-
शनि, 11 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Vishal Aditya Singh Gets Rumours Of His Marriage With Shweta Tiwari Threatens Legal Action
श्वेता तिवारी संग अफेयर और शादी की अफवाहों पर फूटा विशाल आदित्य सिंह का गुस्सा, लीगल एक्शन की दी चेतावनी
- Written By: स्नेहा मौर्या
Vishal Aditya Singh Relationship Rumours: श्वेता तिवारी संग शादी की अफवाहों पर विशाल आदित्य सिंह का गुस्सा फूट पड़ा है। एक्टर ने फेक पोस्ट फैलाने वालों को लीगल एक्शन की चेतावनी दी है।

विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Vishal Aditya Singh And Shweta Tiwari Marriage Rumours: टीवी इंडस्ट्री के जाने-माने अभिनेता विशाल आदित्य सिंह इन दिनों जबरदस्त गुस्से में हैं। वजह है सोशल मीडिया पर फैल रही वे अफवाहें, जिनमें उनका नाम अभिनेत्री श्वेता तिवारी के साथ जोड़ा जा रहा है। हाल ही में एक वायरल पोस्ट में यहां तक दावा किया गया कि श्वेता तिवारी ने विशाल आदित्य सिंह से तीसरी शादी कर ली है। इस बेबुनियाद दावे ने विशाल का सब्र तोड़ दिया है।
विशाल और श्वेता ने टीवी शो ‘बेगुसराय’ में साथ काम किया था। इसी दौरान दोनों के बीच एक मजबूत बॉन्ड बना, जो आज भी कायम है। लेकिन यह रिश्ता पूरी तरह सम्मान और अपनापन पर आधारित है। विशाल कई बार सार्वजनिक तौर पर कह चुके हैं कि वह श्वेता तिवारी को ‘मां’ की तरह मानते हैं। ऐसे में रोमांटिक लिंक-अप और शादी की खबरों ने उन्हें बेहद आहत किया है।
विशाल ने लीगल एक्शन लेने की दी चेतावनी
ईटाइम्स से बातचीत में विशाल आदित्य सिंह ने साफ शब्दों में कहा कि पहले वह ऐसी अफवाहों को नजरअंदाज करते रहे, लेकिन अब बात हद से आगे निकल चुकी है। उन्होंने कहा कि जब वह श्वेता तिवारी को मां कहकर बुलाते हैं, तो इसमें किसी तरह की सफाई देने की जरूरत नहीं होनी चाहिए। इसके बावजूद ऐसी झूठी बातें फैलाना न सिर्फ गैर-जिम्मेदाराना है, बल्कि मानहानि के दायरे में आता है। विशाल ने चेतावनी दी कि अगर यह सिलसिला नहीं रुका, तो वह कानूनी कार्रवाई करने से पीछे नहीं हटेंगे।
सम्बंधित ख़बरें
कारगिल युद्ध की चुनौतीपूर्ण हवाई जंग पर बनी ‘ऑपरेशन सफेद सागर’, नेटफ्लिक्स ने रिलीज डेट के साथ किया बड़ा ऐलान
Lock Upp 2: आकांक्षा चमोला के बाद अब माधुरी पर आया पामेला सेरेना का दिल, मजेदार फ्लर्टिंग ने बटोरी सुर्खियां
Anupama Spoiler: बेटी के गायब होने पर बेसुध हुई अनुपमा, प्रेम से झगड़े के बाद राही ने छोड़ा घर
आमिर खान और गौरी स्प्रैट का ऑस्ट्रेलिया प्लान, IFFM के साथ हनीमून की अटकलें तेज
विशाल ने यह भी बताया कि इन अफवाहों का असर उनके परिवार पर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि जो लोग सच्चाई जानते हैं, वे भी उनके माता-पिता से ऐसे सवाल पूछ रहे हैं, जिससे उनके परिवार को मानसिक परेशानी झेलनी पड़ रही है। किसी भी इंसान के घरवालों को इस तरह की स्थिति में डालना बेहद गलत है।
अपने रिश्ते को लेकर विशाल ने कहा कि श्वेता तिवारी उनके लिए मां, बहन, दोस्त और मार्गदर्शक सब कुछ हैं। वह उनसे जिंदगी की हर बात खुलकर शेयर कर सकते हैं। उन्हें सबसे ज्यादा दुख इस बात का है कि बार-बार उन्हें दुनिया के सामने अपने रिश्ते की सच्चाई समझानी पड़ती है।
ये भी पढ़ें- इंडस्ट्री अब पहले जैसी नहीं रही…AR Rahman के कंट्रोवर्सियल कमेंट के बाद सपोर्ट में उतरे जावेद जाफरी
दोनों की पहले भी उड़ चुकी हैं अफवाहें
गौर करने वाली बात ये है कि साल 2024 में भी विशाल और श्वेता की शादी की मॉर्फ्ड तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। उस वक्त भी दोनों को सफाई देनी पड़ी थी। विशाल का कहना है कि पब्लिक फिगर होने का मतलब यह नहीं कि कोई भी उनकी छवि से खिलवाड़ करे।
Vishal aditya singh gets rumours of his marriage with shweta tiwari threatens legal action
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
भोपाल: शादी का झांसा देकर महिला से 8 महीने तक ज्यादती, पीड़िता ने दर्ज कराई FIR; आरोपी फरार
Jul 11, 2026 | 05:41 PMराम मंदिर पर बोलने का अधिकार सिर्फ हिंदुओं को, विपक्ष को कोई नैतिक हक नहीं: आचार्य प्रमोद कृष्णम
Jul 11, 2026 | 05:38 PMओतूर मंडी में प्याज की कीमतों में जोरदार उछाल: गोळा प्याज 301 रुपये प्रति 10 किलो बिका; किसानों के चेहरे खिले
Jul 11, 2026 | 05:34 PMनासिक में रिंग रोड प्रभावित किसानों को मिली बड़ी राहत, चिंचोली-वडगांव पिंगला के 100 परिवारों को मिलेगा मुआवजा
Jul 11, 2026 | 05:30 PMआषाढ़ विनायक चतुर्थी 2026: इस दिन क्यों नहीं देखना चाहिए चंद्रमा? 13 घंटे तक बनेगा दुर्लभ रवि योग, जानिए रहस्य
Jul 11, 2026 | 05:23 PMIndian Mithais: अपने शहरों की पहचान हैं भारत की ये 7 मशहूर मिठाइयां, स्वाद के साथ जुड़ा है इनका इतिहास
Jul 11, 2026 | 05:21 PMवाशिम में मतदाता सूची के SIR अभियान की तैयारी तेज, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
Jul 11, 2026 | 05:20 PMवीडियो गैलरी

आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM
फिरोजाबाद में मेयर के सामने सफाईकर्मी का बड़ा खुलासा, ‘डेढ़-दो साल से नहीं मिली तनख्वाह’-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:31 PM
मथुरा में पुलिस को मिली एक सफलता! अपहरण के मामलों में वांछित कुख्यात अपराधी ओमप्रकाश उर्फ भूरा गिरफ्तार-VIDEO
Jul 11, 2026 | 01:05 PM
जगन्नाथ रथ यात्रा विवाद: ISKCON की तारीखों पर भड़के साधु-संत, लगाए गंभीर आरोप, देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:32 PM
मास्टर प्लान पर भिड़े विधायक, कांग्रेस ने बीच बैठक किया वॉकआउट-VIDEO
Jul 11, 2026 | 12:31 PM
आदित्य ठाकरे का महाराष्ट्र सरकार पर बड़ा हमला, डॉक्टर पिटाई से लेकर UCC तक लगाए गंभीर आरोप-VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:51 AM














