- Hindi News »
- Gujarat »
- Gseb 10th Result 2026 Declared Check Gujarat Board
GSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 83.86% छात्र हुए पास, आजोल केंद्र के 100% बच्चे पास
GSEB 10th Result 2026 Out: गुजरात बोर्ड 10वीं का परिणाम जारी कर दिया गया है। पूरे गुजरात में 83.86% परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 88.28% अंक हासिल किए।
- Written By: अमन मौर्या

गुजरात 10वीं बोर्ड रिजल्ट (फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
GSEB 10th Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का परिणाम आज जारी कर दिया गया है। इस बार के परीक्षा परिणाम में गुजरात के 83.86% छात्रों ने 10वीं बोर्ड परीक्षा में सफलता प्राप्त की है। गुजरात माध्यमिक और उच्चतर माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (GSEB) आज (6 मई 2026) सुबह 8 बजे 10वीं परीक्षा परिणाम का लिंक एक्टिव कर दिया गया। छात्र गुजरात बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट https://gseb.org/ पर विजिट करके 7 अंकों का शीट नंबर डालकर अपने 10वीं के परीक्षा परिणाम देख सकते हैं।
इसके अलावा छात्रों को ऑनलाइन मार्कशीट डाउनलोड करने की सुविधा दी गई है। साथ ही फोन पर ही व्हॉट्सएप के माध्यम से भी अपने 10वीं बोर्ड का परिणाम देख सकते हैं।
आजोल केंद्र का परिणाम 100%
वडोदरा में एसएससी 10वीं में वडोदरा में 78.38% जबकि पूरे गुजरात में 83.86% परिणाम प्राप्त हुए हैं। इस साल लड़कियों ने लड़कों से बेहतर प्रदर्शन करते हुए 88.28% अंक हासिल किए। नर्मदा जिला 90.85% के साथ शीर्ष पर रहा, जबकि पंचमहल में 76.42% अंक दर्ज किए गए। गांधीनगर के आजोल केंद्र में 100% परिणाम प्राप्त हुए, जबकि दाहोद के मुनखोसला केंद्र में सबसे कम 33.74% परिणाम दर्ज किए गए। छात्रों ने परिणामों का जश्न मनाया।
सम्बंधित ख़बरें
Free Uniform Scheme Maharashtra: सरकारी स्कूलों में बंटेगे ड्रेस; गुणवत्ता खराब होने पर स्कूल समिति जिम्मेदार
हिमाचल बोर्ड 12वीं रिजल्ट 2026 जारी, 92.02% छात्र पास, लड़कियों ने फिर मारी बाजी
HPBOSE 12th Result Out: हिमाचल बोर्ड का रिजल्ट जारी; 92% से ज्यादा छात्र हुए पास, यहां देखें नतीजे
HSC रिजल्ट के दिन बड़ा खुलासा: नागपुर विभाग में 243 छात्र सामूहिक नकल में फेल, दो केंद्रों पर धांधली उजागर
Vadodara, Gujarat: Vadodara SSC Class 10 results were declared with 78.38% in Vadodara and 83.86% across Gujarat. Girls outperformed boys with 88.28%. Narmada district topped with 90.85%, while Panchmahal recorded 76.42%. Aajol centre in Gandhinagar achieved 100% result, whereas… pic.twitter.com/5i9gsgG4VX — IANS (@ians_india) May 6, 2026
सप्लीमेंट्री का मिलेगा मौका
गुजरात बोर्ड में 10वीं में कम स्कोर प्राप्त करने वाले छात्रों के लिए भी खुशखबरी है। ई-ग्रेड से कम अंक हासिल करने वाले छात्रों को सप्लीमेंट्री पेपर के जरिए दुबारा मौका दिया जाएगा। इसके माध्यम से वे छात्र अपना परिणाम सुधार सकते हैं। इसके लिए छात्रों को अप्लाई करना पड़ेगा। इसके बाद वो पेपर दे सकते हैं।
गुजरात बोर्ड के 10वीं का परीक्षा परिणाम देखने के लिए छात्र ये स्टेप्स फॉलो करें: गुजरात बोर्ड के आधिकारिक वेबसाइट के अलावा छात्र डिजिलॉकर में भी अपना रिजल्ट ऑनलाइन देख सकते हैं।
