-
रवि, 12 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Today Is Farhan Akhtars 49th Birthday First Marriage Was Broken After 16 Years Read Stories Related To His Life
फरहान अख्तर का आज है 49वां जन्मदिन, 16 साल बाद टूट गई थी पहली शादी, पढ़ें उनके जीवन से जुड़े किस्से
- Written By: अनाया.शर्मा

Photo - Instagram
मुंबई : बॉलीवुड (Bollywood) के चहेते एक्टर, डायरेक्टर, स्क्रीनराइटर और लिरिसिस्ट फरहान अख्तर का आज 49वां बर्थडे है। इनका जन्म मुंबई में 9 जनवरी 1974 में हुआ था। फरहान एक फिल्मी परिवार से आते हैं, एक्टर के पिता जावेद अख्तर अपने राइटिंग (Writing) के लिए भारतीय सिनेमा में काफी मशहूर हैं। फरहान अख्तर ने 2001 में ‘दिल चाहता है’ मूवी के साथ अपने निर्देशन की शुरुआत की और इस फिल्म में उन्हें मॉडर्न इंडियन युथ को प्रदर्शित करने के लिए नेशनल अवार्ड फॉर बेस्ट हिंदी फिल्म का अवार्ड भी मिला साथ ही उन्होंने सर्वश्रेष्ठ हिंदी फिल्म के लिए राष्ट्रीय पुरस्कार और सर्वश्रेष्ठ फिल्म के लिए फिल्मफेयर पुरस्कार भी हासिल किया। इसके बाद, उन्होंने एक वॉर फिल्म ‘लक्ष्य’ का निर्देशन किया था, जो कि साल 2004 में रिलीज (Release) हुई थी। इसके साथ ही उन्होंने ‘ब्राइड एंड प्रेजुडिस’ मूवी के साउंडट्रैक के जरिए हॉलीवुड में अपनी शुरुआत की, जिसके लिए फरहान और उनकी बहन जोया अख्तर ने गीतकार के रूप में काम किया था।
साल 2008 में स्क्रीन डेब्यू कर म्यूजिकल (Musical) ड्रामा ‘रॉक ऑन’ के लिए उन्होंने निर्माता के रूप में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म के लिए दूसरा राष्ट्रीय पुरस्कार भी जीता। फरहान अख्तर ने ‘डॉन 2’ का भी निर्देशन किया, जो उनकी अब तक की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म है। 16 जुलाई 2021 को रिलीज हुई फिल्म ‘तूफान’ में फैंस फरहान की बॉडी ट्रांसफॉर्मेशन देख कर दंग रह गए। इस फिल्म के लिए फरहान ने अपने बॉडी पर काफी मशक्कत की थी।
सम्बंधित ख़बरें
‘डॉन 3’ विवाद के बाद Farhan Akhta और Salman Khan की बढ़ीं मुलाकातें, पीरियड एक्शन फिल्म पर चल रही चर्चा
पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के कदम को सराहा, 10 करोड़ के मुआवजे की पेशकश पर दिया रिएक्शन
डॉन-3 विवाद पर प्रोड्यूसर्स गिल्ड का दिखा सख्त रुख, कहा-कलाकारों का ऐसा बर्ताव स्वीकार नहीं
Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो
बता दें कि फरहान अख्तर के निर्देशन में बनी पहली फिल्म (Film) ‘दिल चाहता है’ के दौरान उनकी मुलाकात अधुना भबानी से हुई जिसके बाद फरहान ने 3 साल तक अधुना भबानी के साथ रिश्ते में रहने के बाद उन्होंने 2000 में शादी कर ली थी। कपल को शाक्य और अकीरा नाम की दो बेटियां हैं। शादी के 16 साल बाद 21 जनवरी 2016 को फरहान ने अपने इस शादी से अलग होने का ऐलान किया था जिसके बाद 24 अप्रैल 2017 को फरहान अख्तर और अधुना भबानी का तलाक हो गया था। जिसमें भबानी को उनके बच्चों की कस्टडी मिली।
जिसके बाद फरहान अख्तर ने 2018 में शिबानी दांडेकर को डेट करना शुरू किया और 19 फरवरी 2022 को वो अपने खंडाला फार्महाउस (Farmhouse) में शिबानी दांडेकर के साथ शादी के बंधन में बंध गए। आने वाले समय में हम फरहान अख्तर की कंपनी के द्वारा निर्माण की जाने वाली फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ को बड़े परदे पर देख सकते हैं। अगर हम बात करें फरहान अख्तर के वर्क फ्रंट कि तो कुणाल खेमू की निर्देशित अपकमिंग फिल्म ‘मडगांव एक्सप्रेस’ का निर्माण फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी एक्सेल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
Today is farhan akhtars 49th birthday first marriage was broken after 16 years read stories related to his life
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
ITR Filing 2026 Deadline: अब तक 1.7 करोड़ टैक्सपेयर्स ने भरा रिटर्न, 31 जुलाई की आखिरी तारीख से पहले करें काम
Jul 12, 2026 | 08:32 AMKSBKBT 2 Upcoming Twist: तुलसी के फैसले से हिली हवेली, नकुल-वैष्णवी के प्यार का खुल जाएगा राज
Jul 12, 2026 | 08:21 AMहोर्मुज बंद पर भड़का अमेरिका! ईरान पर बहरीन से दागीं मिसाइलें; 7 शहरों के 12 ठिकाने तबाह
Jul 12, 2026 | 08:18 AMनंदुरबार हॉस्टल में फूड पॉइजनिंग से हड़कंप! खाना खाने के बाद बिगड़ी 40 बच्चों की तबीयत, 5 बच्चे ICU में भर्ती
Jul 12, 2026 | 08:13 AMBrother Sister Festival 2026: आखिर क्यों बहन भाई की कलाई पर बांधती है राखी? जानिए पूरी कहानी
Jul 12, 2026 | 08:11 AMExplainer: 3 दशकों से BJP का अभेद्द किला बांकीपुर, क्या इस बार मिलेगी सियासी मात? दांव पर नितिन नबीन की साख!
Jul 12, 2026 | 07:55 AMगोंदिया में पाकिस्तानी गैंगस्टर लिंक की जांच, सोशल मीडिया ग्रुप से जुड़ी महिला से ATS ने की पूछताछ
Jul 12, 2026 | 07:51 AMवीडियो गैलरी

राम मंदिर के चढ़ावे में करोड़ की हुई लूट, SP सांसद अफजाल अंसारी ने सरकार पर लगाए गंभीर आरोप; देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 11:16 PM
चलती ट्रेन से 8 किलोमीटर तक बाहर लटका रहा चोर! यात्रियों ने हाथों से पकड़ा तो निकल गई चीख। देखें वायरल VIDEO
Jul 11, 2026 | 10:56 PM
सुप्रीम कोर्ट के भीतर वकील बने सिरफिरे ने जजों पर उछाले कागजात, मुख्य न्यायाधीश को दी गाली! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:31 PM
ईरान पर भड़के डोनाल्ड ट्रंप, कहा- हमारी एक हरकत से नक्शे से मिट जाएगा पूरा देश! देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 09:02 PM
सीलबंद पानी की बोतल में था खतरनाक एसिड, घूंट भरते ही लड़की उगलने लगी खून! देखिए VIDEO
Jul 11, 2026 | 08:44 PM
आगरा में बुलडोजर एक्शन से मची खलबली, प्रशासन ने कईं दुकानों को किया जमींदोज। देखें VIDEO
Jul 11, 2026 | 04:57 PM














