- Hindi News »
- Entertainment »
- Theater Flop Ott Superhit Thamma Most Watched Horror Comedy Amazon Prime Video
थिएटर में फ्लॉप, OTT पर सुपरहिट, 15 दिन में लाखों बार देखी गई ये हॉरर-कॉमेडी बनी नंबर-1 ट्रेंडिंग फिल्म
OTT Trending Movies: थिएटर में दर्शकों को बोर करने वाली ये फिल्म ओटीटी पर आते ही छा गई। 15 दिन में लाखों व्यूज बटोर चुकी ये हॉरर-कॉमेडी इस वक्त नंबर-1 पर ट्रेंड कर रही है।
- Written By: स्नेहा मौर्या

हॉरर-कॉमेडी फिल्म (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Horror Comedy Most Watched Movie On OTT: ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के आने से फिल्ममेकर्स को एक नई उम्मीद मिली है। कई बार जो फिल्में सिनेमाघरों में दर्शकों को खींचने में नाकाम रहती हैं, वही OTT पर रिलीज होते ही रिकॉर्ड तोड़ व्यूज हासिल कर लेती हैं। इसका ताजा उदाहरण यामी गौतम और इमरान हाशमी की फिल्म ‘हक’ रही, जिसे भले ही बॉक्स ऑफिस पर खास सफलता न मिली हो, लेकिन डिजिटल प्लेटफॉर्म पर जमकर सराहना मिली।
हालांकि, अब एक और फिल्म ने इस ट्रेंड को और मजबूत कर दिया है। यह ऐसी फिल्म है जिसे थिएटर में बैठकर पूरा देख पाना दर्शकों के लिए किसी चुनौती से कम नहीं था। कहानी कमजोर, स्क्रीनप्ले बिखरा हुआ और ढाई घंटे की लंबाई इन सबने मिलकर इसे सिनेमाघरों में एक औसत फिल्म बना दिया। लेकिन जैसे ही यह फिल्म OTT पर आई, इसने सभी को चौंका दिया।
OTT पर इस फिल्म ने मचाया धमाल
हम जिस फिल्म की बात कर रहे हैं, वह हॉरर-कॉमेडी जॉनर की ‘थामा’ है। करीब 2 घंटे 29 मिनट लंबी इस फिल्म की कहानी एक ऐसे लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो दोस्तों के साथ हाइकिंग के दौरान जंगल में फंस जाता है। वहां एक खतरनाक जानवर उसका पीछा करने लगता है और उसके दोस्त डर के मारे उसे अकेला छोड़ देते हैं।
सम्बंधित ख़बरें
कृति सेनन ने जीजा स्टेबिन बेन संग खेली पहली होली, माता-पिता और बहन नूपुर संग किया शानदार सेलिब्रेशन
Katrina Kaif Holi 2026: होली के रंग में रंगे कटरीना कैफ-विक्की कौशल, देवर सनी और बहन इसाबेल भी आए नजर
मंदाना करीमी ने कहा अलविदा इंडिया, बोले- मेरी आवाज यहां नहीं सुनी जाएगी, फैंस हुए हैरान
बचपन में अमिताभ बच्चन ने रंग लगाकर फेंका, फिर कभी नहीं खेली करण जौहर ने होली, जानें दिलचस्प किस्सा
इसी बीच जंगल में रहने वाली एक रहस्यमयी लड़की उसकी जान बचाती है। धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार पनपने लगता है। लेकिन कहानी तब नया मोड़ लेती है जब लड़के को पता चलता है कि लड़की इंसानी नहीं, बल्कि बेतालों की दुनिया से आई है। उसके कबीले, खून पीने की आदत और छिपे हुए सच यहीं से फिल्म पूरी तरह फैंटेसी और हॉरर की तरफ मुड़ जाती है।
ये भी पढ़ें- Priyanka Chopra-Lisa की बॉन्डिंग ने लूटी महफिल, हॉलीवुड की नई BFFs बनीं दोनों, सोशल मीडिया पर तस्वीरें वायरल
कहां देखें ‘थामा’?
