श्वेता तिवारी ने 500 रुपए से शुरू हुआ था इंडस्ट्री का सफर, मेहनत से बनीं घर-घर की प्रेरणा

Shweta Tiwari Journey: श्वेता तिवारी ने अपने करियर की शुरुआत 500 रुपये से की थी। 12 साल की उम्र में ट्रैवल एजेंसी में काम करके परिवार की मदद की। आज श्वेता एक एपिसोड के लगभग 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं।
बिग बॉस 19 का सिस्टम हिलाने आ रहे एल्विश यादव, ‘वीकेंड का वार’ में होगा जबरदस्त धमाल
बिग बॉस 19 का सिस्टम हिलाने आ रहे एल्विश यादव
Published on
Updated on

Shweta Tiwari Birthday: टीवी से अपने करियर की शुरुआत करने वाली एक्ट्रेस श्वेता तिवारी आज किसी पहचान की मोहताज नहीं हैं। एक्ट्रेस ने टीवी पर तो छाप छोड़ी ही, लेकिन अब सीरीज और फिल्मों में अपना दबदबा बना रही हैं। शनिवार को एक्ट्रेस अपना 45वां जन्मदिन मनाएंगीं। एक्ट्रेस की पर्सनल से लेकर प्रोफेशनल लाइफ सुर्खियों में रही है। एक्ट्रेस ने 500 रुपये से कमाना शुरू किया और आज लाखों कमा रही हैं।

श्वेता तिवारी को सबसे पहले 1999 में आए शो 'कलीरे' में देखा गया था, जिसके बाद सीरियल 'कसौटी जिंदगी की' ने एक्ट्रेस की दुनिया बदल दी, क्योंकि एक्ट्रेस प्रेरणा बनकर घर-घर छा गई। प्रेरणा और अनुराग की जोड़ी आज भी याद की जाती है। श्वेता तिवारी ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि पहले सीरियल की शूटिंग लगातार 72-72 घंटे होती थी। घर जाने का समय नहीं मिलता था और पे चेक भी 30 का नहीं, बल्कि 45 दिन का मिलता था।

ट्रैवल एजेंसी में किया काम

श्वेता तिवारी ने 12 साल की उम्र से कमाना शुरू कर दिया था, क्योंकि उनका परिवार आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। अपने परिवार की मदद करने के लिए श्वेता तिवारी ने 12 साल की उम्र में ट्रैवल एजेंसी में काम किया। उस वक्त एक्ट्रेस की पहली कमाई 500 रुपये थी, लेकिन आज श्वेता तिवारी एक एपिसोड का लगभग 3 लाख रुपये चार्ज करती हैं और अकेले अपने दोनों बच्चों को पाल रही हैं।

श्वेता तिवारी की पर्सनल लाइफ

श्वेता तिवारी ने 15 साल की उम्र में टीवी पर कदम रखा और दूसरे ही सीरियल से छा गई, लेकिन इसके साथ ही श्वेता की पर्सनल लाइफ काफी उतार-चढ़ाव भरी रही। श्वेता को छोटी उम्र में ही प्यार हो गया और 18 साल की उम्र में उन्होंने भोजपुरी एक्टर राजा चौधरी से शादी कर ली। दोनों को एक बेटी पलक हुई, लेकिन घरेलू हिंसा और मारपीट के आरोप के बाद दोनों का तलाक हो गया। जिसके बाद श्वेता तिवारी ने सेट पर मिले एक्टर अभिनव कोहली से शादी की और बेटे रेयांश को जन्म दिया। हालांकि यहां भी रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चल पाया और शादी के तीन साल बाद ही दोनों का तलाक हो गया।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com