डिजिलॉकर की आधिकारिक वेबसाइट https://www.digilocker.gov.in/ पर विजिट करें
अब Login या Register लिंक पर क्लिक करिए
मोबाइल नंबर/आधार नंबर की मदद से यहां लॉगइन करें
इश्यूड डॉक्यूमेंट्स का लिंक दिखेगा। वहां जाकर बोर्ड का नाम सेलेक्ट करें फिर क्लास और संबंधित जानकारी भरें
अब स्क्रीन पर रिजल्ट दिखने लगेगा
रिजल्ट का प्रिंट आउट भी निकाल सकते हैं। साथ ही पीडीएफ भी सेव करके सुरक्षित रख सकते हैं।
ये भी पढ़ें- राष्ट्रपति तो लाम का ऐतिहासिक दौरा; रक्षा और सामरिक सहयोग पर रहेगी नजर, आज पीएम मोदी के साथ होगी अहम बैठक
4 मई को आया था 12वीं का परिणाम
4 मई 2026 को गुजरात बोर्ड 12वीं का परिणाम जारी किया गया था। 12वीं में साइंस स्ट्रीम में 84.33% छात्रों ने सफलता हासिल किया था, जबकि जनरल स्ट्रीम में 92.71 प्रतिशत छात्र सफल हुए थे। इस बार परीक्षा परिणाम में बेटिंयों का प्रदर्शन लड़कों की अपेक्षकृत थोड़ा बेहतर रहा। लड़कों के पास होने की दर 84.04 प्रतिशत रही, जबकि लड़कियों के पास होने की दर 84.65 प्रतिशत रही।
Gseb 10th result 2026 declared check gujarat board
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
GSEB SSC Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं का रिजल्ट जारी; 83.86% छात्र हुए पास, आजोल केंद्र के 100% बच्चे पास
May 06, 2026 | 11:56 AM25 लाख ठगी और जातिवादी टिप्पणी के आरोपों में फंसे Palash Muchhal, स्मृति मंधाना के दोस्त ने दर्ज कराई FIR
May 06, 2026 | 11:51 AM‘ऑपरेशन टाइगर’ पर संजय शिरसाट का बड़ा दावा, महाराष्ट्र की सियासत में हलचल
May 06, 2026 | 11:47 AMनागपुर में सड़ी सुपारी से बन रहा था जानलेवा खर्रा, क्राइम ब्रांच ने की छापामार कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
May 06, 2026 | 11:44 AMVasai Virar Water Connection: वसई-विरार में बिना OC घरों को मिलेगा पानी, मनपा का बड़ा फैसला
May 06, 2026 | 11:34 AMप्रेम विवाह का खौफनाक अंत: Wardha में पत्नी की हत्या, शव एमपी की नदी में फेंका; डेढ़ माह बाद खुला राज
May 06, 2026 | 11:34 AMपुणे फिर शर्मसार: सगे नाना ने 9 साल की नातिन के साथ की दरिंदगी की कोशिश; पार्वती इलाके में भारी तनाव
May 06, 2026 | 11:31 AMवीडियो गैलरी

TMC के गुंडे अब पंचर बनाएंगे… बंगाल फतह के बाद सीएम योगी बड़ा बयान, देखें VIDEO
May 05, 2026 | 12:09 PM
ममता बनर्जी के ‘वोट टैंपरिंग’ वाले दावे पर AIMIM प्रवक्ता का बड़ा बयान, विपक्ष को दी आत्म-मंथन की सलाह
May 05, 2026 | 11:52 AM
बंगाल जीत के बाद भावुक हुए कैलाश विजयवर्गीय, बोले- मुझ पर बलात्कार, बच्चों की तस्करी जैसे गंभीर लगाए गए
May 04, 2026 | 04:59 PM
बंगाल में लाठीचार्ज, कहीं खून खराबा तो कहीं चले लात घूसे, काउंटिंग के दौरान BJP-TMC समर्थकों का हंगामा, VIDEO
May 04, 2026 | 03:50 PM
Assam Election 2026: ‘पंजे’ पर भारी पड़ रहा ‘कमल’, रूझानों में बीजेपी आगे, असम में फिर चला हिमंता का जादू
May 04, 2026 | 01:08 PM
West Bengal Elections: बंगाल में कमल खिलेगा! शुरुआती रुझानों में BJP की बढ़त पर क्या बोले राजनेता- VIDEO
May 04, 2026 | 12:01 PM














