Fake News Alert: श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने कर ली शादी ! जानिए क्या है खबर की सच्चाई

श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने चोरी चुपके शादी कर ली है, ऐसी खबर सोशल मीडिया पर तेजी से सुर्खियां बटोर रही है, लेकिन यह खबर पूरी तरह से गलत है ,आइए जानते हैं क्या है पूरी कहानी।
श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह ने कर ली शादी
Published on
Updated on

मुंबई: श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह की शादी की तस्वीर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। तस्वीर पर यह दावा किया जा रहा है कि दोनों ने गुपचुप तरीके से शादी कर ली है। लेकिन यह तस्वीर फेक फोटो है और दोनों की शादी की खबर पूरी तरह से गलत है। सोशल मीडिया पर इन दिनों डीप फेक वीडियो और झूठी तस्वीरें का ट्रेंड चल रहा है। इसका ताजा शिकार बने हैं विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी।

विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी की शादी की फेक तस्वीर देखकर फैंस हैरान हैं। शादी की जो तस्वीर वायरल हो रही है उसमें श्वेता तिवारी और विशाल आदित्य सिंह एक साथ नजर आ रहे हैं। विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी ने गले में फूलों की माला पहनी हुई है और वह मैरिज कॉन्ट्रैक्ट पर साइन करते हुए नजर आ रहे हैं।

तस्वीर को देखकर ही अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह तस्वीर बनाई हुई तस्वीर है, क्योंकि इसमें विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी का चेहरा थोड़ा सा अलग नजर आ रहा है। लेकिन फिर भी सोशल मीडिया पर लोगों को यह भ्रम हो गया कि दोनों ने शादी कर ली है मगर ये खबर सच नहीं है। आपको बता दें कि विशाल आदित्य सिंह और श्वेता तिवारी दोनों अच्छे दोस्त हैं। दोनों खतरों के खिलाड़ी सीजन 11 में नजर आए थे और वहीं उनकी दोस्ती हुई थी और यह दोस्ती आज भी कायम है।

डीप फेक वीडियो और झूठी तस्वीरों की अगर बात करें तो इससे पहले भी कई सेलिब्रिटी इसका शिकार हो चुके हैं। रश्मिका मंदाना का डीप फेक वीडियो आज भी लोगों को याद है। इसके अलावा आलिया भट्ट, दीपिका पादुकोण, माधुरी दीक्षित जैसे कलाकार भी झूठी तस्वीर और डीप फेक वीडियो के शिकार हो चुके हैं।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com