दिनेश विजन की ‘स्त्री 2’ के बाद दर्शकों को ‘थामा’ से काफी उम्मीदें थीं, लेकिन सिनेमाघरों में यह उम्मीदें पूरी नहीं हो सकीं। हालांकि, 16 दिसंबर को OTT पर रिलीज होने के बाद फिल्म ने नई जिंदगी पा ली। महज 15 दिनों में 2.3 मिलियन (23 लाख) से ज्यादा दर्शकों ने इसे देख लिया है और यह लगातार ट्रेंडिंग में बनी हुई है। अगर आपने अभी तक यह फिल्म नहीं देखी है, तो आप इसे अमेजन प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम कर सकते हैं। थिएटर में भले ही फिल्म कमजोर लगी हो, लेकिन घर बैठे देखने पर यही फिल्म दर्शकों को खूब एंटरटेन कर रही है।
Theater flop ott superhit thamma most watched horror comedy amazon prime video
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
इजराइल-ईरान महायुद्ध: राष्ट्रपति भवन पर बमबारी और 787 की मौत, दुनिया पर तेल संकट का खतरा
Mar 04, 2026 | 09:34 AMसंपादकीय: पृथ्वी का ही खात्मा करने पर आमादा, क्या इंसानी साहस अब वहशीपन बन गया है?
Mar 04, 2026 | 09:25 AMइजराइली इंटेलिजेंस का दावा: ईरानी दबाव में हिज्बुल्लाह का बेत शेमेश पर बड़ा हमला, भारी तबाही
Mar 04, 2026 | 09:22 AMईरान का खतरनाक बदला…दुबई में अमेरिकी दूतावास पर किया ड्रोन अटैक, धमाके के बाद लगी भीषण आग- VIDEO
Mar 04, 2026 | 09:17 AMहोली के रंग में रंगा पूरा देश, पीएम मोदी, अमित शाह से लेकर केजरीवाल तक सब ने दी बधाई
Mar 04, 2026 | 09:17 AMनवभारत विशेष: लोग कभी खुश नहीं हो सकते; आधुनिकता की श्वेत क्रांति से बारूद के ढेर तक, जानिए ईरान का पूरा सफर
Mar 04, 2026 | 09:03 AMराज्यसभा चुनाव: BJP की पहली लिस्ट जारी, महाराष्ट्र पर सस्पेंस बरकरार; क्या नवनीत राणा और तावड़े मारेंगे बाजी?
Mar 04, 2026 | 08:30 AMवीडियो गैलरी

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बोले योगी के मंत्री OP Rajbhar, विपक्ष पर भी साधा निशाना
Mar 03, 2026 | 10:13 PM
मिडिल ईस्ट जंग में फंसे भारतीय, पूर्व विधायक संजय शुक्ला,UP के शिवा सिंह और रोहित ने सरकार से की भावुक अपील
Mar 03, 2026 | 08:56 PM
अलीगढ़ में सड़कों पर उतरा मुस्लिम समुदाय…खामेनेई की हत्या के विरोध में किया प्रदर्शन, लगे इजरायल विरोधी नारे
Mar 03, 2026 | 02:11 PM
भद्रा उतार देंगे, हमारी कुंडली जानते नहीं…अयोध्या के पूर्व विधायक गोरखनाथ की SDM को धमकी का ऑडियो वायरल
Mar 02, 2026 | 09:25 PM
जब एक बच्चे ने अयातुल्लाह अली खामेनेई से कहा- शहीद होना चाहता हूं, मौत के बाद VIDEO हे रहा वायरल
Mar 02, 2026 | 08:35 PM
Nagpur SBL ब्लास्ट: पीड़ित परिवारों ने बयान किया दर्द, बताया बिना सुरक्षा इंतजाम के करवाया जा रहा था काम
Mar 02, 2026 | 01:57 PM














