- Hindi News »
- Entertainment »
- Varun Dhawan Challenged Army Cadets On Sets Border 2 Shared Video
आर्मी कैडेट्स के साथ वरुण धवन ने किया ऐसा चैलेंज, देखकर लोगों ने की तारीफ
बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन ने 'बॉर्डर 2' के सेट से हाल ही में एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह आर्मी कैडेट्स के साथ दमदार पुश-अप्स लगाते दिखाई दे रहे हैं। ऐसे में अब इस वीडियो पर फैंस प्यार लुटा रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

वरुण धवन (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड एक्टर वरुण धवन इन दिनों अपनी अपकमिंग वॉर फिल्म ‘बॉर्डर 2’ को लेकर खूब चर्चा में हैं। फिल्म की शूटिंग जोरों पर है और फिलहाल वरुण धवन पुणे स्थित नेशनल डिफेंस अकैडमी (NDA) में तीसरे शेड्यूल की शूटिंग कर रहे हैं। इस बीच वरुण ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक ऐसा वीडियो शेयर किया है जिसने फैंस का दिल जीत लिया है।
इस वीडियो में वरुण धवन आर्मी यूनिफॉर्म में नजर आ रहे हैं और उनके चारों ओर भारतीय सेना के युवा कैडेट्स खड़े हैं। वरुण इन कैडेट्स के साथ जमीन पर पुश-अप्स करते दिख रहे हैं। चैलेंजिंग माहौल, देशभक्ति की भावना और जवानों का जोश… सब मिलकर वीडियो को बेहद खास बना रहे हैं। वरुण ने चैलेंज पूरा करने के बाद कुछ कैडेट्स को गले लगाया और उनसे बातचीत भी की, जिससे यह पल और भी भावुक बन गया।
वरुण ने वीडियो शेयर कर लिखा कैप्शन
वीडियो के साथ वरुण ने कैप्शन में लिखा, “बॉर्डर 2… हमारे सारे यंग कैडेट्स के साथ चैलेंज।” फैंस ने इस वीडियो पर प्यार बरसाते हुए कमेंट किया – “आप पर गर्व है!”, “आप बीएसएफ जवान लग रहे हो।” वहीं कुछ यूज़र्स ने कहा कि वरुण को आर्मी रोल में देखना उनके लिए एक प्रेरणादायक अनुभव होगा।
सम्बंधित ख़बरें
‘करण अर्जुन’ से ‘कोई मिल गया’ तक Rajesh Roshan ने दिए अनगिनत हिट गाने, संगीत की दुनिया में रचा इतिहास
एआर रहमान ने शेयर की Ram Charan संग खास तस्वीर, Peddi के म्यूजिक लॉन्च को लेकर फैंस में बढ़ा उत्साह
धर्मेंद्र को याद कर भावुक हुए Bobby Deol, बोले- पापा के जाने के बाद जिंदगी में बड़ा खालीपन आ गया
Maithili Thakur के लाइव कॉन्सर्ट में पहुंचीं अक्षरा सिंह, सुरों के जादू से प्रभावित होकर लुटाया प्यार
पिछले हफ्ते फिल्म के मेकर्स ने एक ग्रुप फोटो शेयर की थी जिसमें वरुण धवन, सनी देओल, दिलजीत दोसांझ और अहान शेट्टी नजर आए थे। इसी के साथ यह कंफर्म हुआ था कि ‘बॉर्डर 2’ का तीसरा शेड्यूल पुणे में शुरू हो चुका है।
‘बॉर्डर 2’ दरअसल 1997 में रिलीज हुई जेपी दत्ता की आइकॉनिक फिल्म ‘बॉर्डर’ का सीक्वल है। इस बार फिल्म का निर्देशन अनुराग सिंह कर रहे हैं, जिन्होंने ‘केसरी’ जैसी दमदार फिल्म बनाई थी। प्रोड्यूसर्स भूषण कुमार, कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता हैं। यह वॉर ड्रामा 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में दस्तक देगा।
ये भी पढ़ें- मीना कुमारी बन थिएटर में धमाल मचाएंगी ये एक्ट्रेस! बायोपिक फिल्म में मिला ऑफर
एक्टर के आने वाले प्रोजेक्ट्स
वरुण की पिछली फिल्म ‘बेबी जॉन’ 25 दिसंबर 2024 को रिलीज हुई थी और ये तमिल फिल्म ‘थेरी’ की हिंदी रीमेक थी। ‘बॉर्डर 2’ के अलावा वरुण करण जौहर की फिल्म ‘सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी’ में भी नजर आएंगे, जिसमें जान्हवी कपूर, सान्या मल्होत्रा और मनीष पॉल भी हैं।
Varun dhawan challenged army cadets on sets border 2 shared video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
नासिक में 7/12 उतारे में नाम चढ़ाने के लिए 5 हजार रिश्वत लेते पटवारी रंगेहाथ गिरफ्तार, गाड़ी से फेंके पैसे
May 24, 2026 | 12:05 PMतेज रफ्तार बाइक के सामने अचानक आया कुत्ता, दर्दनाक हादसे का वीडियो वायरल
May 24, 2026 | 12:04 PMSummer Health Tips: गर्मी में इस तरह से पीएंगे दूध तो हीटवेव से बचे रहेंगे, आयुष मंत्रालय ने बताया देसी नुस्खा
May 24, 2026 | 11:57 AMUPSC Prelims 2026: देश भर में शुरू हुई UPSC प्रीलिम्स एग्जाम! 933 पदों के लिए 8 लाख से ज्यादा धुरंधर मैदान में
May 24, 2026 | 11:53 AMयात्रियों को राहत, पश्चिम रेलवे ने Mumbai Indore Ahmedabad Special Trains की अवधि बढ़ाई
May 24, 2026 | 11:51 AMAmravati में राशन चावल की कालाबाजारी का खुलासा, 4.43 लाख का माल जब्त
May 24, 2026 | 11:50 AMKyiv Air Strike: रूस की कीव में एयर स्ट्राइक, रिहायशी इलाकों पर हमले में 1 की मौत, कनाडा ने की निंदा
May 24, 2026 | 11:50 AMवीडियो गैलरी

स्ट्रेट ऑफ होर्मुज बंद तो दुनिया बंद? IEA की डराने वाली चेतावनी में क्या-क्या? VIDEO
May 23, 2026 | 10:47 PM
Petrol-Diesel Prices: डीजल-पेट्रोल के फिर बढ़े दाम,क्या रुक जाएंगी गाड़ियों की रफ्तार?, VIDEO
May 23, 2026 | 04:43 PM
क्या अब शादी सीजन में सस्ता मिलेगा सोना? जानिए पूरा खेल?, VIDEO
May 23, 2026 | 01:51 PM
भारत पहुंचे अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो, आज PM नरेंद्र मोदी से करेंगे मुलाकात, जानें शेड्यूल- VIDEO
May 23, 2026 | 01:49 PM
Twisha Sharma Case: सरेंडर करने पहुंचे ₹30,000 के इनामी पति को पुलिस ने दबोचा, हाईकोर्ट ने दिया अहम फैसला
May 23, 2026 | 01:45 PM
इंसान तो दूर, अब बकरे पी रहे हैं गन्ने का जूस, भोपाल के इस VIP बकरे की सेवा देखकर उड़ जाएंगे होश- VIDEO
May 23, 2026 | 01:31 PM














