-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- This Laapataa Ladies Actress Reached Met Gala 2024 The Actress Posed With Red Saree And Maroon Shawl
मेट गाला 2024 पहुंची ‘लापता लेडीज’ की ये एक्ट्रेस ! लाल साड़ी, मैरून शॉल लिए एक्ट्रेस ने दिया पोज
- Written By: सोनाली झा

मुंबई: मेट गाला 2024 का आगाज 6 मई को न्यूयॉर्क शहर में मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में हुआ। इस इवेंट में बॉलीवुड एक्ट्रेस आलिया भट्ट शामिल हुई। आलिया के अलावा 17 साल की एक्ट्रेस नितांशी गोयल भी पहुंची थी। नितांशी, जिन्हें आपने ‘लापता लेडीज’ में फूल के किरदार में देखा था।
आमिर खान प्रोडक्शन की तरफ से नितांशी की ये तस्वीर पोस्ट की गई है, जिसमें एक्ट्रेस मेट गाला के रेड कार्पेट पर नजर आ रही थी। इस तस्वीर में नितांशी नार्मल लाल साड़ी, कंधे पर मैरून कलर का शॉल और माथे पर मैचिंग बिंदी लगाए हुए फूल के किरदार में नजर आ रही हैं। नितांशी की तस्वीर को फोटोशॉप किया गया है। वह असल में उस इवेंट में गई ही नहीं।
लापता लेडीज के प्रमोशन को और खास बनाने के लिए आमिर खान प्रोडक्शंस ने इंस्टाग्राम पर ये फनी पोस्ट शेयर किया। इस पोस्ट को शेयर करते हुए आमिर खान प्रोडक्शंस ने लिखा कि समय के बगीचे में खिलता हमारा फूल। नितांशी की फोटो देख लोग अब खूब कमेंट कर रहे हैं।
नितांशी की फोटो पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा कि वहां मत खो जाना फूल। दूसरे यूजर ने लिखा कि नेटफ्लिक्स पर हमारी फूल कुमारी ट्रेंड कर रही हैं। एक अन्य ने लिखा कि हमें तुम पर गर्व है हमारी फूल, वहीं लोग फिल्म की भी खूब तारीफ कर रहे हैं।
सम्बंधित ख़बरें
Women’s Day 2026: रीमा कागती से जोया अख्तर तक, महिला निर्देशकों ने बदली बॉलीवुड की कहानी
आमिर खान की पूर्व पत्नी किरण राव हुईं बीमार, शेयर किया अपना हेल्थ अपडेट, बिल्ली बनी देखभाल में मददगार
अपेंडिक्स सर्जरी के बाद किरण राव ने दी हेल्थ अपडेट, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें
किरण राव का बड़ा बयान, बोलीं- हमारी कहानियां अलग हैं, इसलिए ऑस्कर तक पहुंचना कठिन
लापता लेडीज की तारीफ करते हुए एक यूजर ने लिखा कि भाई आप सभी को यह फिल्म देखनी चाहिए। ये फिल्म फनी है और थोड़ी इमोशनल भी है। ये फिल्म नारी शक्ति के बारे में है। मेरे लिए यह फिल्म 10/10 है। मुझे उम्मीद है कि आप सभी को यह फिल्म पसंद आएगी।
किरण राव की फिल्म लापता लेडीज दो दुल्हनों की कहानी है, जो ट्रेन में बदल जाती हैं। ये फिल्म उनका सफर और एडवेंचर खुद को खोजने की एक दिल छू लेने वाली कहानी है। इस पिक्चर को क्रिटिक्स से लेकर दर्शकों तक से बेहतरीन रिस्पॉन्स मिला था। अब ये फिल्म ओटीटी पर भी मौजूद है। जिसे अब आप घर बैठकर भी देख सकते हैं।
लापता लेडीज में प्रतिभा रंता, नितांशी गोयल और स्पर्श श्रीवास्तव लीड रोल में नजर आए हैं। इनके अलावा रवि किशन, छाया कदम और दुर्गेश कुमार ने भी फिल्म में अहम किरदार निभाए हैं।
This laapataa ladies actress reached met gala 2024 the actress posed with red saree and maroon shawl
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
Jul 13, 2026 | 06:14 PMलाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
Jul 13, 2026 | 06:07 PMजबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
Jul 13, 2026 | 06:07 PMक्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Jul 13, 2026 | 06:06 PMनागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 06:05 PMUS-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
Jul 13, 2026 | 05:59 PMपैसे देकर खरीदे 2.70 करोड़ वोट… लाड़की बहिन योजना को लेकर अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
Jul 13, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














