- Hindi News »
- India »
- Crpf Jawans Order To Cancel Leave In Operation Sindoor Now Withdrawn
ऑपरेशन सिंदूर के बाद 3.25 लाख CRPF जवानों को राहत, छुट्टी का आदेश वापस लिया गया
इस महीने की शुरुआत में दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव को देखते हुए जम्मू-कश्मीर में केंद्रीय बलों की अतिरिक्त कंपनियों को तैनात किया गया। 10 मई को दोनों देशों के बीच संघर्ष विराम हुआ था। तो कुछ फैसले वापस लिए जा रहे है।
- Written By: सौरभ शर्मा

सीआरपीएफ जवानों की छुट्टियों पर अब राहत की सांस (फोटो- सोशल मीडिया)
नई दिल्ली: देश के भीतर और सीमाओं पर तनाव के चलते रद्द की गई सीआरपीएफ जवानों की छुट्टियों पर अब राहत की सांस ली जा सकती है। ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद अचानक सुरक्षा हालातों में बदलाव के चलते 7 मई को छुट्टियां रद्द कर दी गई थीं। ड्यूटी पर मौजूद न रहने वाले जवानों को तुरंत वापस बुलाया गया था। अब दस मई को भारत-पाक के बीच सीजफायर के बाद हालात सामान्य होने पर यह आदेश वापस ले लिया गया है। नए आदेश के मुताबिक सभी जवान और अधिकारी अब पहले की तरह नियमानुसार छुट्टियों का लाभ ले सकेंगे।
ऑपरेशन सिंदूर के तहत भारत ने पाकिस्तान में आतंकी ठिकानों पर कार्रवाई की थी, जिसके बाद सुरक्षा सतर्कता के चलते जवानों की छुट्टियां ही नहीं, तबादले भी रोक दिए गए थे। जो अधिकारी सात मई तक रिलीव नहीं हुए थे, उन्हें अपनी मौजूदा तैनाती पर ही रुकने का आदेश जारी किया गया था। अब हालात सामान्य होते देख ट्रांसफर प्रक्रिया भी पहले की भांति बहाल कर दी गई है। इससे हज़ारों जवानों और उनके परिवारों को बड़ी राहत मिली है।
ऑपरेशन के बाद रद्द हुई थीं छुट्टियां, अब आदेश वापस
भारत द्वारा की गई एयरस्ट्राइक के बाद पाकिस्तान के आतंकी ठिकानों पर दबाव बना और हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। इसके जवाब में केंद्र सरकार ने सभी अर्धसैनिक बलों की छुट्टियां रद्द कर दीं और जो भी जवान छुट्टी पर थे, उन्हें तत्काल ड्यूटी पर वापस लौटने का आदेश जारी हुआ। सीआरपीएफ समेत सभी बलों में अलर्ट जारी किया गया था। लेकिन अब 10 मई के बाद से भारत-पाक के बीच तनाव घटने और सीजफायर लागू होने के बाद गुरुवार को छुट्टियां रद्द करने वाला आदेश त्वरित प्रभाव से वापस ले लिया गया है।
सम्बंधित ख़बरें
भूगोल या इतिहास… सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी की पाकिस्तान को सीधी चेतावनी, ऑपरेशन सिंदूर की दिलाई याद
सीआरपीएफ में 9195 कांस्टेबल पदों पर भर्ती, 10वीं पास के लिए मौका; आवेदन शुरू
चीन की साजिश का पर्दाफाश! Operation Sindoor में दिया था पाकिस्तान का साथ, भारत के खिलाफ डर्टी गेम बेनकाब
पहले कहा ‘आतंकियों की बहन’…अब बोले तारीफ करना चाहते थे, कर्नल सोफिया मामले में विजय शाह की दलील पर भड़के CJI
ट्रांसफर भी फिर से शुरू, जवानों को बड़ी राहत
केवल छुट्टियों पर ही नहीं, बलों में स्थानांतरण की प्रक्रिया पर भी रोक लगाई गई थी। जिन अधिकारियों को सात मई तक रिलीव नहीं किया गया था, उन्हें उन्हीं जगहों पर बने रहने का निर्देश मिला था ताकि किसी भी आकस्मिक स्थिति में उन्हें तुरंत सक्रिय किया जा सके। अब हालात सामान्य होने के बाद यह रोक हट गई है और ट्रांसफर प्रक्रिया भी फिर से चालू हो गई है। इससे बल के आंतरिक संचालन में लचीलापन वापस आया है और जवानों को व्यक्तिगत स्तर पर राहत मिली है।
Crpf jawans order to cancel leave in operation sindoor now withdrawn
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
CBSE New Language Rule 2026: कक्षा 9 से तीन भाषाएं होंगी अनिवार्य, जानें नया नियम और गणित-विज्ञान में क्या बदल
May 16, 2026 | 07:12 PMसुपरस्टार कल्चर पर गौतम गंभीर से अलग सोच रखते हैं राहुल द्रविड़, कहा- हर खेल को उसके हीरो की जरूरत होती है
May 16, 2026 | 07:02 PMअमृता फडणवीस का बड़ा फैसला, कान्स फिल्म फेस्टिवल का दौरा रद्द; पीएम मोदी के आह्वान को दिया मान
May 16, 2026 | 07:01 PMGoogle का बड़ा ऐलान, Pixel 9 Pro यूजर्स की टेंशन खत्म, फ्री में बदली जाएगी डिस्प्ले और मिलेगा रिप्लेसमेंट
May 16, 2026 | 06:56 PM22 मई को दिल्ली दौरे पर जाएंगे ‘थलापति’ विजय, पीएम मोदी के साथ होगी पहली बड़ी बैठक
May 16, 2026 | 06:56 PMUP Job Fair 2026: यूपी के कई जिलों में लगेंगे बड़े रोजगार मेले, 4856 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी डिटेल
May 16, 2026 | 06:52 PMAditi Rao Hydari ने कान्स 2026 में ट्रांसपेरेंट साड़ी पहन लूटी महफिल, ट्रेडिशनल अंदाज पर फिदा हुए फैंस
May 16, 2026 | 06:33 PMवीडियो गैलरी

16 मई को ठप हो जाएगी दिल्ली-मुंबई? डिलीवरी बॉय और कैब ड्राइवरों का फूटा गुस्सा, देशव्यापी बंद का ऐलान
May 16, 2026 | 01:25 PM
उनकी पूरी जिंदगी अदालतों के…ममता बनर्जी पर भाजपा नेता का तीखे वार, बोले- चुनावी हिंसा की पुरानी परंपरा बदली
May 16, 2026 | 01:06 PM
NEET-UG री-एग्जाम का हुआ ऐलान, 21 जून को होगी परीक्षा, NTA ने दी पूरी जानकारी, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 02:10 PM
दिल्ली दौरा छोड़ इंदौर पहुंचे CM मोहन यादव, अस्पताल जाकर देवास पटाखा फैक्ट्री धमाके में घायलों से की मुलाकात
May 15, 2026 | 01:28 PM
30 घंटे में मिला न्याय! कोलकाता में शुभेंदु सरकार ने सड़कों पर उतारा बुलडोजर, फैक्ट्री की जमींदोज, देखें VIDEO
May 15, 2026 | 12:36 PM
मुख्यमंत्री की बाइक का PUC एक्सपायर! वर्षा गायकवाड के दावे से राजनीति गरमाई, देखें VIDEO
May 14, 2026 | 09:55 PM














