अभिरा-अरमान साबित करेंगे अपनी बेगुनाही 
मनोरंजन

YRKKH Spoiler: अभिरा-अरमान साबित करेंगे अपनी बेगुनाही, दादी सा मांगेगी माफी, संजय छुपाएगा मुंह

YRKKH Twist: ये रिश्ता क्या कहलाता है में अभिरा अपनी समझदारी से फेक MMS का सच सामने लाएगी। वह पार्टी में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस से बने फर्जी फोटो-वीडियो दिखाकर भीड़ को अपनी गलती का एहसास करवाती है।

सोनाली झा

Yeh Rishta Kya Kehlata Hai Update: टीवी का सुपरहिट शो ये रिश्ता क्या कहलाता है इन दिनों एक नए मोड़ पर पहुंच गया है। अरमान और अभिरा पर बने फेक एमएमएस की वजह से पूरा परिवार और समाज उन्हें गलत समझ रहा था। लेकिन अब कहानी एक बड़े ट्विस्ट के साथ आगे बढ़ेगी, जहां अभिरा अपनी समझदारी और हिम्मत से पूरे मामले की पोल खोलने वाली है।

अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अभिरा पार्टी में मौजूद सभी लोगों की फेक फोटोज और वीडियो बनाती है। यह देखकर भीड़ में हड़कंप मच जाता है। कोई समझ नहीं पाता कि यह कैसे हुआ। तभी अभिरा स्टेज पर खड़ी होकर बताती है कि यह सब आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए बनाया गया है—ठीक वैसा ही जैसे उनके खिलाफ एमएमएस बनाया गया था। भीड़ चौंक जाती है और उन्हें अपनी गलती समझ आती है।

वरुण का सच आया सबके सामने

इसी बीच वरुण पार्टी में आ जाता है और अभिरा- अरमान उसे रंगे हाथों पकड़ लेते हैं। अभिरा सबके सामने वरुण की करतूतें बताती है और फिर पुलिस की एंट्री होती है। दोनों मिलकर वरुण को पुलिस के हवाले कर देते हैं। वरुण तान्या को घूरकर देखता है, जिससे तान्या डर जाती है कि कहीं उसका सच बाहर न आ जाए। ट्रैक आगे बढ़ता है और दिखाया जाएगा कि अगली सुबह अरमान और अभिरा लंबी टेंशन के बाद एक-दूसरे के करीब आते हैं।

दादी सा के आंसू और शर्मिंदगी

अरमान और अभिरा अपना मन हल्का करते हैं और कुछ प्यारे मोमेंट शेयर करते हैं। इसके बाद दोनों मायरा के पास जाते हैं, जो मासूमियत से दोनों से सॉरी बोलती है। अभिरा और अरमान मायरा को लेकर नीचे आते हैं। यहां दादी सा दोनों के सामने हाथ जोड़कर माफी मांगती है। वह खुद को कोसती है कि उसने बिना सच जाने अपने ही बच्चों का साथ नहीं दिया। लेकिन अरमान और अभिरा बड़ी समझदारी दिखाते हुए दादी सा और पूरे परिवार को माफ कर देते हैं और नई शुरुआत की बात करते हैं।

चिल्ड्रन डे पर होगा बड़ा सेलिब्रेशन

आगे दिखाया जाएगा कि अरमान और अभिरा परिवार से चिल्ड्रन डे सेलिब्रेट करने की बात करते हैं। सब चौंक जाते हैं लेकिन मान जाते हैं। इस दौरान दादी सा स्कूल की प्रिंसिपल बनेंगी और बाकी सभी परिवारजन स्टूडेंट्स। वहीं, काजल इस मौके पर विद्या को नीचा दिखाने की कोशिश करेगी, जबकि कृष और तान्या मायरा की बात मानकर स्टूडेंट बनने का फैसला करते हैं।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला