-
गुरु, 6 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Yuzvendra Chahal Sister Posts After Dhanashree Verma Statement
चहल पर धनश्री के बयान के बाद बहन का पलटवार! बोलीं- ‘जब दुनिया बुरी होती है, तब भी चुप रहते हैं भाई’
- Written By: अनिल सिंह
Yuzvendra Chaha: धनश्री वर्मा ने एक्स-हसबैंड चहल के 'बदलते व्यवहार' पर बात की थी। अब भाई दूज पर चहल की बहन केना ने पोस्ट कर कहा- मेरा भाई चुप रहकर भी महिलाओं का सम्मान करता है।

युजवेंद्र चहल की एक्स वाइफ धनश्री के आरोपों पर बहन केना ने दिया 'मौन' जवाब, लिखा इमोशनल नोट
Yuzvendra Chaha Sister Post: क्रिकेटर युजवेंद्र चहल और उनकी एक्स वाइफ धनश्री वर्मा के अलग होने के बाद भी दोनों के बीच की ‘टॉक ऑफ द टाउन’ खत्म होने का नाम नहीं ले रही है। हाल ही में, धनश्री वर्मा ने एक रियलिटी शो ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ में अपने पूर्व पति युजवेंद्र चहल को लेकर खुलकर बात की थी। अब, धनश्री के इस इंटरव्यू के कुछ ही दिनों बाद, युजवेंद्र चहल की बहन केना द्विवेदी ने एक सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए इनडायरेक्टली धनश्री वर्मा पर निशाना साधा है।
दरअसल, केना द्विवेदी ने भाई दूज के मौके पर अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर युजवेंद्र चहल के लिए एक इमोशनल नोट लिखा। अपने इस नोट में उन्होंने चहल के कैरेक्टर, महिलाओं के प्रति उनके सम्मान और मुश्किल हालात में उनकी चुप्पी की जमकर तारीफ की है। यह पोस्ट ठीक उस समय आया है जब धनश्री ने चहल के ‘व्यवहार में बदलाव’ को लेकर सार्वजनिक तौर पर बात की थी।
सम्बंधित ख़बरें
लॉकअप 2 जीतते ही मालामाल हुईं श्रेया कालरा, ट्रॉफी के साथ घर ले गईं पूरे 1 करोड़ रुपये, जानें कितना मिला इनाम
प्रदीप रावत के निधन से टूटे सलमान खान, पुरानी तस्वीर शेयर कर बोले- कई अच्छे पल बिताए भाई, भावुक हुई इंडस्ट्री
लॉकअप 2 का विनर बना ये सोशल मीडिया स्टार, शिवांगी जोशी को हराकर श्रेया कालरा ने जीती ट्रॉफी और 1 करोड़ रुपये
‘लॉकअप 2’ का ग्रैंड फिनाले शुरू, कौन जीतेगा 1 करोड़ की ट्रॉफी, टॉप-5 कंटेस्टेंट्स के बीच कांटे की टक्कर
‘जब दुनिया बुरी हो जाती है, तब भी चुप रहते हैं’
केना द्विवेदी ने अपने भाई की तारीफ करते हुए लिखा, “आप वह पुरुष भी हैं जो वास्तव में महिलाओं का सम्मान करते हैं, हर महिला को ‘मैडम’ कहकर संबोधित करते हैं, अपने आस-पास की हर आत्मा की गरिमा की रक्षा करते हैं और जब दुनिया बुरी हो जाती है, तब भी चुप रहते हैं। यहां तक कि जब मैं परेशान हो जाती हूँ और पूछती हूं, ‘आप कुछ क्यों नहीं कहते?’, तब भी आप मुझे हमेशा याद दिलाते हैं कि कभी-कभी, समय सब कुछ ठीक कर देता है और मौन सबसे ज़ोर से बोलता है।”
ये भी पढ़ें- पाखी को स्लो प्वाइजन देगी ईशानी, अनुपमा के घर लौटने से पहले मचेगा भूचाल
‘जो आपको जानते हैं, वे आपकी ताकत महसूस करते हैं’
चहल की बहन ने आगे अपने भाई के लिए प्यार भरा संदेश देते हुए लिखा, “जो लोग आपके दिल, आपके कैरेक्टर और आपकी आत्मा को जानते हैं, वे उस प्रोटेक्टिव एनर्जी, उस गर्मजोशी और ताकत को महसूस करते हैं जो आपके आस-पास के सभी लोगों को सेफ फील कराती है। आपने मुझे जो भी सिखाया, हर हंसी और हर सबक दिया, उसके लिए शुक्रिया।” केना के इस भावुक नोट को चहल को समर्थन देने और धनश्री के आरोपों को मौन रूप से खारिज करने के तौर पर देखा जा रहा है।
