-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Gujarat »
- Congress Announced No Alliance With Aap In Gujarat By Election
AAP ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया, गुजरात में कांग्रेस अकेले लड़ेगी उपचुनाव, प्रदेश अध्यक्ष गोहिल ने की घोषणा
- Written By: यतीश श्रीवास्तव
गुजरात में कांग्रेस ने घोषणा की है कि दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी आप के साथ कोई गठबंधन नहीं कर रही है। गुजरात प्रदेश अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पदाधिकारियों के साथ बैठक में यह घोषणा की है।

कांग्रेस के अंदर भ्रष्टाचार! पार्टी ने जांच के लिए बनाई समिति, दी जाएगी सख्त सजा
अहमदाबाद: गुजरात में दो विधानसीटों पर उपचुनाव होने हैं। कांग्रेस ने इसके लिए तैयारी शुरू कर दी है। वैसे भी इस बार कांग्रेस गुजरात फतह का इरादा बना रही है। हाल ही में उसने बड़ा अधिवेशन कर अपनी मंशा साफ कर दी है। अब यहां दो सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी ने अकेले चुनाव लड़ने की घोषणा कर दी है। उसने ऐलान कर दिया है कि आप के साथ उपचुनाव में कोई गठबंधन नहीं होगा।
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष शक्ति सिंह गोहिल ने पार्टी की एक मीटिंग के दौरान यह घोषणा की है। गुजरात उपचुनाव में कांग्रेस आम आदमी पार्टी से गठबंधन नहीं करेगी। कांग्रेस और आप अलग-अलग इस बार उपचुनाव लड़ेंगी। कांग्रेस ने ये निर्णय क्यों लिया, गोहिल ने इसकी वजह भी स्पष्ट कर दी है।
आप ने बिना सलाह विसदार में उतारा कैंडिडेट
गोहिल ने कहा कि गुजरात उपचुनाव में पार्टी ने आप से अलग उपचुनाव लड़ने का फैसला लिया है। ऐसा इसलिए है क्योंकि अरविंद केजरीवाल की पार्टी की ओर से बिना जानकारी और चर्चा किए पहले ही विसावदर सीटस से अपना कैंडिडेट मैदान में उतार दिया है। ऐसे में अब उपचुनाव में गठबंधन की कोई बात ही नहीं है।
सम्बंधित ख़बरें
ठाणे: कांग्रेस ने शुरू की Reel For Roads प्रतियोगिता, टूटी हुई सड़कों की रील बनाएं और अनोखे इनाम पाएं
Chandipura Virus: गुजरात में चांदीपुरा वायरस का खतरा, 3 बच्चों की मौत के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट
गुजरात उपचुनाव: वडोदरा की मंजलपुर सीट से BJP ने किसे बनाया उम्मीदवार?
18 साल बाद इंसाफ! Ahmedabad Blast के 38 दोषियों की फांसी बरकरार, 56 मौतों के केस में गुजरात हाई कोर्ट का फैसला
आप ने INDIA गठबंधन का नियम तोड़ा
गुजरात कांग्रेस अध्यक्ष गोहिल ने कहा कि आप ने INDIA का नियम तोड़ा है। उसने गठबंधन का हिस्सा होने के बाद भी बिना जानकारी दिए विसावदर सीट पर गोपाल इटालिया को अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया। AAP ने गठबंधन धर्म नहीं निभाया। हालांकि गोहिल ने कहा कि हालांकि दोनों पार्टियां राष्ट्रीय स्तर पर गठबंधन का हिस्सा रहेंगी।
जनता ने कभी “तीसरी पार्टी” को नहीं स्वीकारा
गुजरात की जनता ने कभी “तीसरी पार्टी” को नहीं स्वीकार किया है। हालांकि प्रदेश इकाइयां अपने स्तर पर फैसले लेने के लिए स्वतंत्र है, फिर भी गठबंधन के कुछ सिद्धांत होते हैं। हरियाणा विस चुनाव में हार मिलने का भी यही कारण था क्योंकि आप ने कुछ सीटों पर उसकी बात मानने से इनकार कर दिया था और अपने कैंडिडेट उतारने का फैसला लिया था।
गुजरात की अन्य खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
इन दो सीटों पर होने हैं उपचुनाव
जूनागढ़ जिले की विसावदर सीट से आप विधायक भूपेंद्र भयानी इस्तीफा देकर भाजपा में चले गए थे। दिसंबर 2023 से ये सीट खाली है। इसके अलावा मेहसाणा की कडी सीट भाजपा विधायक करसन सोलंकी के निधन के बाद बीते 4 फरवरी से रिक्त है।
Congress announced no alliance with aap in gujarat by election
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
R Madhavan ने सालों बाद किया चौंकाने वाला खुलासा, जानें क्यों ठुकरायी थी 3 Idiots की तमिल रीमेक
Jul 11, 2026 | 10:17 AMDatia Bypoll: 12 घंटे की मशक्कत के बाद खुला चक्काजाम, पथराव में ASP समेत कई अधिकारी घायल, उपद्रवी गिरफ्तार
Jul 11, 2026 | 10:16 AMWimbledon 2026: जोकोविच को हराकर फाइनल में पहुंचे जैनिक सिनर, अब ज्वेरेव से होगी खिताबी मुकाबला
Jul 11, 2026 | 10:09 AMसड़कें या स्विमिंग पूल? संभाजीनगर में वीआईपी मार्ग पर गड्ढों की गहराई नाप रहे हैं बेबस वाहन चालक!
Jul 11, 2026 | 10:05 AMCalcium Rich Foods: दूध से भी ज्यादा कैल्शियम देते हैं ये 7 देसी फूड्स, हड्डियां होंगी मजबूत और शरीर रहेगा फिट
Jul 11, 2026 | 10:03 AMपुणे में जमीन रिकॉर्ड हेरफेर पर बड़ी कार्रवाई: SDM-तहसीलदार सहित 15 अधिकारी निलंबित; पूरे राज्य में होगी जांच
Jul 11, 2026 | 10:00 AMमॉनसून में स्किन को ग्लोइंग रखने के 8 आसान तरीके, बारिश के मौसम में भी चेहरा रहेगा दमकता
Jul 11, 2026 | 09:58 AMवीडियो गैलरी

आगरा में पुलिस ने पकड़ा अवैध हथियारों का खतरनाक गिरोह, 11 ऑटोमेटिक पिस्तौल और एक थार गाड़ी बरामद! देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 11:10 PM
दतिया उपचुनाव से नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटा! समर्थकों का फूटा गुस्सा, हाईवे पर चक्का जाम। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:57 PM
अखिलेश यादव को शर्म आनी चाहिए… वाराणसी में सपा के खिलाफ बीजेपी कार्यकर्ताओं का फूटा गुस्सा। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 10:35 PM
“सैलरी से गुजारा नहीं होता…” रिश्वत मांगते दरोगा का ऑडियो वायरल, लखनऊ पुलिस ने किया सस्पेंड! देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:38 PM
मनीष कश्यप पर FIR दर्ज! क्या दोबारा जाएंगे जेल? नितिन गडकरी और टोयोटा विवाद का सच आया सामने। देखें VIDEO
Jul 10, 2026 | 09:17 PM
मात्र 27 सेकंड और मौत को दी मात! रेलवे गेटमैन की बहादुरी देख रोंगटे खड़े हो जाएंगे। देखिए VIDEO
Jul 10, 2026 | 08:23 PM














