पाकिस्तान ने किया था भुज एयरबेस को बर्बाद करने का दावा, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 'आतंकिस्तान' को दिखाएंगे आईना

पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए आगे आया और दोनों देशों के बीच यह फैसला हुआ। सीजफायर के बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 मई को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं। इस दौरान वे भुज एयरबेस भी जाएंगे।
पाकिस्तान ने किया था भुज एयरबेस को बर्बाद करने का दावा, आज रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 'आतंकिस्तान' को दिखाएंगे आईना
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह (सोर्स: सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

अहमदाबाद: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से दो दिवसीय गुजरात के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे भुज एयरबेस भी जाएंगे। रक्षा मंत्री यहां सैनिकों से मिलेंगे और सीमा सुरक्षा की समीक्षा भी करेंगे। कच्छ में भारत-पाकिस्तान सीमा का दौरा करेंगे और वायु सेना, बीएसएफ और सेना के अधिकारियों के साथ बैठक और चर्चा भी करेंगे। वे कच्छ में अंतर्राष्ट्रीय सीमा और क्रीक क्षेत्र का दौरा करके सुरक्षा की समीक्षा भी कर सकते हैं।

भारत-पाकिस्तान तनाव के दौरान गुजरात का भुज एयरबेस काफी चर्चा में रहा था। पाकिस्तान ने इस पर हमला करने की नाकाम कोशिश की थी। उसने इसके बारे में झूठ भी फैलाया था। पाकिस्तान के झूठ को बेनकाब करने के लिए रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह भुज का दौरा करेंगे। वह यहां जवानों से मिलेंगे और पाकिस्तान के हर दावे की पोल खोलेंगे।

पाकिस्तान संघर्ष विराम के लिए आगे आया और दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम का फैसला हुआ। सीजफायर के बीच देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 16 मई को दो दिवसीय दौरे पर गुजरात जा रहे हैं।

पाकिस्तान ने किया था नुकसान पहुंचाने का दावा

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का यह दौरा ऐसे समय में हो रहा है जब कुछ दिन पहले ही पाकिस्तानी सेना ने ड्रोन के जरिए भारत के भुज को निशाना बनाने की कोशिश की थी। हालांकि, सुरक्षा बलों ने एयर डिफेंस सिस्टम की मदद से पाकिस्तान के मंसूबों पर पानी फेर दिया। पाकिस्तान ने इस एयरबेस को नुकसान पहुंचाने का दावा भी किया था।

हवाई रक्षा के लिए महत्वपूर्ण है भुज एयरबेस

भुज रुद्र माता एयर फोर्स स्टेशन एक भारतीय वायु सेना स्टेशन है। यह भारत के गुजरात के भुज शहर में भुज हवाई अड्डे के साथ अपना रनवे साझा करता है। यह दक्षिण पश्चिमी वायु कमान का हिस्सा है। भारत-पाकिस्तान सीमा के करीब होने के कारण यह हवाई रक्षा का एक महत्वपूर्ण एयरबेस है। ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी का आदेश वापस लिया गया

पाकिस्तान के कई एयरबेस किए तबाह

जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में आतंकी हमले के बाद भारत की तीनों सेनाओं ने ऑपरेशन सिंदूर चलाया और कई आतंकियों को मार गिराया। इतना ही नहीं, भारतीय सेना ने पाकिस्तान के एयरबेस को तबाह किया और कई ड्रोन हमले करके उसे घुटनों पर ला दिया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com