अर्जुन के बाद मलाइका को मिला नया प्यार! 19 साल छोटे हीरा व्यापारी की बाहों में दिखीं एक्ट्रेस, PHOTOS वायरल

Malaika Arora Viral Photo: मलाइका अरोड़ा की एक वायरल तस्वीर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप के बाद उनका नाम अब हर्ष मेहता से जोड़ा जा रहा है।
Malaika Arora Viral Photo
मलाइका अरोड़ा (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Malaika Arora And Harsh Mehta Dating Rumours: बॉलीवुड की ग्लैमरस डीवा मलाइका अरोड़ा एक बार फिर अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर सुर्खियों में आ गई हैं। अर्जुन कपूर से ब्रेकअप की खबरों के बाद अब उनका नाम हीरा कारोबारी हर्ष मेहता के साथ जोड़ा जा रहा है। सोशल मीडिया पर दोनों की एक तस्वीर तेजी से वायरल हो रही है, जिसने फैंस के बीच नई चर्चा छेड़ दी है।

मलाइका की वायरल फोटो ने बढ़ाया सस्पेंस

एक रेडिट यूजर द्वारा शेयर की गई तस्वीर में हर्ष मेहता सेल्फी लेते नजर आ रहे हैं, जबकि मलाइका उनके बेहद करीब खड़ी दिखाई दे रही हैं। दावा किया जा रहा है कि दोनों ने वैलेंटाइन डे इटली के खूबसूरत शहर रोम में साथ बिताया। हालांकि इस दावे की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन तस्वीर में दोनों की मुस्कुराहट ने अटकलों को हवा दे दी है।

तस्वीर वायरल होते ही सोशल मीडिया पर प्रतिक्रियाओं की बाढ़ आ गई। कुछ यूजर्स ने इसे ‘पीआर स्टंट’ बताया तो कुछ ने सवाल उठाया कि क्या यह किसी शूट का हिस्सा है। एक यूजर ने लिखा कि फोटो काफी ‘कंपोज्ड’ लग रही है, मानो स्टूडियो लाइट्स में ली गई हो। वहीं, कई फैंस यह जानने को उत्सुक हैं कि क्या सच में दोनों रिलेशनशिप में हैं या यह सिर्फ अफवाह है।

गौर करने वाली बात ये है कि अर्जुन कपूर के साथ अपने रिश्ते को मलाइका ने कभी छुपाया नहीं था। दोनों अक्सर सोशल मीडिया पर साथ तस्वीरें शेयर करते थे और सार्वजनिक कार्यक्रमों में भी नजर आते थे। लेकिन हर्ष मेहता के साथ अब तक मलाइका ने कोई आधिकारिक पोस्ट साझा नहीं की है। यही चुप्पी फैंस की उत्सुकता को और बढ़ा रही है।

एक्ट्रेस इंटरव्यू में शादी को लेकर कही थी ये बात

आपको बता दें कि एक्स पति अरबाज खान से तलाक के बावजूद मलाइका का शादी पर भरोसा कायम है। पिछले साल ही एक इंटरव्यू में उन्होंने साफ कहा था कि वह शादी में यकीन रखती हैं, लेकिन इसके पीछे भागने में विश्वास नहीं करतीं। उन्होंने यह भी कहा था कि ट्रोल्स या बाहरी शोर का उनकी निजी जिंदगी पर कोई असर नहीं पड़ता। अब देखना दिलचस्प होगा कि मलाइका अरोड़ा इन अफवाहों पर कब और क्या प्रतिक्रिया देती हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com