेन्यू कोर्ट लाए गए AAP नेता दीपक सिंगला
ईडी द्वारा गिरफ्तार AAP नेता दीपक सिंगला को राउज एवेन्यू कोर्ट लाया गया। प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कथित बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में AAP नेता दीपक सिंगला के आवास पर छापा मारा।
#WATCH दिल्ली: ED द्वारा गिरफ़्तार AAP नेता दीपक सिंगला को राउज़ एवेन्यू कोर्ट लाया गया।
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आज कथित बैंक धोखाधड़ी के एक मामले में AAP नेता दीपक सिंगला के आवास पर छापा मारा। pic.twitter.com/TCfMhW2g3c
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
18 May 2026 07:40 PM (IST)
18 May 2026 07:40 PM (IST)भारत और वियतनाम के बीच अच्छे रिश्ते- राजनाथ सिंह
केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा कि वियतनाम आकार में कोई बड़ा देश नहीं है जनसंख्या में कोई बड़ा नहीं है लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं सशक्त में वियतनाम एक अपनी हैसियत रख सकता है और वियतनाम अपनी ताकत रखता है और वियतनाम में जो भारत समुदाय के लोग है मैं उन्हें यही कहूंगा कि आप अपनी साख बनाकर रखिए। भारत और वियतनाम के आज रिश्ते बहुत अच्छे हैं इसमें आपका सहयोग है।
#WATCH हनोई (वियतनाम): केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा,"वियतनाम आकार में कोई बड़ा देश नहीं है जनसंख्या में कोई बड़ा नहीं है लेकिन मैं विश्वास के साथ कह सकता हूं सशक्त में वियतनाम एक अपनी हैसियत रख सकता है और वियतनाम अपनी ताकत रखता है और वियतनाम में जो भारत समुदाय के लोग… pic.twitter.com/30LyPCtWBw
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
18 May 2026 07:01 PM (IST)
18 May 2026 07:01 PM (IST)मैं सीएम योगी के बयान का समर्थन करता हूं- संजय निषाद
राज्य कैबिनेट मंत्री संजय निषाद ने योगी आदित्यनाथ द्वारा दिए गए सड़कें आवागमन के लिए है वाले बयान पर कहा कि सड़क जनता की है न तो किसी एक व्यक्ति का है न तो किसी एक धर्म का। सड़क धार्मिक जगह नहीं बल्कि सार्वजनिक जगह है अगर सार्वजनिक जगह को धार्मिक जगह बनाया जाएगा तो धार्मिक क्या बनेगा? धार्मिक जगह पर धर्म होना चाहिए न कि सार्वजनिक जगह पर होना चाहिए। मैं सीएम इस बयान का समर्थन करता हूं।
18 May 2026 06:14 PM (IST)
18 May 2026 06:14 PM (IST)भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित व्यवस्था- PM मोदी
नॉर्वे के ओस्लो में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम एकमत हैं कि केवल सैन्य संघर्ष से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और शांति के हर प्रयास का समर्थन करते रहेंगे। हम इस बात पर भी एकमत हैं कि बढ़ते हुए वैश्विक चुनौतियां के समाधान के लिए वैश्विक संस्थाएं का सुधार अनिवार्य है। और आतंक के हर रूप को जड़ से समाप्त करना हमारी साझी प्रतिबद्धता है।
#WATCH ओस्लो, नॉर्वे: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा," भारत और नॉर्वे दोनों नियम-आधारित व्यवस्था, संवाद और कूटनीति में विश्वास रखते हैं। हम एकमत हैं कि केवल सैन्य संघर्ष से किसी भी मुद्दे का समाधान नहीं निकल सकता। यूक्रेन हो या पश्चिमी एशिया, हम संघर्ष की शीघ्र समाप्ति और… pic.twitter.com/LN3tv7Jmdq
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
18 May 2026 05:31 PM (IST)
18 May 2026 05:31 PM (IST)कैबिनेट के फैसलों पर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी
कैबिनेट के फ़ैसलों पर पश्चिम बंगाल के सीएम सुवेंदु अधिकारी ने कहा कि कैबिनेट ने संस्थागत भ्रष्टाचार के ख़िलाफ़ एक आयोग के गठन को मंज़ूरी दे दी है, जिसकी अध्यक्षता कोलकाता हाई कोर्ट के रिटायर्ड जज जस्टिस बिस्वजीत बसु करेंगे। कैबिनेट ने महिलाओं के ख़िलाफ़ होने वाले अत्याचारों के लिए भी एक आयोग को मंज़ूरी दी है, जिसकी अध्यक्षता रिटायर्ड जस्टिस समाप्ती चटर्जी करेंगी। ये दोनों आयोग 1 जून से अपना काम शुरू कर देंगे।
18 May 2026 04:42 PM (IST)
18 May 2026 04:42 PM (IST)सीएम योगी के बयान का ओपी राजभर ने किया समर्थन
उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा कि मस्जिद, मंदिर, गिरजाघर, गुरुद्वारा बनाया इसी नाते जाता है कि उसके अंदर हम पूजा पाठ करेंगे। किसी सड़क पर खुलेआम कोई पूजा पाठ नहीं करता है। मुख्यमंत्री ने सही कहा है।
#WATCH लखनऊ: उत्तर प्रदेश प्रदेश सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने योगी आदित्यनाथ के बयान पर कहा, "मस्जिद, मंदिर, गिरजाघर, गुरुद्वारा बनाया इसी नाते जाता है कि उसके अंदर हम पूजा पाठ करेंगे। किसी सड़क पर खुलेआम कोई पूजा पाठ नहीं करता है। मुख्यमंत्री ने सही कहा है।" pic.twitter.com/gsoiD7ZkiX
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
18 May 2026 04:08 PM (IST)
18 May 2026 04:08 PM (IST)पटना साहिब गुरुद्वारे पहुंचे सीएम भगवंत मान
पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'तखत श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब' गुरुद्वारे के दौरे पर कहा कि बहुत सुकून मिला गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म स्थान है और गुरू तेग बहादुर का चरण स्थान है और यहां पर हमने अरदास किया है कि पंजाब की और देश की तरक्की हो और पूरी दुनिया में शांति हो..यहां बहुत अच्छा लगा।
#WATCH पटना (बिहार): पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने 'तखत श्री हरिमन्दिर जी पटना साहिब' गुरुद्वारे के दौरे पर कहा,"बहुत सुकून मिला गुरु गोविंद सिंह जी का जन्म स्थान है और गुरू तेग बहादुर का चरण स्थान है और यहां पर हमने अरदास किया है कि पंजाब की और देश की तरक्की हो और पूरी… pic.twitter.com/skeSwWWS6o
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
18 May 2026 03:20 PM (IST)
18 May 2026 03:20 PM (IST)प्रयागराज के एक होटल में लगी भीषण आग
उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके के एक होटल में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं।
#WATCH प्रयागराज, उत्तर प्रदेश: सिविल लाइंस इलाके के एक होटल में आग लग गई। दमकल की गाड़ियां मौके पर मौजूद हैं। pic.twitter.com/cqSQ37sIL2
— ANI_HindiNews (@AHindinews) May 18, 2026
18 May 2026 02:32 PM (IST)
18 May 2026 02:32 PM (IST)प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में एक होटल में लगी आग
प्रयागराज के सिविल लाइंस इलाके में एक होटल में आग लग गई है। होटल के अंदर कई लोगों के फंसे होने की जानकारी है।
18 May 2026 02:18 PM (IST)
18 May 2026 02:18 PM (IST)सड़क पर नमाज को लेकर सीएम योगी का बड़ा बयान
सड़क पर नमाज पढ़ने को लेकर यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ का बड़ा बयान सामने आया। योगी आदित्यनाथ ने कहा सड़क चलने के लिए है, नमाज पढ़ने के लिए नहीं। प्यार से मानेंगे तो ठीक, नहीं तो दूसरे तरीके है।
18 May 2026 01:55 PM (IST)
18 May 2026 01:55 PM (IST)नॉर्वे: ओस्लो पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी नॉर्वे के ओस्लो पहुंचे। हवाई अड्डे पर नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने उनका स्वागत किया। प्रधानमंत्री मोदी 19 मई को ओस्लो में तीसरे भारत-नॉर्डिक शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे।
#WATCH | Prime Minister Narendra Modi landed in Oslo, Norway. He was received at the airport by Norway PM Jonas Gahr Store.
PM Modi will attend the third India-Nordic Summit in Oslo on May 19. pic.twitter.com/CUcOtTDPBV
— ANI (@ANI) May 18, 2026
18 May 2026 01:16 PM (IST)
18 May 2026 01:16 PM (IST)प्रेमानंद महाराज की फिर बिगड़ी तबीयत
वृंदावन के संत प्रेमानंद महाराज की तबीयत एक बार फिर बिगड़ गई है। तबीयत खराब होने के बाद उनकी पदयात्रा को अनिश्चित काल के लिए रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि प्रेमानंद महाराज की तबीयत ज्यादा खराब हो गई है।
18 May 2026 01:14 PM (IST)
18 May 2026 01:14 PM (IST)दिल्ली दंगा 2020: सुप्रीम कोर्ट ने उमर खालिद को जमानत देने से इनकार किया
सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को 2020 के दिल्ली दंगों की बड़ी साज़िश के मामले में JNU के पूर्व छात्र नेता उमर खालिद को जमानत देने से इनकार करने के अपने ही पिछले फैसले पर गंभीर आपत्तियां जताईं। कोर्ट ने कहा कि उस फैसले में 2021 के अपने अहम फैसले में तय किए गए सिद्धांतों को ठीक से लागू नहीं किया गया था; उस फैसले में लंबे समय तक जेल में रहने और मुकदमे में देरी को UAPA मामलों में भी जमानत देने के लिए वैध आधार माना गया था।
18 May 2026 01:02 PM (IST)
18 May 2026 01:02 PM (IST)छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामला: सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड IAS को दी जमानत
छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में, सुप्रीम कोर्ट ने रिटायर्ड IAS अधिकारी अनिल टूटेजा को जमानत दे दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने कुछ शर्तें भी लगाई हैं, जिनमें राज्य से बाहर रहना, अधिकारियों से संपर्क न करना और गवाहों को प्रभावित न करना शामिल है।
18 May 2026 12:38 PM (IST)
18 May 2026 12:38 PM (IST)पीएम नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को सीएम बनने पर दी बधाई
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वीडी सतीशन को सीएम बनने की बधाई दी। उन्होंने ट्वीट किया, "केरल के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने पर वी.डी. सतीशन को बधाई। उनके कार्यकाल के लिए मेरी शुभकामनाएं। केंद्र सरकार, नवगठित केरल सरकार को लोगों की आकांक्षाओं को पूरा करने में हर संभव सहयोग का आश्वासन देती है।"
18 May 2026 12:31 PM (IST)
18 May 2026 12:31 PM (IST)बिहार में सीएम सम्राट चौधरी ने AI बेस्ड 80 दमकल वाहनों को दिखाई हरी झंडी
बिहार के पटना में मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने राज्य के नई सौगात दी। सम्राट चौधरी ने गांधी मैदान में 80 दमकल वाहनों और एक AI-आधारित अग्निशमन नियंत्रण कक्ष का शुभारंभ किया।
Patna, Bihar: Chief Minister Samrat Choudhary launched 80 fire brigade vehicles and an AI-based fire control room at Gandhi Maidan pic.twitter.com/QYZg5zyoqi
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
18 May 2026 12:26 PM (IST)
18 May 2026 12:26 PM (IST)ED ने आप नेता दीपक सिंगला के आवास पर मारा छापा
प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने कथित बैंक धोखाधड़ी मामले में AAP नेता दीपक सिंगला के आवास पर छापा मारा।
#WATCH | Delhi: The Enforcement Directorate (ED) conducted a raid at AAP leader Deepak Singla's residence in an alleged bank fraud case. pic.twitter.com/noSIeFFRAF
— ANI (@ANI) May 18, 2026
18 May 2026 12:18 PM (IST)
18 May 2026 12:18 PM (IST)छत्तीसगढ़: अमित शाह ने 'डायल 112' गाड़ियों को दिखाई हरी झंडी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह तीन दिवसीय छत्तीसगढ़ दौरे पर है। आज अमित शाह ने रायपुर के परेड ग्राउंड से नई 'डायल 112' गाड़ियों को हरी झंडी दिखाई।
#WATCH | Chhattisgarh: Union Home Minister Amit Shah flags off new 'Dial 112' vehicles from Parade Ground, Raipur pic.twitter.com/ADX6jtoZrh
— ANI (@ANI) May 18, 2026
18 May 2026 11:15 AM (IST)
18 May 2026 11:15 AM (IST)EC: महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा
भारत निर्वाचन आयोग ने स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्रों से महाराष्ट्र विधान परिषद की 16 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की घोषणा की है, जिसके लिए मतदान 18 जून, 2026 को निर्धारित है।
The Election Commission of India has announced biennial elections for 16 seats of the Maharashtra Legislative Council from Local Authorities’ Constituencies, with polling scheduled on June 18, 2026: EC pic.twitter.com/zrU8gwiCWm
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
18 May 2026 10:58 AM (IST)
18 May 2026 10:58 AM (IST)लखीमपुर खीरी में ट्रक और मैजिक में जोरदार भिड़ंत, 9 लोगों की मौत
लखीमपुर खीरी में आज सुबह बेहद दर्दनाक हादसा हो गया। हाईवे पर एक ट्रक और मैजिक में आमने-सामने से भिड़ंत हो गई। इस टक्कर में 9 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है। कई लोग घायल हुए।
18 May 2026 10:21 AM (IST)
18 May 2026 10:21 AM (IST)केरलम के नए CM बने वीडी सतीशन
केरलम में आज नए मुख्यमंत्री के तौर पर वीडी सतीशन ने मुख्यमंत्री पद और गोपनीयता की शपथ ली। उन्हें केरलम के राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर ने वीडी सतीशन को मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई।
Live: Swearing-in ceremony of the Congress-led Keralam government https://t.co/R0V1HMhgLS
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
18 May 2026 10:14 AM (IST)
18 May 2026 10:14 AM (IST)केरलम: मंच पर मौजूद दिग्गज नेतागण
केरलम सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीसन, कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, लोकसभा नेता राहुल गांधी, कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी और अन्य नेता मंच पर मौजूद है।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Chief Minister-designate VD Satheesan, Congress National President Mallikarjun Kharge, Lok Sabha LoP Rahul Gandhi, Congress MP Priyanka Gandhi show a display of unity at the swearing-in ceremony of the Keralam government pic.twitter.com/mWF5MHGuPK
— ANI (@ANI) May 18, 2026
18 May 2026 09:44 AM (IST)
18 May 2026 09:44 AM (IST)एयरपोर्ट पर वीडी सतीशन ने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का किया स्वागत
केरलम के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा और लोकसभा नेता राहुल गांधी सीएम शपथ ग्रहण समारोह से पहले पहुंचे। यहां वीडी सतीशन ने एयरपोर्ट पर उनका स्वागत किया।
VIDEO | Kerala: Congress MP Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) and Lok Sabha LoP Rahul Gandhi (@RahulGandhi) arrive in Thiruvananthapuram ahead of CM swearing-in ceremony.
VD Satheesan will take oath as the Chief Minister of Kerala later today at the Central Stadium in… pic.twitter.com/ATVkzr1LXJ
— Press Trust of India (@PTI_News) May 18, 2026
18 May 2026 09:34 AM (IST)
18 May 2026 09:34 AM (IST)तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मौजूद वीडी सतीसन और अन्य मंत्री
केरलम के तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट पर मनोनीत मुख्यमंत्री वीडी सतीसन, तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी, कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल, कांग्रेस नेता दीपा दासमुंशी, भूपेश बघेल मौजूद हैं। कांग्रेस प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का करेंगे स्वागत।
#WATCH | Keralam: Visuals from Thiruvananthapuram airport, where Chief Minister-designate VD Satheesan, Telangana CM Revanth Reddy, Congress MP KC Venugopal, Congress leaders Deepa Dasmunsi, Bhupesh Baghel are present
VD Satheesan will take the oath today, along with 20 cabinet… pic.twitter.com/1Q9qqghqkP
— ANI (@ANI) May 18, 2026
18 May 2026 08:27 AM (IST)
18 May 2026 08:27 AM (IST)जैकोबाइट चर्च के वरिष्ठ बिशपों ने वीडी सतीशन से की मुलाकात
तिरुवनंतपुरम में आज होने वाले शपथ ग्रहण समारोह से पहले, जैकोबाइट चर्च के वरिष्ठ बिशपों ने मुख्यमंत्री-पद के लिए नामित वी.डी. सतीशन से मुलाकात की और उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
#WATCH | Thiruvananthapuram, Keralam: Ahead of the swearing-in ceremony today, Senior bishops of the Jacobite Church met Chief Minister-designate VD Satheesan and extended their greetings
(Source: CMO) pic.twitter.com/z0AMYQw3Oq
— ANI (@ANI) May 18, 2026
18 May 2026 08:17 AM (IST)
18 May 2026 08:17 AM (IST)तिरुवनंतपुरम एयरपोर्ट में सुरक्षा के कड़े इंतजाम
तिरुवनंतपुरम में केरलम की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए दिग्गज नेता पहुंचने वाले है। ऐसे में नव-निर्वाचित सरकार के शपथ ग्रहण समारोह के लिए तिरुवनंतपुरम हवाई अड्डे पर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
Thiruvananthapuram, Keralam: Tight security arrangements in place at Thiruvananthapuram Airport for oath taking ceremony of newly elected government. pic.twitter.com/JXTT2vo8ui
— IANS (@ians_india) May 18, 2026
18 May 2026 07:40 AM (IST)
18 May 2026 07:40 AM (IST)फतेहपुर: गैस लीक होने से मकान में लगी आग
उत्तर प्रदेश में फतेहपुर के कल्यानपुर थाना क्षेत्र के पिलखिनी गांव में गैस लीक होने के चलते एक मकान में आग लग गई। इस आग में एक ही परिवार के 9 लोग झुलस गए।
18 May 2026 07:30 AM (IST)
18 May 2026 07:30 AM (IST)सासाराम स्टेशन पर खड़ी पैसेंजर ट्रेन में लगी आग
बिहार के सासाराम स्टेशन पर पटना सासाराम पैसेंजर ट्रेन में आग लगी। किसी के हताहत होने की खबर सामने नहीं आई।
18 May 2026 06:51 AM (IST)
18 May 2026 06:51 AM (IST)कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा केरलम के लिए रवाना
केरलम में आज सुबह 10 बजे नई सरकार का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जा रहा है। कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा आज केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो गईं।
#WATCH | Delhi | Congress MP Priyanka Gandhi Vadra leaves for Keralam to attend the swearing-in ceremony of the new Keralam government today pic.twitter.com/he1ht6mr94
— ANI (@ANI) May 18, 2026
18 May 2026 06:46 AM (IST)
18 May 2026 06:46 AM (IST)केरलम के लिए रवाना हुए राहुल गांधी
लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज केरल की नई सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए केरल रवाना हो गए हैं।
#WATCH | Delhi | Lok Sabha LoP and Congress MP Rahul Gandhi leaves for Keralam to attend the swearing-in ceremony of the new Keralam government today pic.twitter.com/b8eHlIwfpm
— ANI (@ANI) May 18, 2026
Aaj ki taaja khabar 18 may 2026 live updates today latest and breaking news
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
Dimple Kapadia Birthday: ‘सागर जैसी आंखों वाली’ डिंपल से आसमान में हुई काका की मुलाकात, फिर जो हुआ बना इतिहास
Jun 08, 2026 | 10:30 AMबारिश में नहीं होगी बिजली कटौती! भंडारा में 36 तकनीकी कार्य समय से पहले पूरे
Jun 08, 2026 | 10:27 AMMP Rajya Sabha Election: महेश केवट पर भाजपा का बड़ा दांव, राज्यसभा की तीसरी सीट पर मुकाबला हुआ रोचक
Jun 08, 2026 | 10:27 AMमानसून से पहले ही मेहरबान हुआ मौसम, मध्य प्रदेश में जून के शुरुआती दिनों में सामान्य से 65% ज्यादा बारिश
Jun 08, 2026 | 10:14 AMMaruti ने दे दिया बड़ा तोहफा, Grand Vitara पर 3 लाख से ज्यादा का फायदा, Baleno से Invicto तक बंपर डिस्काउंट
Jun 08, 2026 | 10:12 AMगड़चिरोली समीक्षा बैठक में मुख्य सचिव सख्त, बोले- दफ्तर नहीं, गांवों तक पहुंचे प्रशासन
Jun 08, 2026 | 10:10 AMपुणे में फर्जी निवेश ऐप का जाल, शेयर मार्केट और डिजिटल गोल्ड में बड़ी ठगी; 88 लाख रुपये का साइबर फ्रॉड
Jun 08, 2026 | 10:08 AMवीडियो गैलरी

गौमाता को राष्ट्रीय पशु घोषित करने की मांग तेज, आगरा से शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद ने भरी हुंकार- VIDEO
Jun 07, 2026 | 10:36 PM
कानपुर में खूनी झड़प! ₹3000 के चक्कर में महिला डॉक्टर को घसीटा या व्यापारी की पत्नी पर चढ़ा दी गाड़ी? VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:48 PM
नेहरू का रिकॉर्ड ध्वस्त! PM मोदी ने रचा इतिहास, बीजेपी नेताओं ने किया बड़ा दावा, देखें VIDEO
Jun 07, 2026 | 09:34 PM
आधी रात को बीच सड़क पर पुलिस ने युवक को जड़ा थप्पड़? छत्तीसगढ़ का ये हाई-वोल्टेज VIDEO हुआ वायरल
Jun 07, 2026 | 09:25 PM
RBI के बाद सामने आई नई टेंशन! क्या है Stagflation जिसने बढ़ाई भारत की चिंता?
Jun 07, 2026 | 04:43 PM
₹750 करोड़ के प्रोजेक्ट में बदइंतजामी देख भड़कीं साध्वी निरंजन ज्योति, मंच से ही अधिकारियों को लगाई फटकार
Jun 07, 2026 | 02:40 PM














