- Hindi News »
- Entertainment »
- Trishakar Madhu Viral Video Idhar Chala Udhar Chala Expression Dance
त्रिशा कर मधु ने शेयर किया नया एक्सप्रेशन VIDEO, ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर दिखाया दिलकश अंदाज
Trisha kar Madhu Dance Video: भोजपुरी स्टार त्रिशा कर मधु ने इंस्टाग्राम पर ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर बेहद शानदार एक्सप्रेशन वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर फैंस उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
- Written By: स्नेहा मौर्या

त्रिशाकर मधु (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
त्रिशा कर मधु Video: भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित और लोकप्रिय अभिनेत्री त्रिशा कर मधु ने एक बार फिर अपने फैंस को दीवाना बना दिया है। शुक्रवार को उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक नया वीडियो साझा किया, जो कुछ ही घंटों में वायरल हो गया। इस वीडियो में उनकी स्माइल, एक्सप्रेशंस और क्यूट अंदाज़ ने यूजर्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है।
वीडियो में त्रिशा बॉलीवुड फिल्म ‘कोई मिल गया’ के लोकप्रिय गाने ‘इधर चला मैं उधर चला’ पर परफॉर्म करती दिखती हैं। गाने की धुन के साथ उनका एक्सप्रेशन गेम इतना बेहतरीन है कि फैंस कमेंट कर उनकी तारीफ करते नहीं थक रहे हैं।
त्रिशा कर मधु के डांस वीडियो ने जीता लोगों का दिल
इस वीडियो में त्रिशा कर मधु लगातार मुस्कुराते हुए गाने की लाइन पर अपने एक्सप्रेशन बदलती नजर आती हैं। उनके हावभाव, आँखों का खेल और क्यूट स्माइल…तीनों ने मिलकर वीडियो को बेहद आकर्षक बना दिया। फैंस का कहना है कि त्रिशा का स्टाइल और एनर्जी इस गाने के साथ बिल्कुल परफेक्ट बैठी है।
सम्बंधित ख़बरें
Disha Patani Film: बॉलीवुड के बाद अब हॉलीवुड में धमाका करेंगी दिशा पाटनी, ‘होलिगार्ड्स सागा’ से करेंगी एंट्री
Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस
Thalapathy Vijay के शपथ ग्रहण के बाद सोशल मीडिया पर बधाइयों की बाढ़, प्रकाश राज और पूजा हेगड़े ने लुटाया प्यार
Shekhar Suman Memories: शेखर सुमन ने याद किए करियर के खास पल, फूलन देवी और बाल ठाकरे से जुड़ी बातें की शेयर
गाने की लिरिक्स और बीट्स पर उनकी बॉडी लैंग्वेज भी कमाल की लग रही है। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा “आपके एक्सप्रेशन का कोई जवाब नहीं!”“दीदी फिर से दिल जीत लिया।”
‘इधर चला मैं उधर चला’ है आइकॉनिक सॉन्ग
बता दें, यह गाना कोई मिल गया फिल्म का सुपरहिट ट्रैक है, जिसे उदित नारायण और अलका याग्निक ने अपनी आवाज दी है। संगीत राजेश रोशन का और बोल इब्राहिम अश्क के हैं। गाने में ऋतिक रोशन और प्रीति जिंटा की प्यारी केमिस्ट्री इसे और भी यादगार बनाती है। यही वजह है कि यह आज भी कई लोगों की फेवरेट प्लेलिस्ट में शामिल है।
ये भी पढ़ें- जीत की दुआ मांगने माता रानी के दरबार में पहुंचीं ज्योति सिंह, काराकाट सीट पर बढ़ी हलचल, VIDEO वायरल
भोजपुरी इंडस्ट्री की ग्लैमरस स्टार हैं त्रिशाकर मधु
त्रिशा कर मधु ने के करियर की बात करें, तो उन्होंने मॉडलिंग से अपने करियर की शुरुआत की और फिर धीरे-धीरे भोजपुरी सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में जगह बना ली। उन्होंने पवन सिंह, खेसारी लाल यादव और अरविंद अकेला कल्लू जैसे बड़े कलाकारों के साथ स्क्रीन शेयर की है। इसके अलावा फिल्मों के साथ-साथ उनके वीडियो एल्बम और सोशल मीडिया एक्टिविटी ने भी उन्हें खास पहचान दिलाई है। उनके हर नए पोस्ट पर फैंस तुरंत प्रतिक्रिया देते हैं और उनके वीडियोज अक्सर वायरल होते रहते हैं।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
Trishakar madhu viral video idhar chala udhar chala expression dance
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
गुजरात की गाड़ी ने मारी टक्कर, मुंबई-पुणे एक्सप्रेसवे पर हुआ हादसा, बाल बाल बची सांसद सुप्रिया सुले
May 10, 2026 | 08:51 PMईरान ने पाकिस्तान के जरिए भेजा अमेरिका के शांति प्रस्ताव का जवाब, जानें क्या है 14-सूत्रीय डील
May 10, 2026 | 08:41 PMपुणे के कैंप बर्गर में फिर मिला कॉकरोच, 24 घंटे में दूसरी घटना से हड़कंप, ग्राहकों ने पूछा, कहाँ है FDA?
May 10, 2026 | 08:25 PMयूपी में कैबिनेट विस्तार का साइड इफेक्ट! पहले बृजभूषण सिंह और अब इस महिला विधायक ने खोला मोर्चा
May 10, 2026 | 08:21 PMडब्बा पार्टी का खौफनाक अंत, अमरावती के धातखेड़ा तालाब में डूबे चार मासूम, पिकनिक बनी आखिरी सफर
May 10, 2026 | 08:09 PMUbe Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया
May 10, 2026 | 08:05 PMलाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
May 10, 2026 | 08:00 PMवीडियो गैलरी

पीठ पर छूरा घोंपना कांग्रेस का काम…बंगाल की जीत से गदगद हुए PM मोदी, बेंगलुरु में गिनाई भाजपा की उपलब्धियां
May 10, 2026 | 02:15 PM
तमिलनाडु के 9वें मुख्यमंत्री बनें विजय थलापति, शपथ ग्रहण में राहुल गांधी समेत तमाम सुपरस्टार्स हुए शामिल-VIDEO
May 10, 2026 | 01:39 PM
सुवेंदु अधिकारी के CM बनने पर मौलाना रजवी ने बांग्लादेश को दिखाया आईना, कहा- जम्हूरियत हमारा निजी मामला
May 10, 2026 | 12:22 PM
देश का सब कुछ बेच रही है भाजपा… डिंपल यादव का मोदी सरकार के निजीकरण और महिला सुरक्षा पर जोरदार हमला
May 10, 2026 | 11:56 AM
ट्रंप को कोर्ट से तगड़ा झटका! 10% नए टैरिफ को बताया गैरकानूनी, क्या भारत के लिए अब खुलेगा फायदे का रास्ता?
May 09, 2026 | 08:22 PM
समंदर के बीच नागपट्टिनम-कंकसंथुराई फेरी का इंजन फेल, 144 यात्रियों की अटकी सांसे; मछुआरों ने ऐसे किया रेस्क्यू
May 09, 2026 | 07:56 PM














