Priyanka Chopra ने गोल्ड गाला 2026 में लूटी महफिल, 20 साल पुरानी साड़ी से बनी ड्रेस में दिखीं ग्लैमरस

Priyanka Chopra Look: प्रियंका चोपड़ा ने गोल्ड गाला 2026 में 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से बनी ड्रेस पहनकर सबका ध्यान खींच लिया। इस खास आउटफिट को अमित अग्रवाल ने डिजाइन किया था।
Priyanka Chopra Look Gold Gala 2026 Dress Global Vanguard Award
प्रियंका चोपड़ा (फोटो- सोशल मीडिया)
Updated on

Priyanka Chopra Gold Gala 2026: ग्लोबल एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने हाल ही में आयोजित गोल्ड गाला 2026 में अपनी शानदार मौजूदगी दर्ज की। इस खास इवेंट में उनका ग्लैमरस और यूनिक लुक सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। खास बात यह रही कि प्रियंका ने इस मौके पर 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से बनी खास ड्रेस पहनी, जिसने उनके लुक को और भी खास बना दिया।

गोल्ड गाला 2026 के लिए प्रियंका चोपड़ा ने मशहूर डिजाइनर अमित अग्रवाल द्वारा डिजाइन किया गया मॉडर्न गाउन पहना था। इस आउटफिट में इंडियन ट्रेडिशन और मॉडर्न फैशन का शानदार मेल देखने को मिला। बताया जा रहा है कि इस ड्रेस को 20 साल पुरानी चिकनकारी साड़ी से तैयार किया गया था। इसे बनाने में छह हफ्तों से ज्यादा का समय लगा। आउटफिट में भारतीय हस्तकला और आधुनिक डिजाइनिंग का बेहतरीन मिश्रण नजर आया, जिसने फैशन लवर्स को काफी प्रभावित किया।

मिनिमल मेकअप में दिखीं बेहद ग्लैमरस

प्रियंका चोपड़ा ने अपने इस खास लुक को ओपन हेयर और मिनिमल मेकअप के साथ पूरा किया। उन्होंने अपने आउटफिट के साथ लग्जरी ब्रांड Bulgari का शानदार नेकपीस कैरी किया, जिसने उनके पूरे लुक में चार चांद लगा दिए। इवेंट से सामने आई तस्वीरों में प्रियंका बेहद कॉन्फिडेंट और स्टाइलिश नजर आईं। सोशल मीडिया पर फैंस उनके इस फैशन स्टेटमेंट की जमकर तारीफ कर रहे हैं। कई लोग इसे प्रियंका के अब तक के सबसे खूबसूरत रेड कार्पेट लुक्स में से एक बता रहे हैं।

प्रियंका को मिला ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड

गोल्ड गाला 2026 में प्रियंका चोपड़ा को सिनेमा और ग्लोबल एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में उनके 25 साल पूरे होने के लिए ग्लोबल वैनगार्ड अवॉर्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उनके लंबे और सफल करियर की बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। प्रियंका ने बॉलीवुड से लेकर हॉलीवुड तक अपनी अलग पहचान बनाई है और आज वह ग्लोबल आइकॉन बन चुकी हैं।

भारतीय सिनेमा में वापसी की तैयारी

वर्क फ्रंट की बात करें तो प्रियंका चोपड़ा आखिरी बार 'द ब्लफ' में नजर आई थीं। अब वह करीब आठ साल बाद भारतीय सिनेमा में वापसी करने जा रही हैं। प्रियंका जल्द ही एसएस राजामौली की फिल्म वाराणसी में दिखाई देंगी। फैंस उनकी इस वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com