-
सोम, 13 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Kiran Rao Appendix Surgery Health Update Hospital Photos 2026
अपेंडिक्स सर्जरी के बाद किरण राव ने दी हेल्थ अपडेट, अस्पताल से शेयर की तस्वीरें
- Written By: स्नेहा मौर्या
Kiran Rao Appendix Surgery: आमिर खान की एक्स वाइफ किरण राव का अपेंडिक्स ऑपरेशन हुआ है। अस्पताल से तस्वीरें शेयर कर उन्होंने अपनी सेहत की जानकारी दी और डॉक्टरों का आभार जताया है।

किरण राव हेल्थ अपडेट (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Kiran Rao Health Update: आमिर खान की एक्स वाइफ और फिल्ममेकर किरण राव हाल ही में एक हेल्थ इमरजेंसी से गुज़री हैं। नए साल 2026 की तैयारियों के बीच किरण को अचानक अपेंडिक्स की समस्या हो गई, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती होना पड़ा और सर्जरी करानी पड़ी। अब ऑपरेशन के बाद किरण राव ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी सेहत को लेकर अपडेट शेयर किया है।
किरण राव ने रविवार, 28 दिसंबर को अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अस्पताल से जुड़ी कई तस्वीरें पोस्ट कीं। पहली तस्वीर में अस्पताल के कमरे से बाहर का नज़ारा दिखता है, जबकि दूसरी फोटो में वह कमरे के अंदर सेल्फी लेती नजर आ रही हैं। इन तस्वीरों के जरिए उन्होंने बताया कि वह अब खतरे से बाहर हैं और धीरे-धीरे रिकवर कर रही हैं।
किरण राव ने हॉस्पिटल से शेयर की तस्वीरें
तस्वीरों में किरण राव के होंठ थोड़े सूजे हुए दिखाई दिए, जिसे लेकर उन्होंने खुद साफ किया कि यह एलर्जी की वजह से हुआ है। एक फोटो में उनका अस्पताल का आईडी टैग भी नजर आया, जबकि आखिरी तस्वीर में वह अस्पताल का खाना खाते हुए दिखीं। इन तस्वीरों के साथ किरण ने एक लंबा और भावुक कैप्शन भी लिखा।
सम्बंधित ख़बरें
Actor Arya Controversy: तमिल स्टार आर्या पर करोड़ों की धोखाधड़ी का केस, पुलिस जांच शुरू, इस फिल्म से जुड़ा नाम
Sam Neill Death: ‘जुरासिक पार्क’ फिल्म के इस एक्टर का 78 की उम्र में निधन, ऑस्ट्रेलियाई PM ने जताया गहरा दुख
डॉली जावेद के एविक्शन के बाद रीवा किशन पर फूटा फैंस का गुस्सा, ‘धोखेबाज’ कहकर किया ट्रोल
Pawan Kalyan Health Update: अस्पताल में पवन कल्याण से मिले चंद्रबाबू नायडू, पत्नी ने बताया हाल
किरण राव ने बताया कि वह नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरी तरह तैयार थीं, लेकिन अचानक अपेंडिक्स की दिक्कत ने उन्हें रुककर अपनी सेहत पर ध्यान देने की सीख दी। उन्होंने मॉडर्न मेडिकल साइंस का शुक्रिया अदा करते हुए कहा कि समय पर इलाज मिलने की वजह से सब कुछ सही रहा। साथ ही उन्होंने डॉक्टर कायोमर्ज कपाडिया, पूरी सर्जिकल टीम और सर एचएन रिलायंस फाउंडेशन अस्पताल के स्टाफ की जमकर तारीफ की।
दोस्तों और परिवार को किया धन्यवाद
इसके अलावा किरण ने अपने दोस्तों और परिवार का भी धन्यवाद किया, जिन्होंने इस मुश्किल वक्त में उनका हालचाल लिया और उनका हौसला बढ़ाया। उन्होंने मजाकिया अंदाज में अपने फूले हुए होंठों का भी ज़िक्र किया और कहा कि अब वे पहले जैसे नहीं दिखते, लेकिन यह भी इस सफर का हिस्सा है।
ये भी पढ़ें- बॉक्स ऑफिस पर लड़खड़ाई कार्तिक-अनन्या की फिल्म TMMTMTTM, 4 दिन में सिर्फ कमाए इतने करोड़
किरण राव ने यह भी बताया कि उन्हें अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अब वह घर पर आराम कर रही हैं। उन्होंने कहा कि साल 2025 उनके लिए अच्छा रहा और उम्मीद है कि 2026 भी सकारात्मक रहेगा। उधर, किरण के पूर्व पति आमिर खान हाल ही में अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट, बेटे और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ ट्रिप पर निकलते हुए मुंबई एयरपोर्ट पर स्पॉट किए गए थे।
Kiran rao appendix surgery health update hospital photos 2026
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
दिल्ली दंगा केस में ताहिर हुसैन दोषी करार, कड़कड़डूमा कोर्ट ने सुनाया फैसला, नाले में मिला था IB अफसर का शव
Jul 13, 2026 | 06:14 PMलाडकी बहिन योजना: e-KYC के बाद 92 लाख महिलाएं लिस्ट से बाहर? CAG ने उठाए सवाल, मंत्री अदिति तटकरे ने दिया जवाब
Jul 13, 2026 | 06:07 PMजबलपुर: हाईकोर्ट में विशेष बेंच करेगी प्रमोशन में आरक्षण मामले पर सुनवाई, चीफ जस्टिस ने खुद को केस से किया अलग
Jul 13, 2026 | 06:07 PMक्या बच्चों के लिए बंद हो जाएगा Social Media? 20 से ज्यादा देशों ने उठाया बड़ा कदम, भारत भी इसी राह पर है?
Jul 13, 2026 | 06:06 PMनागालैंड में भीषण बम ब्लास्ट! असम राइफल्स के काफिले के पास IED धमाका, एक जवान शहीद, देखें VIDEO
Jul 13, 2026 | 06:05 PMUS-Iran War: खाड़ी देशों पर कहर बनकर टूट रहा ईरान…कुवैत, बहरीन और जॉर्डन पर ताबड़तोड़ दागे ड्रोन, मचा हड़कंप
Jul 13, 2026 | 05:59 PMपैसे देकर खरीदे 2.70 करोड़ वोट… लाड़की बहिन योजना को लेकर अरविंद सावंत ने महाराष्ट्र सरकार को घेरा
Jul 13, 2026 | 05:58 PMवीडियो गैलरी

भारत ने खरीदा रूस से बंपर तेल! ट्रंप को नागवार गुजरेगा ग्लोबल गेम?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 05:37 PM
ईरान से सामने आई टारगेट लिस्ट! ट्रंप के साथ निशाने पर कौन-कौन?, VIDEO
Jul 13, 2026 | 03:30 PM
PM मोदी प्रेस कॉन्फ्रेंस क्यों नहीं करते? विदेशी पत्रकार को भारतीय अधिकारियों ने दिया ये करारा जवाब- VIDEO
Jul 13, 2026 | 02:30 PM
‘यूपी में अब ब्रह्मोस मिसाइल बन रही है’, रवि किशन के बयान ने मचाई हलचल-VIDEO
Jul 13, 2026 | 12:31 PM
NEET पेपर लीक पर इमरान प्रतापगढ़ी का बड़ा हमला, शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की उठी मांग
Jul 13, 2026 | 10:31 AM
कंडक्टर ने मंत्री को नहीं पहचाना! छुट्टे पैसे न होने पर परिवहन मंत्री को बस से उतरने को कहा, देखें VIDEO
Jul 12, 2026 | 11:07 PM














