-
गुरु, 25 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Maharashtra »
- Bhandara »
- Lakhani Matoshri Gramsamruddhi Road Scheme Irregularities Hindi
लाखनी में मातोश्री ग्रामसमृद्धि योजना पर उठे सवाल, खेत सड़क निर्माण में घटिया सामग्री इस्तेमाल के आरोप
Matoshri Gramsamruddhi Schem: महाराष्ट्र के लाखनी तहसील में मातोश्री ग्रामसमृद्धि खेत रास्ते योजना के तहत सड़क निर्माण कार्यों में कथित अनियमितताओं और घटिया सामग्री के उपयोग के आरोप सामने आए हैं।

Lakhani Road Construction (सोर्सः फाइल फोटो- सोशल मीडिया)
Lakhani Road Construction Case: लाखनी तहसील के ग्रामीण क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे को मजबूत करने के लिए शुरू की गई मातोश्री ग्रामसमृद्धि खेत रास्ते योजना में गंभीर अनियमितताएं देखी जा रही हैं। पालांदुर परिसर में चल रहे कार्यों में पारदर्शिता का पूरी तरह अभाव दिखाई दे रहा है, जिससे सरकारी धन के दुरुपयोग की आशंका प्रबल हो गई है। नियमों का उल्लंघन योजना की संकल्पना मैं समृद्ध तो गांव समृद्ध पर आधारित है, लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। तकनीकी नियमों को दरकिनार कर अनेक खेत सड़कों के निर्माण में मानक गिट्टी के स्थान पर 5 से 8 किलो वजन के बड़े पत्थरों का उपयोग किया जा रहा है।
हद तो तब हो गई जब मुरुम मिट्टीनुमा पत्थर की जगह सामान्य मिट्टी का धड़ल्ले से इस्तेमाल किया जा रहा है। घटिया निर्माण सामग्री के इस प्रयोग से सड़कों की गुणवत्ता और उनके टिकाऊपन पर गंभीर सवालिया निशान लग गए हैं। मजदूरों की सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी शासकीय नियमों के अनुसार, किसी भी कार्यस्थल पर सूचना फलक लगाना अनिवार्य है, जिस पर योजना का नाम, स्वीकृत राशि और कार्य का विवरण स्पष्ट होना चाहिए।
मजदूरों की सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी
लेकिन पालांदुर में चल रहे इन कार्यों पर ऐसे फलक कहीं नजर नहीं आ रहे हैं। स्थानीय नागरिकों का आरोप है कि जानकारी छिपाने के उद्देश्य से ही बोर्ड नहीं लगाए गए हैं। कार्यस्थल पर जेसीबी और रोड रोलर जैसी भारी मशीनों का उपयोग होने के कारण यह कार्य जोखिम की श्रेणी में आता है। इसके बावजूद, मजदूरों की सुरक्षा की पूरी तरह अनदेखी की जा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
भंडारा में 40 राइस मिलर्स पर कार्यवाही, गलत जानकारी दर्ज कर शासन को गुमराह करने को आरोप
भंडारा में मानसून की दस्तक, जिले में अब भी 145 मिमी बारिश की कमी, अगले 5 दिनों तक बारिश की सम्भावना
लखनऊ अग्नि कांड के बाद भंडारा में सुरक्षा कड़ी; शहर के कोचिंग क्लासों की हूई जांच, 7 दिनों का अल्टीमेटम
भंडारा में बेला-सिरसी बायपास निर्माण की मांग तेज, शिवसेना ने मंत्री को भेजा ज्ञापन
मजदूरी और हाजिरी के नाम पर भी धांधली
मजदूरों को न तो जूते, दस्ताने या हेलमेट जैसे सुरक्षा उपकरण दिए गए हैं और न ही उनका बीमा कराया गया है। मजदूरी और हाजिरी के नाम पर भी धांधली की खबरें आ रही हैं। दोषियों पर कार्रवाई करें सड़क निर्माण कार्यों में भारी अनियमितता दिख रही है। मुरुम की जगह मिट्टी और गिट्टी की जगह बड़े पत्थर डाले गए हैं। मजदूरों की हाजिरी को लेकर भी खेल चल रहा है, उन्हें सुबह और शाम केवल ऑनलाइन हाजिरी के लिए बुलाया जाता है।
ये भी पढ़े: पुणे की मुठा घाटी में गहराया जल संकट, टेमघर बांध से पानी बंद होने पर किसानों में आक्रोश
मजदूरों के आर्थिक शोषण
पंचायत समिति लाखनी के गट विकास अधिकारी संदीप पानतावने इसमें मजदूरों के आर्थिक शोषण की संभावना है। प्रशासन को इस मामले की सूक्ष्म जांच कर दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए। मंगेश मेश्राम, सामाजिक कार्यकर्ता, देवरी। जारी है काम मातोश्री ग्राम समृद्धि खेत सड़क योजना राजस्व विभाग के नियंत्रण में संचालित है। इस योजना को स्थानीय तहसील प्रशासन की ओर से प्रशासनिक मान्यता प्रदान की गई है।
Lakhani matoshri gramsamruddhi road scheme irregularities hindi
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Indian Silk Sarees: बनारसी से कांजीवरम तक, हर महिला की अलमारी में जरूर होनी चाहिए ये 10 शाही सिल्क साड़ियां
Jun 25, 2026 | 04:41 PM‘भोजपुर में एक…’, भरत तिवारी एनकाउंटर पर CM सम्राट चौधरी की पहली प्रतिक्रिया, बोले- गलत है तो कार्रवाई होगी
Jun 25, 2026 | 04:31 PMदेवली में नमो उद्यान भूमि विवाद, जिलाधिकारी ने बहुमत से पारित प्रस्ताव किया निरस्त
Jun 25, 2026 | 04:30 PMनागपुर: नितिन तिवारी की अगुवाई में बड़ा सियासी उलटफेर; 300 श्रमिकों ने ली शिवसेना की सदस्यता
Jun 25, 2026 | 04:25 PMराहुल गांधी को बड़ी राहत, कार्तिकेय चौहान की ओर से मानहानी केस को बंद करने की प्रार्थना; मामला हुआ क्लोज!
Jun 25, 2026 | 04:25 PMभारतीय पासपोर्ट हुआ और सुरक्षित, 1.47 करोड़ से अधिक चिप-युक्त पासपोर्ट जारी, 27 देशों में वीजा-फ्री एंट्री
Jun 25, 2026 | 04:22 PMअपने अस्तित्व के लिए कर रहा संघर्ष कर रहा अन्नदाता…चंद्रपुर में किसानों की कृषि सामान पर 50% सब्सिडी की मांग
Jun 25, 2026 | 04:20 PMवीडियो गैलरी

कोलकाता में बड़ा हादसा! निर्माणाधीन गोदाम की छत गिरने से मलबे में दबे कई मजदूर, मची चीख-पुकार
Jun 25, 2026 | 02:14 PM
आगरा के कोचिंग सेंटर्स बने ‘लाक्षागृह’, रियलिटी चेक में सामने डरावना सच; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:37 PM
Delhi News: फुटपाथ पर सो रही 10 साल की बच्ची से दुष्कर्म के बाद घोंटा गला, पुलिस ने किया एनकाउंटर; देखें VIDEO
Jun 24, 2026 | 10:25 PM
मेरे पापा मजिस्ट्रेट हैं… लखनऊ चारबाग स्टेशन पर VIP हनक में बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़, VIDEO वायरल
Jun 24, 2026 | 10:11 PM
अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM














