-
गुरु, 2 जुलाई 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Nagpur »
- Nagpur Fake Police Gang Cheated People Daylight Robbery
नागपुर सिटी में नकली पुलिस ने मचाया आतंक, चार स्थानों पर लोगों से ठगी
- Written By: आंचल लोखंडे
Nagpur Daylight Robbery: नागपुर में नकली पुलिसकर्मियों ने चार स्थानों पर लोगों को दिनदहाड़े ठग लिया। लाखों के गहने लेकर आरोपी फरार चल रहा है पुलिस ने जांच शुरू की।

नागपुर सिटी में नकली पुलिस ने मचाया आतंक (सौजन्यः सोशल मीडिया)
Nagpur News: सिटी में नकली पुलिसकर्मियों ने आतंक मचा रखा है। अलग-अलग स्थानों पर चार वारदातें सामने आई हैं। लुटेरों ने लोगों को लूटपाट का डर दिखाकर गहने उतारने को कहा और हाथ की सफाई से लाखों रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई इन घटनाओं से शहर में हड़कंप मच गया है।पहली वारदात हुड़केश्वर पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने खानखोजेनगर निवासी उषा नंदकिशोर झाडे (65) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है।
रविवार सुबह करीब 11:30 बजे उषा बाजार जा रही थीं। जब वे मानेवाड़ा रोड के सिद्धेश्वर चौक पर पहुंचीं, तभी हेलमेट पहने एक युवक उनके पास आया और बोला, “सामने खड़ा व्यक्ति आपको बुला रहा है।”उषा ने कहा कि वे उसे नहीं पहचानतीं, लेकिन युवक के जोर देने पर वह उसके पास गईं। वह व्यक्ति भी हेलमेट पहने हुए था। उसने खुद को पुलिसकर्मी बताते हुए कहा, “आप सोने के कंगन पहनकर क्यों घूम रही हैं? अभी मानेवाड़ा रोड पर एक व्यक्ति पर चाकू से हमला हुआ है, और आप ऐसे गहने पहनकर घूम रही हैं! अपने कंगन निकालिए, पर्स में रखिए और घर जाइए।”
हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत
उषा ने बताया कि उनका घर पास ही है। तभी नकली पुलिसकर्मी ने एक और युवक को बुलाया और कहा, “तेरे गले में भी सोने की चेन है, उसे निकालकर जेब में रख।” युवक ने वैसा ही किया और चला गया। इस पर भरोसा करते हुए उषा ने अपने दो लाख रुपये मूल्य के कंगन उतारकर पर्स में रखे। नकली पुलिसकर्मी ने पर्स लिया, उस पर गांठ बांधी और मौका देखकर गहने लेकर फरार हो गया। घर पहुंचने पर जब उषा ने पर्स खोला, तो कंगन गायब थे। उन्होंने तुरंत हुड़केश्वर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
सम्बंधित ख़बरें
नागपुर में शेयर मार्केट के नाम पर बड़ा फ्रॉड! ऑर्डनेंस फैक्ट्री के रिटायर्ड कर्मचारी से 20.51 लाख रूपए की ठगी
जमीन बेचने के चक्कर में बिहार में बंधक बने नागपुर के कॉन्ट्रैक्टर; बंदूक की नोक पर कराए साइन, और फिर क्या हुआ?
नागपुर में गहराया बिजली संकट! 40 करोड़ के भुगतान के लिए महावितरण के खिलाफ ठेकेदारों की अनिश्चितकालीन हड़ताल
नागपुर मनपा का अनोखा टाइमिंग! बारिश के बीच खोद दी सड़क; रामेश्वरी रोड पर कीचड़ व फिसलन से पैदल चलना हुआ दूभर
व्यवसायी को लगाया चूना
दूसरी घटना जरीपटका पुलिस थाना क्षेत्र में हुई। पुलिस ने वृंदावननगर निवासी जुगलकिशोर कोदूराम शाहू (67) की शिकायत पर मामला दर्ज किया है। शाहू ‘जय मां स्टील ट्रेडर्स’ नाम से लोहे का व्यापार करते हैं। रविवार दोपहर करीब 2:40 बजे वे कडबी चौक से अपनी मोपेड (एमएच 49 CQ 8419) पर दुकान जा रहे थे। 10 नंबर पुल के पास मोटरसाइकिल सवार दो युवकों ने उन्हें रोका।
जरीपटका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज
दोनों ने खुद को पुलिस बताया और कहा कि जांच चल रही है, आधार कार्ड दिखाइए।शाहू ने कार्ड दे दिया। तभी एक युवक बोला, “इतना सोना पहनकर क्यों घूम रहे हैं? चेन को स्कूटर की डिक्की में रखिए।” शाहू ने लगभग पांच लाख रुपये मूल्य की सोने की चेन डिक्की में रखने की कोशिश की, तो नकली पुलिसकर्मी ने कहा, “ऐसे मत रखिए, इसे कागज में लपेटकर रखिए।” उसने चेन ली, जैसे लपेट रहा हो, लेकिन चेन लेकर भाग गया और डिक्की में सिर्फ कागज रख गया। दुकान पहुंचने पर शाहू ने कागज खोला, तो उसमें चार छोटे पत्थर निकले। उन्होंने जरीपटका पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई।
