कांग्रेस के मंसूबे पर AAP ने फेरा पानी, हरियाणा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की जारी की दूसरी लिस्ट

कांग्रेस के मंसूबे पर आप यानी आम आदमी पार्टी (AAP) ने पानी फेर दिया है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बजाय अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने उम्मीदवारों की एक के बाद एक लिस्ट जारी कर रही है। आप ने मंगलवार यानी आज को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।
'वन नेशन वन इलेक्शन' को केजरीवाल ने बताया बीजेपी का जुमला, बोले- 'वन नेशन वन एजुकेशन’ की जरूरत
आम आदमी पार्टी संयोजक और दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल (सौजन्य: पीटीआई फोटो)
Published on: 
Updated on: 

नई दिल्ली/चंडीगढ़: कांग्रेस के मंसूबे पर आप यानी आम आदमी पार्टी (AAP) ने पानी फेर दिया है। कांग्रेस के साथ गठबंधन के बजाय अरविंद केजरीवाल की पार्टी अपने उम्मीदवारों की एक के बाद एक लिस्ट जारी कर रही है। आप ने मंगलवार यानी आज को हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नौ उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की।

सीट बंटवारे पर कांग्रेस के साथ बातचीत विफल रहने के बाद सोमवार को पार्टी ने 20 उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की थी। अपनी दूसरी सूची में आप ने इंद्री, साढौरा, थानेसर, रतिया, आदमपुर, बरवाला, तिगांव, फरीदाबाद और बावल निर्वाचन क्षेत्रों के लिए उम्मीदवारों की घोषणा की है।

आप कुल 90 सीटों पर लड़ेगी चुनाव

इंद्री से हवा सिंह को और फरीदाबाद से प्रवेश मेहता को उतारा गया है। इससे पहले आप की हरियाणा इकाई के प्रमुख सुशील गुप्ता ने बताया था कि पार्टी अपनी दूसरी सूची जारी करेगी। गुप्ता ने ‘पीटीआई-वीडियो' से कहा कि हमने उनका यानी कांग्रेस का उचित समय तक इंतजार किया। हम आज दूसरी सूची जारी कर रहे हैं। आप पूरी ताकत से 90 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। हमारा एकमात्र लक्ष्य भाजपा के नेतृत्व वाली भ्रष्ट सरकार को उखाड़ फेंकना है।

भाजपा पर आरोप

भाजपा पर हरियाणा को अपराध की राजधानी में तब्दील करने का आरोप लगाते हुए उन्होंने कहा कि हरियाणा में बेरोजगारी चरम पर है और लोगों ने बदलाव के लिए मन बना लिया है। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल हरियाणा के बेटे हैं। विधानसभा चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 12 सितंबर है। 90 सदस्यीय विधानसभा के लिए मतदान पांच अक्टूबर को होगा।

कांग्रेस और आप ने दिल्ली में लोकसभा चुनाव मिलकर लड़ा था जबकि पंजाब में उन्होंने अलग-अलग चुनाव लड़ा था। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस ने हरियाणा में आप को एक सीट दी थी, जिस पर उसकी हार हुई थी। वर्ष 2019 के हरियाणा विधानसभा चुनाव में आप ने 46 सीट पर चुनाव लड़ा था लेकिन वह एक सीट भी नहीं जीत पाई थी।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com