- Hindi News »
- Gujarat »
- Major Corruption In Pm Modi Home State Water Tank Demolished Before Inauguration Scam In 21 Crore Project
पीएम मोदी के गृह राज्य में बड़ा भ्रष्टाचार… पानी टंकी उद्घाटन से पहले ध्वस्त, 21 करोड़ के प्रोजेक्ट में ‘खेल’
Surat Water Tank: सूरत में एक बड़ा भ्रष्टाचार सामने आया है। ताड़केश्वर में नई बनी पानी की टंकी उद्घाटन से पहले जमीदोज हो गई। पुलिस ने इस मामले में अफसरों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।
- Written By: रंजन कुमार

ध्वस्त पानी टंकी और पीएम मोदी।
Surat Water Tank News: गुजरात के सूरत में भ्रष्टाचार का बड़ा मामला उजागर हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गृह राज्य के सूरत में ताड़केश्वर में नई बनी पानी की टंकी उद्घाटन से पहले जमीदोज हो गई। यह मामला सरकारी सिस्टम की पोल खोल रहा। साथ ही निर्माण कार्यों में अनियमितता और भ्रष्टाचार की तरफ इशारा कर रहा है।
मामले ने सूरत के साथ पूरे गुजरात में तूल पकड़ा है। इसे लेकर सोशल मीडिया पर चर्चाएं हो रही हैं। इस सिलसिले में पुलिस ने बुधवार को दो सरकारी अधिकारियों समेत 8 लोगों को गिरफ्तार किया। सभी आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा।
अब तक कौन-कौन लोग हुए गिरफ्तार?
पुलिस ने जिनको गिरफ्तार किया है, उनमें 61 साल का कॉन्ट्रैक्टर जयंती पटेल है। यह जयंती सुपर कंस्ट्रक्शन प्राइवेट लिमिटेड, मेहसाणा का मालिक है। बाबू पटेल, 32 साल के जैस्मीन और 35 साल का धवल भी गिरफ्तार हुआ है। अहमदाबाद की प्रोजेक्ट मैनेजमेंट कंसल्टेंसी मार्स प्लानिंग एंड इंजीनियरिंग सर्विसेज प्राइवेट लिमिटेड के कर्मचारी, सुपरविजन हेड बाबू मणि पटेल, साइट सुपरवाइजर जिगर प्रजापति को भी गिरफ्तार किया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
नवभारत विशेष: देश को वायुरक्षा प्रणाली सुदर्शन चक्र का इंतजार, इजराइल के आयरन डोम से बेहतर होगा
पीएम मोदी ने हरदोई से किया गंगा एक्सप्रेसवे को लोकार्पण, बोले- शिलान्यास भी हम करते हैं और उद्घाटन भी
Ganga Expressway: गूगल मैप्स पर अभी क्यों नहीं दिख रहा गंगा एक्सप्रेसवे? जानिए मुख्य वजह
गंगा एक्सप्रेसवे पर कहां-कहां होंगे एंट्री और एग्जिट पॉइंट? जानें कहां-कहां है इंटरचेंज और टोल प्लाजा
अधिकारी की भी गिरफ्तारी
इस भ्रष्टाचार में शामिल गुजरात वाटर सप्लाई एंड सीवरेज बोर्ड (GWSSB) के एग्जीक्यूटिव इंजीनियर अंकित गरासिया और डिप्टी इंजीनियर जय चौधरी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में शामिल दूसरे लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार करने की तैयारी में जुटी है।
कौन कर रहा जांच?
