-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Bhumi Pednekar Visits Shiva Temple On Mahashivratri Shares Photos Social Media
महाशिवरात्रि पर भूमि पेडनेकर ने किए भगवान शिव के दर्शन, शेयर की तस्वीरों में शिवभक्ति में लीन आईं नजर
- Written By: स्नेहा मौर्या
Bhumi Pednekar Mahashivratri Photos: भूमि पेडनेकर ने महाशिवरात्रि पर भगवान शिव के दर्शन किए और इस दौरान वह शिवभक्त में डूबी नजर आईं। एक्ट्रेस ने तस्वीरें शेयर कर फैंस को शुभकामनाएं भी दीं।

भूमि पेडनेकर (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Bhumi Pednekar Visit Shiv Temple: महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर पूरे देश में श्रद्धा और आस्था का विशेष माहौल देखने को मिला। मंदिरों में सुबह से ही भक्तों की लंबी कतारें नजर आईं और हर ओर ‘हर हर महादेव’ के जयकारे गूंजते रहे। इस आध्यात्मिक वातावरण में आम लोगों के साथ-साथ कई फिल्मी सितारे भी भगवान शिव की भक्ति में डूबे दिखाई दिए। इसी कड़ी में बॉलीवुड अभिनेत्री भूमि पेडनेकर ने भी मंदिर पहुंचकर शिव आराधना की और अपनी भक्ति की झलक फैंस के साथ साझा की।
भूमि पेडनेकर ने महाशिवरात्रि पर की विधि-विधान से पूजा
भूमि पेडनेकर ने महाशिवरात्रि के दिन मंदिर में जाकर पूरे विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों में वह बेहद सादगीपूर्ण और शांत भाव में नजर आ रही हैं। कुछ तस्वीरों में वह शिवलिंग पर जल अर्पित करती दिखाई दे रही हैं, तो कुछ में मंदिर की भव्य सजावट और आध्यात्मिक माहौल को कैद किया गया है।
उनकी इन तस्वीरों में आस्था और समर्पण साफ झलकता है। बिना किसी ग्लैमर के, पारंपरिक अंदाज में नजर आईं भूमि का यह रूप उनके प्रशंसकों को काफी पसंद आया। मंदिर का शांत वातावरण और भगवान शिव की सुंदर सजावट ने तस्वीरों को और भी प्रभावशाली बना दिया।
सम्बंधित ख़बरें
मुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
‘सिया के साथ रिया जैसा बर्ताव न करें’ कहकर घिरे डायरेक्टर संजय गुप्ता, सोशल मीडिया पर हुई तीखी आलोचना
‘गदर’ की शूटिंग के दौरान घबरा जाती थीं अमीषा पटेल, सनी देओल ने सीन समझाकर एक टेक में कराया शॉट पूरा
अंशुला कपूर बनने जा रही हैं दुल्हन, रोहन ठक्कर संग लेंगी सात फेरे, बोनी कपूर ने कंफर्म किया वेडिंग डेट
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ पोस्ट
भूमि ने अपनी तस्वीरों के साथ एक भावुक संदेश भी साझा किया। उन्होंने लिखा, “समर्पण करो और चमत्कार देखो। हर हर महादेव। महाशिवरात्रि की शुभकामनाएं।” उनके इस पोस्ट के बाद फैंस ने कमेंट सेक्शन में शिव भक्ति से भरे संदेशों की बाढ़ ला दी। हजारों लोगों ने पोस्ट को लाइक और शेयर किया, जिससे यह तेजी से वायरल हो गया।
फैंस का कहना है कि भूमि का यह आध्यात्मिक रूप उन्हें और भी खास बनाता है। अक्सर सामाजिक मुद्दों पर खुलकर बात करने वाली और दमदार किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का यह शांत और भक्तिमय अंदाज लोगों को खूब भा रहा है।
ये भी पढ़ें- फैंस को लगा झटका! जेल से बाहर नहीं आए राजपाल यादव, पत्नी राधा ने कर दिया वायरल वीडियो पर बड़ा खुलासा
ओटीटी पर भी छाई हैं एक्ट्रेस
वर्कफ्रंट की बात करें तो भूमि पेडनेकर इन दिनों ओटीटी प्लेटफॉर्म पर भी सक्रिय हैं। वह क्राइम थ्रिलर सीरीज दलदल में डीसीपी रीटा फरेरा की भूमिका निभा रही हैं। इस किरदार में उनका सशक्त और गंभीर अभिनय दर्शकों को काफी प्रभावित कर रहा है। इसके अलावा उनकी आगामी सीरीज द रॉयल्स को लेकर भी दर्शकों के बीच उत्सुकता बनी हुई है। भूमि अपने करियर में हमेशा अलग और चुनौतीपूर्ण भूमिकाएं चुनने के लिए जानी जाती हैं।
Bhumi pednekar visits shiva temple on mahashivratri shares photos social media
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इंदौर में ‘नंबर 1’ की सफाई पर उठे गंभीर सवाल! पहली ही बारिश में बहे नगर निगम के सिंहस्थ तैयारी वाले कागजी दावे
Jul 02, 2026 | 06:43 PMबच्चे को वाशिंग मशीन में डाला, टॉयलेट के जेट स्प्रे से मुंह पर पानी मारा, केयरगिवर्स का अमानवीय वीडियो वायरल
Jul 02, 2026 | 06:35 PMसाकीनाका मैनहोल हादसे पर भड़कीं मेयर रितु तावड़े; वार्ड ऑफिसर, जेई और एई समेत 4 लोगों के सस्पेंशन का दिया आदेश
Jul 02, 2026 | 06:27 PMगुलाबी मीनाकारी से चमकी काशी की पहचान, लाखों के चेस सेट की विदेशों में जबरदस्त डिमांड
Jul 02, 2026 | 06:26 PMमुंबई की मूसलाधार बारिश से सितारों के घर भी नहीं बचे, अमिताभ बच्चन से लेकर अशनूर कौर तक प्रभावित
Jul 02, 2026 | 06:25 PMमहाराष्ट्र में जाति सत्यापन के लिए AI और ब्लॉकचेन का होगा इस्तेमाल, CM फडणवीस ने दिए निर्देश
Jul 02, 2026 | 06:18 PMवो शरणार्थी नहीं, धर्म के योद्धा थे! भारत-पाक विभाजन पर बोले RSS चीफ मोहन भागवत, सिंधी समाज को लेकर कही ये बात
Jul 02, 2026 | 06:14 PMवीडियो गैलरी

Exclusive: हां.. मीनाक्षी नटराजन के केस के बारे में हमें सोर्स ने बताया था, हेमंत खंडेलवाल ने खोले कई राज
Jul 02, 2026 | 05:14 PM
पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM













