-
गुरु, 30 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- India Vs New Zealand 2nd T20 Match First Innings Highlights Raipur
IND vs NZ 1st Inning Highlight: अर्शदीप सिंह ने जमकर लुटाए रन, न्यूजीलैंड ने स्कोरबोर्ड पर लगाए 208 रन
- Written By: संजय सिंह बिष्ट
India vs New Zealand: भारत और न्यूजीलैंड के बीच दूसरा मैच रायपुर में खेला जा रहा है। कीवी टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए स्कोरबोर्ड पर 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए हैं।

भारत बनाम न्यूजीलैंड दूसरा टी20 मुकाबला, रायपुर (फोटो- सोशल मीडिया)
IND vs NZ 2nd T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का दूसरा मुकाबला शुक्रवार शाम 7:00 बजे शहीद वीर नारायण सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम, रायपुर में खेला जा रहा है। इस मैच में न्यूजीलैंड ने टॉस के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट के नुकसान पर 208 रन का मजबूत स्कोर खड़ा किया। कीवी टीम की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज रहे, जबकि भारत के लिए कुलदीप यादव ने दो अहम विकेट हासिल किए।
कॉनवे और साइफर्ट ने दिलाई तूफानी शुरुआत
न्यूजीलैंड की पारी की शुरुआत डेवोन कॉनवे और टिम साइफर्ट ने आक्रामक अंदाज में की। दोनों बल्लेबाजों ने पहले विकेट के लिए 43 रन की तेज साझेदारी करते हुए भारतीय गेंदबाजों पर दबाव बनाया। कॉनवे ने शुरुआत से ही आक्रामक शॉट्स खेले और महज 9 गेंदों में 19 रन बना डाले। हालांकि हर्षित राणा ने उन्हें आउट कर भारत को पहली सफलता दिलाई।
मिडिल ऑर्डर में भारत की वापसी
कॉनवे के आउट होने के बाद वरुण चक्रवर्ती ने टिम साइफर्ट को पवेलियन भेजा। साइफर्ट ने 13 गेंदों में 24 रन बनाए। इसके बाद ग्लेन फिलिप्स भी ज्यादा देर टिक नहीं सके और कुलदीप यादव की गेंद पर 13 गेंदों में 19 रन बनाकर आउट हो गए। डेरिल मिचेल ने पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन शिवम दुबे की गेंद पर 18 रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
सम्बंधित ख़बरें
SL vs IND: 15 अगस्त से भारत-श्रीलंका टेस्ट सीरीज का आगाज, जानिए WTC पॉइंट्स टेबल और ICC रैंकिंग का पूरा गणित
2027 World Cup से पहले वैभव सूर्यवंशी को मिले टीम इंडिया में मौका? पूर्व चयनकर्ता ने BCCI से की बड़ी मांग
KKR ने फिर थामा रयान टेन डोशेट का हाथ, टीम इंडिया छोड़ने के बाद मिली बड़ी जिम्मेदारी
भारतीय स्टार ओपनर प्रतिका रावल इंग्लैंड में खेलेंगी काउंटी क्रिकेट, Warwickshire Women से किया करार
रचिन रविंद्र की तेज पारी
एक छोर से रचिन रविंद्र ने न्यूजीलैंड की पारी को संभाले रखा। उन्होंने भारतीय गेंदबाजों के खिलाफ आक्रामक बल्लेबाजी करते हुए 26 गेंदों में 44 रन बनाए। हालांकि कुलदीप यादव ने उन्हें आउट कर अपनी दूसरी सफलता हासिल की और भारत की मैच में वापसी कराई।
सैंटनर की कप्तानी पारी