सरकार ने मामले में जांच के आदेश दे दिए हैं। सरदार वल्लभभाई नेशनल इंस्टिट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी, सूरत और गुजरात इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टिट्यूट (GERI), वडोदरा के इंजीनियरिंग एक्सपर्ट्स की एक टीम जांच कर रही। टीम टंकी के गिरने के कारणों का पता लगाने के लिए मौके पर भी पहुंची। एसपी ने कहा कि SVNIT और GERI की टेक्निकल रिपोर्ट के आधार पर आगे की जांच होगी। इसमें इस्तेमाल मटीरियल की टेस्टिंग और दूसरी टेक्निकल डिटेल्स को वेरिफाई किया जाएगा। पुलिस का कहना है कि आरोपियों को कोर्ट में पेश करेंगे। सबूत सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
यह भी पढ़ें: बिहार में भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ा 13 करोड़ का रोपवे: ट्रायल के दौरान ही धराशायी हुई रोहतास की उम्मीद
कितनी थी टंकी की कीमत?
ओवरहेड वॉटर टैंक की क्षमता 11 लाख लीटर थी। टेस्टिंग के दौरान टंकी में 9 लाख लीटर पानी भरा गया था। यह टैंक 14 गांवों तक पानी की पहुंच सुनिश्चित करता। टंकी के माध्यम से वॉटर डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क के लिए 21 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट का हिस्सा था। टैंक की लागत 1 करोड़ रुपये थी। इसमें से 83 लाख रुपये पहले दिए जा चुके थे।
Major corruption in pm modi home state water tank demolished before inauguration scam in 21 crore project
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
‘THE STORM IS COMING’: क्या ईरान पर भीषण हमले की तैयारी में हैं ट्रंप? CENTCOM का प्लान लीक!
Apr 30, 2026 | 04:20 PMमहाराष्ट्र में अपना सूपड़ा साफ कर रही कांग्रेस! अंबादास दानवे को पार्टी के समर्थन से भड़के कार्यकर्ता
Apr 30, 2026 | 04:14 PM‘कर्नाटक में नेतृत्व परिवर्तन की संभावना नहीं,’ नए सीएम की अटकलों को खरगे ने किया खारिज; जानिए क्या कुछ कहा
Apr 30, 2026 | 04:06 PMपुणे में दहला देने वाली वारदात, ससुराल वालों के जुल्म से तंग आकर विवाहिता ने की आत्महत्या, जानें पूरा मामला
Apr 30, 2026 | 04:02 PMAnil Kapoor Film Welcome: अनिल कपूर ने खोला राज, ‘वेलकम’ के मजनू भाई के लिए सालों पहले कर ली थी तैयारी
Apr 30, 2026 | 03:59 PMदिल्ली-NCR में भारी बारिश! मई से पहले गिरे मोटे-मोटे ओले, झमाझम बारिश से बदला मौसम का मिजाज
Apr 30, 2026 | 03:56 PMOnePlus और Realme का चुपचाप मर्जर, क्या अब एक जैसे होंगे फोन?
Apr 30, 2026 | 03:50 PMवीडियो गैलरी

Exit Poll Analysis: सच या महज अंदाजा? जानें 2004 में कैसे फेल हुए थे सारे सर्वे और क्या है इतिहास, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:29 PM
उपराष्ट्रपति वेंस को पेंटागन पर शक, क्या राष्ट्रपति ट्रंप को अंधेरे में रख रही है अमेरिकी सेना? देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 11:27 PM
‘दिल्ली के सामने नहीं झुकेगा बंगाल’, मतदान के बाद अभिषेक बनर्जी ने BJP को दी खुली चुनौती- VIDEO
Apr 29, 2026 | 10:02 PM
Saayoni Ghosh: ग्लैमर की दुनिया से सियासत के शिखर तक, कैसे बनीं ममता बनर्जी की ‘फायरब्रांड’ नेता? VIDEO
Apr 29, 2026 | 09:50 PM
‘राजा हम शर्मिंदा हैं, तेरा कातिल…’, सोनम रघुवंशी को जमानत मिलने पर छलका भाई का दर्द, देखें VIDEO
Apr 29, 2026 | 08:13 PM
झांसी नगर निगम में हाई वोल्टेज ड्रामा; पार्षद ने अधिकारी को थमाया बादाम का पैकेट, देखें VIDEO
Apr 28, 2026 | 11:21 PM