इतवारी में भी हुई वारदात
तीसरी घटना तहसील थाना क्षेत्र की है। यहां ठगों ने 55 वर्षीय ममता धाडीवाल को झांसा देकर लूट लिया। चार अज्ञात आरोपियों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे सोने के आभूषण निकालकर पर्स में रखने को कहा। चालाकी से उन्होंने लगभग 3.70 लाख रुपये के आभूषण लेकर फरार हो गए। यह घटना दिनदहाड़े करीब 10:45 बजे इतवारी रोड स्थित अमरकर ज्वेलर्स के सामने हुई। पुलिस को आरोपियों के सीसीटीवी फुटेज मिले हैं, जिनके आधार पर उनकी तलाश जारी है।
ये भी पढ़े: 22 घंटे चली नोटों की गिनती, UP में ड्रग माफिया के घर पुलिस का शिकंजा; इतिहास की सबसे बड़ी बरामदगी
धंतोली में भी नकली पुलिस सक्रिय
धंतोली थाना क्षेत्र में भी एक व्यक्ति को इसी तरह ठगा गया। मध्य प्रदेश निवासी किसान ओमप्रकाश जायसवाल विवाह समारोह में शामिल होने नागपुर आए थे। समारोह के दौरान तीन युवकों ने खुद को पुलिसकर्मी बताकर उनसे 66 हजार रुपये के गहने ठग लिए।
पुलिस ने जारी की अपील
पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अजनबी व्यक्ति पर विश्वास न करें और यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति खुद को पुलिसकर्मी बताकर गहने या नकद उतरवाने की कोशिश करे, तो तुरंत निकटतम पुलिस थाने या 100 नंबर पर सूचना दें।
Nagpur fake police gang cheated people daylight robbery
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
क्या केतन अग्रवाल मर्डर केस में शामिल है कोई तीसरा शख्स? तीसरे आरोपी की तलाश में जुटी लोनावला पुलिस
Jul 02, 2026 | 12:49 PM8th Pay Commission: क्या कोविड में रोके गए 18 महीने का बकाया DA देगी सरकार? 8वें वेतन आयोग के बीच चर्चा तेज
Jul 02, 2026 | 12:46 PMसीहोर के जावर में दर्दनाक हादसा: अनियंत्रित होकर पलटी तेज रफ्तार यात्री बस, हादसे में कई लोग गंभीर घायल
Jul 02, 2026 | 12:43 PMमुंबई में भारी बारिश से जलाशयों का जलस्तर 7.31% तक पहुंचा, ओवरफ्लो हुई पवई झील; शुक्रवार को बीएमसी की बैठक
Jul 02, 2026 | 12:39 PMदिल्ली–पंजाब में आतंकी साजिश का भंडाफोड़: ISI नेटवर्क से जुड़े 4 आरोपी गिरफ्तार
Jul 02, 2026 | 12:35 PMअयोध्या में वकीलों ने काटा बवाल! पुलिस बैरिकेड्स तोड़कर थाने में घुसी भारी भीड़, चंपत राय पर दर्ज होगी FIR
Jul 02, 2026 | 12:35 PMGen Z Dating: डेटिंग को लेकर बदल रही है Gen Z की सोच, जानिए क्या है नया ट्रेंड
Jul 02, 2026 | 12:31 PMवीडियो गैलरी

पुणे मर्डर केस में नया मोड़! केतन का मजाक उड़ाने वाली फीमेल डॉक्टर 5 साल के लिए ब्लैकलिस्ट
Jul 01, 2026 | 11:00 PM
वाराणसी दालमंडी कॉरिडोर का रास्ता साफ, भारी फोर्स के बीच 5 मस्जिदों पर कार्रवाई शुरू; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:45 PM
Atiq Ahmed: अतीक की जमीन पर बनेगा गरीबों का आशियाना, PDA लाने जा रहा प्लान; देखें VIDEO
Jul 01, 2026 | 10:34 PM
‘मरने के बाद कोई…’, सना खान के ‘कयामत’ वाले VIDEO ने इंटरनेट पर मचाया बवाल; सोशल मीडिया पर खूब हो रहा वायरल
Jul 01, 2026 | 08:43 PM
Indus Water Treaty: भारत की सिंधु जल स्ट्राइक से पाकिस्तान में डर! आने वाला है बड़ा संकट?-VIDEO
Jul 01, 2026 | 06:30 PM
दिहाड़ी मजदूर की बेटी को मिला 21 करोड़ का टैक्स नोटिस, पैन कार्ड के दुरुपयोग से हैरान परिवार, video वायरल
Jul 01, 2026 | 02:49 PM














