पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह के कदम को सराहा, 10 करोड़ के मुआवजे की पेशकश पर दिया रिएक्शन

Ranveer Singh Controversy Compensation Payment: रणवीर सिंह के 'डॉन 3' छोड़ने पर बढ़ा विवाद अब थोड़ा शांत हो गया है। रणवीर द्वारा दिए गए 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की सिंटा अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने सराहा।
Poonam Dhillon Praises Ranveer Singh
पूनम ढिल्लों और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ranveer Singh Don 3 Controversy Compensation: बॉलीवुड जगत से एक ऐसी खबर सामने आई थी जिसने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को हिलाकर रख दिया था। सुपरस्टार रणवीर सिंह और मशहूर फिल्म निर्माता फरहान अख्तर की फेमस फिल्म 'डॉन 3' को लेकर पिछले कुछ दिनों से जारी खींचतान आखिरकार एक नए मोड़ पर आकर रूक गई है।

अभिनेता रणवीर सिंह के अचानक इस मेगा प्रोजेक्ट से पैर पीछे खींचने के बाद जो विवाद खड़ा हुआ था, उसमें अब सिनेमा जगत के बड़े संगठनों ने भी एंट्री मार ली है। हलांकि अब इस पूरे मामले ने न सिर्फ फिल्म मेकर्स के नुकसान को सामने लाया है बल्कि यह भी दिखाया है कि एक बड़े लेवल पर बनने वाली फिल्म के पीछे कितनी मुश्किलें होती है।

रणवीर सिंह के फैसले से हैरानी में पड़ी इंडस्ट्री

बता दें कि यह पूरा विवाद तब शुरू हुआ जब अभिनेता रणवीर सिंह ने फिल्म डॉन-3 की शूटिंग शुरू होने से सिर्फ तीन हफ्ते पहले फिल्म का हिस्सा बनने से इनकार कर दिया। एक्सेल एंटरटेनमेंट प्रोडक्शन के तले बनने वाली डॉन-3 की तैयारियां विदेशी लोकेशंस पर लगभग पूरी हो चुकी थीं।

अभिनेता रणवीर सिंह के इस अप्रत्याशित कदम से न सिर्फ फिल्म मेकर्स हैरान रह गए बल्कि फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज यानी (FWICE) ने रणवीर सिंह के खिलाफ असहयोग का निर्देश जारी कर दिया था। वहीं इस प्रतिबंध के बाद फिल्म इंडस्ट्री में खलबली मच गई थी क्योंकि किसी भी बड़े कलाकार पर ऐसा सख्त कदम उठाना आम बात नहीं है।

Poonam Dhillon Praises Ranveer Singh
पूनम ढिल्लों और रणवीर सिंह (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)

मुआवजे की पेशकश और करोड़ों के नुकसान का समीकरण

फिल्म डॉन-3 के विवाद के बीच अभिनेता रणवीर सिंह ने अपनी तरफ से पेशेवर रुख दिखाते हुए फरहान अख्तर और रितेश सिधवानी की कंपनी को 10 करोड़ रुपये के मुआवजे की पेशकश हुई है। इसी के साथ ही रणवीर सिंह ने फिल्म के लिए ली गई साइनिंग अमाउंट भी वापस लौटा दिया है। अब रणवीर के इस कदम पर अभिनेत्री और सिने एंड टीवी आर्टिस्ट्स एसोसिएशन यानी (CINTAA) की अध्यक्ष पूनम ढिल्लों ने रणवीर सिंह की तारीफ की है। पूनम ढिल्लों ने कहा कि आमतौर पर कलाकार ऐसा नहीं करते हैं। हालांकि सूत्रों के मुताबिक फिल्म मेकर्स इस रकम से पूरी तरह संतुष्ट नहीं थे क्योंकि फिल्म की प्री-प्रोडक्शन तैयारियों में करीब 45 करोड़ रुपये का खर्चा हो चुका है।

अभिनेत्री का पहले भी आ चुका रिएक्शन

अभिनेत्री पूनम ढिल्लों ने हाल ही में रणवीर सिंह और फरहान अख्तर के बीच चल रहे विवाद पर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। पूनम ढिल्लों का कहना था कि फिल्म इंडस्ट्री में कलाकारों और निर्माताओं के बीच मतभेद होना नई बात नहीं है, लेकिन ऐसे विवादों का असर उन लोगों पर नहीं पड़ना चाहिए, जो पर्दे के पीछे दिन-रात मेहनत करते हैं।

आपसी तकरार के बीच मिला अंतिम समाधान

इस पूरे विवाद में तब नया मोड़ आया जब सिंटा और इंपा जैसे संगठनों ने अभिनेता रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया। पूनम ढिल्लों ने एफडब्ल्यूआईसीई द्वारा लगाई गई रोक को अजीब बताते हुए कहा कि किसी तीसरे पक्ष को इस तरह सीधे युद्ध की घोषणा नहीं करनी चाहिए थी। अभिनेता रणवीर सिंह की कानूनी टीम ने भी फेडरेशन को नोटिस भेजकर उनके अधिकार क्षेत्र पर सवाल उठाए थे।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com