YRKKH Twist: कियारा और अभीर के बीच रिश्ते पर उठेंगे सवाल, तान्या की सच्चाई आएगी सबके सामने

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है के अपकमिंग एपिसोड में देखेंगे कि पोद्दार परिवार बाल दिवस मनाएगा, लेकिन तान्या की सच्चाई सबके सामने आएगी और परिवार में ड्रामा बढ़ जाएगा।
Yeh Rishta Kya Kehlata Hai upcoming episode
ये रिश्ता क्या कहलाता है (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Upcoming: टीवी सीरियल ये रिश्ता क्या कहलाता है में अगले एपिसोड में पोद्दार परिवार बाल दिवस मनाता नजर आएगा। अभीरा सभी को बच्चों जैसा बिहेव करने के लिए कहती हैं और उन्हें बैग देती हैं, जिसमें किताबें रखने के लिए कहा जाता है। इस दौरान मनीषा अभीरा से अनुरोध करती हैं कि उन्हें मैथ्स की किताब न दी जाए, क्योंकि उन्हें गणित पसंद नहीं है। कियारा यह सुनकर हैरान होती हैं और कहती हैं कि उन्हें यह नहीं पता था कि मनीषा को मैथ्स पसंद नहीं है। इसी बीच अभीर वहां आता है और कावेरी उससे पूछती हैं कि वह वहां क्या कर रहा है। अभीर बताता है कि अभीरा ने उसे पानी की बोतल लाने के लिए कहा था।

कियारा और अभीर के बीच रिश्ते पर उठे सवाल

अगले सीन में मनीषा अपनी बेटी से पूछती हैं कि अभीर और कियारा के बीच क्या चल रहा है। कियारा साफ-साफ कहती हैं कि उसका अभीर से कोई रिश्ता नहीं है और मनीषा को भरोसा दिलाती हैं कि उसने खुद को अभीर से दूर कर लिया है।

तान्या का निवेश और वायरल वीडियो ड्रामा

इस बीच मेहता तान्या को पेपर्स भेजता है निवेश के लिए। तान्या डरती है कि उसका सच सबके सामने आ जाएगा और इसलिए वह इसे छिपाने का फैसला करती है। लेकिन पुलिस आकर अभीर और अरमान को तान्या के निवेश के बारे में बताती है। पुलिस कहती है कि तान्या ने ही वरुण की कंपनी में पैसे लगाए थे। इसके बाद यह वीडियो सोशल मीडिया और परिवार में तेजी से वायरल हो जाता है।

अरमान इस खबर से गुस्से में आ जाता है और तान्या को सजा देने का फैसला करता है। हालांकि अभीरा तान्या और कृष से अकेले में बात करने की कोशिश करती हैं। अभीरा पूछती हैं कि तान्या ने ऐसा क्यों किया, और तान्या कहती हैं कि उसे पता नहीं था कि वरुण किस चीज में पैसा लगा रहा। फिलहाल आने वाले एपिसोड में यह सच पोद्दार परिवार के सामने खुल जाएगा। इस दौरान विद्या गुस्से में काजल को थप्पड़ मार देती हैं। परिवार में यह घटना ड्रामा को और बढ़ा देती है और दर्शकों को भावनाओं से भरपूर सीन देखने को मिलेगा।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com