- Hindi News »
- Entertainment »
- Yujvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce Confirmed In Bandra Family Court
युजवेंद्र चहल और धनश्री का हुआ तलाक, सदा के लिए अलग हुआ कपल
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा का तलाक अब औपचारिक तौर पर हो चुका है। बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने दोनों की मौजूदगी में तलाक को मंजूरी दी।
- Written By: अनिल सिंह

युजवेंद्र चहल और धनश्री का हुआ तलाक, सदा के लिए अलग हुआ कपल
Yuzvendra Chahal Dhanashree Verma Divorce: युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के तलाक को लेकर काफी समय से खबर चल रही थी। अब दोनों के बीच ऑफीशियली तलाक हो गया है। 20 मार्च को यह दोनों कानूनी तौर पर अलग हो गए हैं। हाई कोर्ट के आदेश के बाद बांद्रा के फैमिली कोर्ट ने कपल के तलाक को मंजूरी दी है। जिसके बाद वकील की तरफ से भी बयान सामने आ गया है कि दोनों ने आपसी सहमति से तलाक लिया है। तलाक के वक्त धनश्री वर्मा और युजवेंद्र चहल दोनों कोर्ट में मौजूद थे।
तलाक के बाद युजवेंद्र चहल को हाई कोर्ट के आदेश के मुताबिक धनश्री वर्मा को 4.75 करोड़ रुपए का गुजारा भत्ता देना होगा। खबरों के मुताबिक युग्वेंद्र चल 2.37 करोड़ रुपए पहले ही दे चुके हैं। ऐसे में अब उन्हें जल्द से जल्द बाकी की रकम चुकानी होगी। फैमिली कोर्ट ने कपल को 6 महीने के कूलिंग ऑफ पीरियड के तहत सोचने समझने का मौका दिया था। लेकिन धनश्री वर्मा ने हाई कोर्ट में इसके लिए याचिका दायर की थी और पीरियड को माफ करने की गुहार लगाई थी। हाई कोर्ट ने उनकी याचिका को स्वीकार कर लिया और फैमिली कोर्ट को जल्द से जल्द फैसला सुनाने का आदेश दिया था।
ये भी पढ़ें- झूठ, लालच और फरेब, युजवेंद्र चहल की कथित गर्लफ्रेंड RJ Mahvash ने धनश्री को मारा ताना!
सम्बंधित ख़बरें
अर्जुन के बाद मलाइका को मिला नया प्यार! 19 साल छोटे हीरा व्यापारी की बाहों में दिखीं एक्ट्रेस, PHOTOS वायरल
होली से पहले रंगीन हुए पवन सिंह, ‘सतरंगी सलवारवा’ में महिमा सिंह संग रोमांस से मचाई धूम, 3 मिलियन पार व्यूज
दो सुपरस्टार, एक डेट…कौन मारेगा बाजी? ‘Toxic’ और ‘Dhurandhar 2’ के क्लैश पर डायरेक्टर ने जताई चिंता
क्या शादी के बाद औरत संग पति की जबरदस्ती…अपराध नहीं? ‘चिरैया’ ने उठाया बड़ा सवाल, सोशल मीडिया पर मचा बवाल
युजवेंद्र चहल और धनश्री वर्मा के बीच लॉकडाउन के दौरान करीबी बढ़ी थी। 2020 में दोनों ने करीबी मेहमान और दोस्तों के बीच शादी कर ली थी। लेकिन जून 2022 के बाद यह दोनों अलग रहने लगे। दोनों के बीच मतभेद किस विषय को लेकर हुआ इसके बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। लेकिन करीब 2 साल से उनके बीच तलाक को लेकर बातें चल रही थी और अब जाकर फाइनली ऑफीशियली तलाक हो चुका है। दोनों अब हमेशा के लिए एक दूसरे से अलग हो चुके हैं। धनश्री वर्मा की बात करें तो वह कोरियोग्राफर हैं जबकि युजवेंद्र चहल भारतीय टीम में लेग स्पिन गेंदबाज, दोनों की डेटिंग की खबरों ने भी काफी सुर्खियां बटोरी थी, अब दोनों तलाक की वजह से सुर्खियों में बने हुए हैं।
Yujvendra chahal dhanashree verma divorce confirmed in bandra family court
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
T20 World Cup: ‘हमने कुछ टीमों को…’, सुपर-8 से पहले इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक का बड़ा खुलासा
Feb 21, 2026 | 06:35 PMठाणे में आवारा कुत्तों का आतंक होगा खत्म: 25 हजार कुत्तों को लगेगी वैक्सीन, गले में दिखेगा खास नारंगी पट्टा
Feb 21, 2026 | 06:34 PMएलेप्पी बैकवाटर्स में बुजुर्ग की अनोखी पहल, नाव से निकाल रहे प्लास्टिक बोतलें
Feb 21, 2026 | 06:24 PMसऊदी अरब की ऐतिहासिक वापसी! तेल के खेल में रूस को पछाड़ा, फरवरी में भारत पहुंचने वाले टैंकरों ने बनाया रिकॉर्ड
Feb 21, 2026 | 06:23 PMराहुल गांधी को ठाणे में दिखाए काले झंडे, शिवसेना ने फोटो पर पोती कालिख; ‘चप्पल मारो’ आंदोलन से गरमाई सियासत
Feb 21, 2026 | 06:22 PM5 लाख रिश्वत लेते रंगे हाथ धरे गए BJP विधायक, ठेकेदार से काम के बदले ले रहे थे ‘कटिंग’, सहायक भी गिरफ्तार
Feb 21, 2026 | 06:20 PMआमलकी एकादशी में किसकी होती है पूजा? ग्रहदोष के संकटों से बचना चाहते हैं तो जरूर पढ़ें
Feb 21, 2026 | 06:19 PMवीडियो गैलरी

हाथरस के इस पिता को सलाम! दिव्यांग बेटी के सपनों के लिए अपनी पीठ को बनाया कंधा, देखें यह वायरल VIDEO
Feb 21, 2026 | 03:35 PM
ग्रेटर नोएडा के रयान स्कूल में शर्मनाक लापरवाही! 1 घंटे तक बाथरूम में बंद रही छात्रा, उल्टा लिखवाया माफीनामा
Feb 21, 2026 | 03:29 PM
अलीगढ़ में मानवता शर्मसार! बीमार दलित छात्रा से शौचालय साफ कराने का दबाव, इनकार करने पर गालियां और पिटाई
Feb 21, 2026 | 03:25 PM
‘अंधे थे राजा…सिर्फ बेटे की चिंता’, मैथिली ठाकुर ने सदन में खोली ‘लालू राज’ की पोल; नीतीश के बताया युधिष्ठिर
Feb 20, 2026 | 09:12 PM
ग्लोब मंच पर देश की साख से खिलवाड़, यूथ कांग्रेस के हंगामे पर भड़की भाजपा; बोली- कांग्रेस एंटी-नेशनल
Feb 20, 2026 | 09:06 PM
द्वारका हिट-एंड-रन: ‘मेरा सबकुछ उजड़ गया, अब न्याय के साथ मजाक मत करो’, आरोपी की जमानत पर भड़की पीड़ित मां
Feb 20, 2026 | 08:57 PM














