IND vs PAK: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ डाला युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड

T20 WC 2026: पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले में ईशान किशन ने तेज बल्लेबाजी से धमाल मचाया और ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया।
IND vs PAK: ईशान किशन ने पाकिस्तान के खिलाफ रचा इतिहास, तोड़ डाला युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड
ईशान किशन (फोटो- @BCCI)
Published on: 
Updated on: 

Ishan Kishan IND vs PAK: कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे मुकाबले में ईशान किशन ने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से मैच का रुख बदल दिया। बाएं हाथ के इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने आक्रामक अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 27 गेंदों में अर्धशतक पूरा कर लिया। उनकी तेज पारी ने भारतीय टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचा दिया।

शुरुआती झटके के बाद संभाली पारी

टॉस पाकिस्तान के पक्ष में गया और कप्तान सलमान अली आगा ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान को शुरुआत में ही सफलता मिल गई, जब अभिषेक शर्मा जल्दी आउट हो गए। इसके बाद ईशान किशन ने जिम्मेदारी संभाली। उन्होंने तिलक वर्मा के साथ मिलकर पारी को आगे बढ़ाया और रन गति को कम नहीं होने दिया। दूसरे ओवर में शाहीन शाह अफरीदी के खिलाफ ईशान ने आक्रामक रुख अपनाया। पहली दो गेंदों पर छक्का और चौका लगाकर उन्होंने साफ कर दिया कि वह दबाव में खेलने वाले नहीं हैं। इसके बाद उन्होंने लगातार तेज रन बनाए और पाकिस्तान के गेंदबाजों पर हावी रहे।

40 गेंदों में 77 रन की धमाकेदार पारी

ईशान किशन ने 40 गेंदों का सामना करते हुए 77 रन बनाए। उनकी पारी में 10 चौके और 3 छक्के शामिल रहे। उन्होंने मैदान के चारों ओर शॉट लगाए और गेंदबाजों को लाइन और लेंथ बदलने पर मजबूर कर दिया। उनकी बल्लेबाजी की बदौलत भारत ने तेज शुरुआत के बाद मजबूत स्कोर की नींव रखी।

युवराज सिंह का रिकॉर्ड टूटा

ईशान किशन ने अपनी इस पारी के साथ एक बड़ा रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया। वह पाकिस्तान के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल में भारत की ओर से दूसरा सबसे तेज अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने युवराज सिंह का 14 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। युवराज ने 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ 29 गेंदों में अर्धशतक लगाया था। इस सूची में सबसे तेज अर्धशतक का रिकॉर्ड अभिषेक शर्मा के नाम है, जिन्होंने 2025 में 24 गेंदों में पचासा जड़ा था।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com