धनश्री ने रिश्ते टूटने पर की थी बात
केना का यह पोस्ट धनश्री वर्मा के ‘राइज़ एंड फ़ॉल’ शो के खत्म होने के बाद आया है, जहाँ कोरियोग्राफर ने चहल के साथ अपने रिश्ते पर बात की थी। धनश्री ने बताया था कि उनके रिश्ते की शुरुआत अरेंज मैरिज के रूप में हुई थी, लेकिन बाद में उन्होंने प्यार महसूस किया। हालांकि, उन्होंने कहा कि सगाई और शादी के बाद उन्हें चहल के “बिहेव में हल्के-फुल्के बदलाव दिखाई देने लगे थे।” इन बदलावों को देखने के बावजूद, धनश्री ने कहा कि उन्होंने रिश्ते को बचाने की पूरी कोशिश की, लेकिन आखिरकार वह इससे उबर गईं। उन्होंने यह भी कहा, “मैं हमेशा उनके लिए कंसर्न रहूंगी, इतना मैं गारंटी दे सकती हूं।”
Yuzvendra chahal sister posts after dhanashree verma statement
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Aaj Ka Rashifal: सिंह को नौकरी के नए अवसर, कन्या की करियर बाधाएं होंगी दूर, जानें सभी राशियों का राशिफल
Aug 06, 2026 | 12:05 AMसीधी: CMHO के छापे में खुली चुरहट अस्पताल की पोल, डॉक्टर समेत कर्मचारी गायब; दवा संकट और गंदगी पर फूटा गुस्सा
Aug 05, 2026 | 11:44 PMशीतलाष्टमी पर चुपचाप कर लें ये 7 अचूक उपाय, नौकरी, कारोबार और परिवार की बड़ी परेशानियां हो सकती हैं दूर
Aug 05, 2026 | 11:22 PMदतिया में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन, जीत के बाद निकला भव्य विजय जुलूस; उमंग सिंगार ने जनता से किया वादा
Aug 05, 2026 | 11:21 PMफिर महंगा होगा मोबाइल रीचार्ज! एयरटेल ने दिए टैरिफ हाइक के संकेत, जानिए कितना बढ़ेगा आपकी जेब पर बोझ
Aug 05, 2026 | 11:07 PMForeign Media पर पाकिस्तान ने लगाई नई पाबंदी, PoK की सच्चाई छुपाने की नापाक कोशिश जारी
Aug 05, 2026 | 11:05 PMरीवा में सूने मकान पर चोरों का बड़ा धावा; ताला तोड़कर 5-6 लाख के जेवर और नकदी ले उड़े बदमाश
Aug 05, 2026 | 11:05 PMवीडियो गैलरी

पिछड़ों को कभी नहीं मिला हक…राज्यसभा में संजय सिंह का यह धमाकेदार भाषण सुन उड़ जाएंगे होश! देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 10:01 PM
मेरी 10 साल की बेटी को भी नहीं छोड़ा…BJP विधायक विनोद सिंह पर महिला ने लगाया रेप के प्रयास का आरोप- VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:57 PM
मुहर्रम में कार्रवाई तो कांवड़ यात्रा में छूट क्यों? वर्दी की निष्पक्षता पर उठे सवाल, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 09:01 PM
CJP की मीटिंग से मची सियासी खलबली! पहली ही बैठक में तय हुआ अभिजीत दिपके का बड़ा प्लान, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:53 PM
हिला देने वाला खुलासा! भाई वीरेंद्र ने झारखंड विरोध प्रदर्शन और पार्टी के भीतर खोल दिए सारे राज, देखें VIDEO
Aug 05, 2026 | 07:16 PM
थलपति विजय सरकार का पहला बजट पेश, छात्रों और महिलाओं के लिए बड़ी घोषणाएं
Aug 05, 2026 | 02:22 PM














