'सत्ता का अहंकार जल्द होगा चूर-चूर', राष्ट्रपति मुर्मू के अपमान पर भड़के PM मोदी; TMC को दी चेतावनी- VIDEO

PM Narendra Modi: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है।

PM Narendra Modi Attack On Mamata Banerjee: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की तृणमूल कांग्रेस (TMC) सरकार पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के अपमान का गंभीर आरोप लगाते हुए तीखा हमला बोला है। प्रधानमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर जहाँ पूरा देश नारी शक्ति का सम्मान कर रहा है, वहीं बंगाल में टीएमसी ने आदिवासी संथाल परंपरा के एक पवित्र कार्यक्रम और उसमें शामिल होने गईं राष्ट्रपति का बहिष्कार कर घोर अपमान किया है। पीएम मोदी ने इसे न केवल एक आदिवासी महिला का अपमान बताया, बल्कि इसे देश के संविधान, लोकतांत्रिक परंपराओं और देश की हर बहन-बेटी का अपमान करार दिया। उन्होंने टीएमसी सरकार पर कार्यक्रम में जानबूझकर बदइंतजामी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सत्ता के अहंकार में चूर यह राजनीति जल्द ही समाप्त होगी। प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि पश्चिम बंगाल की जनता और देश का आदिवासी समाज इस कृत्य के लिए टीएमसी को कभी माफ नहीं करेगा। पीएम ने इस घटना को लोकतंत्र की मूल भावना के विरुद्ध बताते हुए टीएमसी की 'गंदी राजनीति' पर कड़ा प्रहार किया।

संबंधित खबरें

No stories found.
Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com