लेखनगर में दो गुटों के बीच जमकर मारपीट, सड़क पर हुए संघर्ष की पुलिस जांच में जुटी

Nashik Fight Video: नासिक के लेखानगर इलाके में दो गुटों के बीच हुई मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है, और पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
Lekhanagar clash
Nashik fight (सोर्सः सोशल मीडिया)
Published on: 
Updated on: 

Nashik Crime News: नासिक शहर के इंदिरानगर पुलिस थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले लेखानगर इलाके में शनिवार देर रात दो गुटों के बीच सड़क पर जमकर मारपीट होने की घटना सामने आई है। इस झड़प का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिससे स्थानीय निवासियों में भय का माहौल व्याप्त है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, शनिवार रात अचानक दो गुट आमने-सामने आ गए और मामूली विवाद ने देखते ही देखते हिंसक झड़प का रूप ले लिया। चर्चा है कि इस हंगामे में महिलाएं भी सक्रिय रूप से शामिल थीं। मारपीट के कारण काफी देर तक इलाके में अफरा-तफरी का माहौल रहा और राहगीरों में हड़कंप मच गया।

पुलिस की कार्रवाई पर सवाल

इस घटना के संबंध में जब इंदिरानगर पुलिस थाने से संपर्क किया गया, तो पुलिस ने स्पष्ट किया कि अब तक किसी भी पक्ष की ओर से कोई लिखित शिकायत दर्ज नहीं कराई गई है। वीडियो वायरल होने के बावजूद आधिकारिक रूप से मामला दर्ज नहीं होने से पुलिस की कार्रवाई पर सवाल उठ रहे हैं।

पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील

हालांकि, पुलिस का कहना है कि सोशल मीडिया पर प्रसारित वीडियो के आधार पर जानकारी जुटाई जा रही है। पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि विवाद की मुख्य वजह क्या थी और वीडियो में दिखाई दे रहे लोग कौन हैं। पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील की है।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com