Ube Coffee: इंस्टाग्राम का नया ट्रेंड बन गया है यह पर्पल कॉफी, क्या आपने ट्राई किया

Trending Ube Coffee: कुछ साल पहले तक महानगर के सारे कॉफी हाउस माचा बेच रहे थे। अब सोशल मीडिया के नए पर्पल ट्रेंड का नाम है- उबे कॉफी। क्या है ये न्यू ट्रेंड, जिसने बाकी कॉफी को पीछे छोड़ दिया है।
ube Coffee is new Instagram trend which has health benefits too.
उबे कॉफी (सौ. सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

New Trend of social media: Instagram जेनेरेशन में लोग वही खाते-पीते है, जो ट्रेंडिंग है। पेस्टल लाटे, ब्लैक कॉफी विद घी, डलगोना कॉफी, आइस्ड कॉफी जैसे तमाम तरह की कॉफी से हमारी इंस्टा फीड भरने के बाद अब नया ट्रेंडिंग कॉफी ड्रिंक है- उबे कॉफी। इसका रंग पर्पल है।

असल में इस ड्रिंक का कॉफी से कोई लेना-देना नहीं है। यह मुख्य रूप से फिलिपीनो ड्रिंक है। फिलिपींस के पारंपरिक व्यंजनों में उबे यानि पर्पल याम का इस्तेमाल होता रहा है, लेकिन अब इसमें एक्सपेरिमेंट करके इससे कॉफी बनाई जा रही है। इसका टेस्ट अर्दी, हल्का मिठास लिए हुए औऱ मलाईदार है। फिलिपींस में इसका इस्तेमाल केक, आइसक्रीम और हलाया जैसी ट्रेडिशनल मिठाइयों को बनाने के लिए किया जाता है।

भारत में पर्पल याम, जिसे कंद या रतालु कहते है, का उपयोग लंबे समय से गुजराती डिश उंधियो, कई प्रकार का नाश्ता व करी बनाने में की जाती है। कैफे बिजनेस वेराइटी पर ही टिकी हुई है। उसमें उबे एक न्यू चैप्टर की तरह है।

क्यों पसंद कर रहे है युवा उबे कॉफी

अपने नेचुरल पर्पल कलर की वजह से यह ड्रिंक एस्थेटिक लग रही है, जो कि बेहद इंस्टाग्रामेबल और पिंटरेस्टी है और शायद यही वजह है कि यह यंगस्टर्स को लुभा रही है। यह बेहद फोटोजेनिक भी है। स्टारबक्स जैसे कॉफी हाउसेस इस Ube Coffee में कोकोनट जैसी कई दूसरी सामग्री मिलाकर एक नया ड्रिंक तैयार कर रहे है, जिसे उबे कोकोनट कोल्ड फोम नाम दिया गया है। यंगस्टर्स को क्रेजी करने के लिए इतना काफी है।

क्या उबे कॉफी हेल्दी है

एक्सपर्ट का कहना है कि सोशल मीडिया ट्रेंड होने के साथ ही उबे कॉफी हेल्दी भी है। उबे में फाइबर और एंटीऑक्सिडेंट्स पाए जाते है, जो हमारे गट हेल्थ (Gut Health) के लिए अच्छा है। हालांकि, इस बात से इंकार नहीं किया जा सकता है कि इसकी पॉपुलैरिटी की वजह इसका ब्राइट पर्पल कलर और सोशल मीडिया है। विशेषज्ञों का मानना है कि इसे थोड़ी मात्रा में लेना हेल्दी हो सकता है, लेकिन फिलहाल के लिए यह महज एक सोशल मीडिया ट्रेंड है।

क्या शुगर पेशेंट के लिए सेफ है उबे कॉफी

यदि आप इसे फिलिपीनो तरीके से कज्यूम करते है, तो यह ठीक है। नेचुरली इसमें हल्की मिठास होती है, जो नुकसानदायक नहीं है। लेकिन यह भी सच है कि कैफे इसमें एक्स्ट्रा शुगर, क्रीम व दूध डालते है, जिससे कैलोरी के साथ ही शुगर लेवल भी बढ़ जाता है। इसे कम पोर्शन में लेना या एक बार ट्राई करने के लिए लेना, सही रहेगा।

माचा या उबे कॉफी, कौन सी है बेहतर

बीते कई दिनों से सेलिब्रिटीज से लेकर इंफ्लुएंसर तक माचा टी-माचा कॉफी को प्रोमोट कर रहे थे। यह हरे रंग का पेय है। डाइट एक्सपर्ट कहते है कि जहां माचा, अधिक न्यूट्रीशनल वैल्यु, एंटीऑक्सीडेंट और मेटाबॉलिज्म बढ़ाता है, तो वहीं उबे में एंटी ऑक्सीडेंट और फाइबर है। अगर आप दोनों की तुलना करेंगे, तो माचा बेहतर है।

Navbharat Live
navbharatlive.com