Ram Gopal Varma Support Ranveer: राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को खुला समर्थन, बोले- FWICE को बैन कर दो

Ram Gopal Varma With Ranveer Singh: फिल्म डॉन-3 विवाद के बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक्टर रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई पर ही सवाल उठा दिए है। बोले- 'FWICE को करो बैन'
Ram Gopal Varma With Ranveer Singh
डॉन 3 विवाद में राम गोपाल वर्मा का रणवीर सिंह को समर्थन (फोटो सोर्स-सोशल मीडिया)
Published on
Updated on

Ram Gopal Varma Supports Ranveer Singh: बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह कई दिनों से फिल्म डॉन 3 को लेकर चल रहे विवाद की वजह से लगातार चर्चा में बने हुए हैं। फिल्म से उनके बाहर होने और उसके बाद हुए विवाद ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है। इस विवाद में अभिनेता रणवीर के समर्थन में कई बड़े बॉलीवुड सितारे उतर चुके हैं। इसी कड़ी में अब फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा की भी एंट्री हो चुकी है।

फिल्म डॉन-3 विवाद के बीच फिल्म निर्माता राम गोपाल वर्मा ने एक्टर रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए एफडब्ल्यूआईसीई पर ही सवाल उठा दिए है। राम गोपाल वर्मा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर पोस्ट करते हुए लिखा कि एफडब्ल्यूआईसीई को बैन करो, रणवीर को नहीं। गांधीजी के अंदाज वाला यह तथाकथित बैन या असहयोग आखिरकार एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) के लिए एक बड़ा मजाक बन जाएगा।

रणवीर सिंह के सपोर्ट में उतरें राम गोपाल वर्मा

फिल्म डायरेक्टर राम गोपाल वर्मा ने रणवीर सिंह का समर्थन करते हुए सोशल मीडिया पोस्ट पर लिखा कि 'एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) को बैन करो, रणवीर सिंह को नहीं। गांधी जी के अंदाज वाला यह तथाकथित बैन या असहयोग आखिरकार एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) के लिए ही बड़ा मजाक बन जाएगा'। 'एफडब्ल्यूआईसीई जिस तरह इसे इंडस्ट्री या कर्मचारियों की सुरक्षा बता रहा है, असल में मामला वैसा नहीं है। यह एक पुरानी और बेकार यूनियन सिस्टम की ताकत दिखाने भर की कोशिश भर है, जो किसी तरह अपना प्रभाव बनाए रखना चाहती है'।

राम गोपाल वर्मा ने एफडब्ल्यूआईसीई को बताया कंगारू कोर्ट

राम गोपाल वर्मा ने एफडब्ल्यूआईसीई पर सीधा निशाना साधते हुए कहा कि 'एफडब्ल्यूआईसीई न तो कोई लीगल कोर्ट है और न ही सरकार से ऑथराइज्ड रेगुलेटरी बॉडी। ज्यादा से ज्यादा इसे एक कंगारू कोर्ट कहा जा सकता है, यानी ऐसी व्यवस्था जो न्याय देने का दावा तो करती है, लेकिन वास्तव में कानूनी नियमों, फेयर प्रोसेस और न्यूट्रैलिटी को नजरअंदाज करती है'। 'ऐसा इसलिए क्योंकि इसके फैसले अक्सर पहले से ही कुछ खास एजेंडा रखने वाले लोगों के एक प्राइवेट ग्रुप द्वारा तय कर लिए जाते हैं। इनमें ऐसे एक्टर भी शामिल हैं, जो रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर की जबरदस्त सफलता से घबराए हुए हैं।

राम गोपाल वर्मा का एफडब्ल्यूआईसीई (FWICE) को चैलेंज

इसी कड़ी में राम गोपाल वर्मा ने एफडब्ल्यूआईसीई को चैलेंज देते हुए लिखा कि 'और अगर एफडब्ल्यूआईसीई का दावा है कि कुछ प्रमुख टेक्नीशियन का समय और मेहनत बर्बाद हुई है, तो मैं उन्हें चैलेंज देता हूं, कि वे व्यक्तिगत रूप से सामने आएं, सबूत पेश करें, सार्वजनिक रूप से रणवीर सिंह को जिम्मेदार ठहराएं और ऐलान करें कि वे भविष्य में उनकी किसी फिल्म में काम नहीं करेंगे और अगर उस प्रोड्यूसर के साथ वास्तव में इतना बड़ा अन्याय हुआ है, तो एफडब्ल्यूआईसीई के लाखों कर्मचारियों को नहीं बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के दूसरे प्रोड्यूसर्स को रणवीर सिंह के साथ काम करने से बचना चाहिए'।

पद्मिनी कोल्हापुरे का रणवीर सिंह को समर्थन

इसके साथ अभी हाल ही में दिग्गज एक्ट्रेस और सिंटा की वाइस-प्रेसिडेंट पद्मिनी कोल्हापुरे ने रणवीर सिंह का खुलकर समर्थन किया था। पद्मिनी कोल्हापुरे ने साफ कहा कि 'सिंटा हमेशा अपने कलाकारों के साथ खड़ा रहता है और जरूरत पड़ने पर रणवीर को भी पूरा समर्थन मिलेगा'। उन्होंने रणवीर सिंह के समर्थन में बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि 'सिंटा को रणवीर सिंह के सदस्य होने पर गर्व है'।

Navbharat Live: Hindi News
navbharatlive.com