न्यूजीलैंड की ओर से कप्तान मिचेल सैंटनर ने अंत में उपयोगी पारी खेली। उन्होंने 46 रन बनाकर टीम को 200 के पार पहुंचाने में अहम भूमिका निभाई। वहीं मार्क चैपमैन सिर्फ 10 रन ही बना सके।
ये भी पढ़ें: T20I में अर्शदीप सिंह ने अनचाहा रिकॉर्ड किया अपने नाम, भारत के लिए ऐसा करने वाले पहले गेंदबाज बने
अर्शदीप ने लुटाए 53 रन
इस मैच में भारत के लिए सबसे ज्यादा 53 रन अर्शदीप सिंह ने दिए। यही कारण रहा कि न्यूजीलैंड का स्कोर 200 पार गया। वहीं, कुलदीप यादव सबसे सफल गेंदबाज रहे, जिन्होंने दो विकेट अपने नाम किए। हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती और शिवम दुबे को भी एक-एक सफलता मिली। अब टीम इंडिया के सामने इस लक्ष्य का पीछा करते हुए सीरीज में बढ़त मजबूत करने की चुनौती होगी।
India vs new zealand 2nd t20 match first innings highlights raipur
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Birthday Horoscope: आज जन्मे जातकों को बढ़ेगा सौभाग्य, रिश्ते होंगे मजबूत, साल के अंत में धन लाभ के योग
Jul 29, 2026 | 09:55 PMबॉलीवुड एक्ट्रेस कीर्ति कुल्हारी का क्रेडिट कार्ड हैक, मिनटों में खाते से उड़े ₹2.43 लाख; पुलिस में मामला दर्ज
Jul 29, 2026 | 09:55 PMजबलपुर में ताश के पत्तों की तरह भरभराकर गिरी 60 साल पुरानी इमारत, 7 मजदूरों ने भागकर बचाई जान; VIDEO वायरल
Jul 29, 2026 | 09:51 PMKamika Ekadashi 2026: कामिका एकादशी पर ऐसे करें पूजा, खुलेगा सौभाग्य का द्वार, जानें तिथि और शुभ मुहूर्त
Jul 29, 2026 | 09:50 PMभोपाल किसान आंदोलन का असर! 2 से 3 किलोमीटर पैदल चलने को मजबूर हुए छात्र, राजधानी में मचा हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:46 PMअपराध होने का इंतजार कर रही सरकार? एंटी पेपर लीक बिल पर CJP का बया बयान, पैलेट गन मामले पर भी मांगा जवाब
Jul 29, 2026 | 09:45 PMअंधेरी वेस्ट मेट्रो स्टेशन पर बनेगा कैप्सूल होटल, यात्रियों को मिलेगी स्लीप पॉड्स में आराम की नींद
Jul 29, 2026 | 09:43 PMवीडियो गैलरी

काशी में टूटी मजहब की दीवारें, गुरु पूर्णिमा पर मुस्लिम समाज ने आरती उतारकर गुरु दीक्षा ली; देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:34 PM
गटर छाप हरकतों को नॉर्मलाइज नहीं होने दूंगी…प्रदर्शनकारियों की अश्लील हरकतों पर कंगना रनौत की दो टूक- VIDEO
Jul 29, 2026 | 09:21 PM
बारिश में डूबा नागपुर का ‘रामजी श्यामजी पोहावाला’! दुकान का बुरा हाल, देखें Ground Report
Jul 29, 2026 | 09:14 PM
राज्यसभा में तिरंगे को लेकर संजय सिंह का बड़ा हमला; RSS पर लगाए ऐसे गंभीर आरोप कि मच गया हड़कंप, देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 07:14 PM
भोपाल में फूटा किसानों का भयंकर गुस्सा; पुलिस और प्रशासन के उड़े होश, नेताओं की एंट्री पर लगा बैन? देखें VIDEO
Jul 29, 2026 | 06:54 PM
लोकसभा में डॉ. श्रीकांत शिंदे का बड़ा बयान, नीट परीक्षा प्रणाली में बताए बड़े सुधार-VIDEO
Jul 29, 2026 | 01:45 PM














