-
बुध, 24 जून 2026 ई-पेपर
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tanvi The Great Review In Hindi Anupam Kher Film Premiered In Cannes Release Now
रिव्यू: तन्वी द ग्रेट उनके लिए उम्मीद की किरण है, जिन्हें नाकारा समझते हैं लोग
- Written By: अनिल सिंह
अनुपम खेर की बहुचर्चित फिल्म तन्वी द ग्रेट रिलीज हो चुकी है। यह फिल्म उन लोगों के लिए उम्मीद की किरण है जिन्हें लोग नकारा समझते हैं। इस फिल्म ने बहुत कुछ साबित किया है।

अनुपम खेर की बेहतरीन फिल्मों की लिस्ट में शुमार होगी ये फिल्म
Tanvi The Great Review: अनुपम खेर की बहुचर्चित फिल्म तन्वी द ग्रेट रिलीज हो चुकी है। इस फिल्म ने बहुत कुछ साबित किया। पहली चीज अनुपम खेर का निर्देशन 23 साल बाद और निखार गया है। एक्टिंग के जरिए उन्होंने बताया उनमे अभी बहुत एक्टिंग बाकी है। शुभांगी दत्त ने डेब्यू फिल्म में बेहतरीन एक्टिंग का परिचय दिया। बाकी के कलाकारों ने भी कमाल किया है। फिल्म में सब कुछ बेहतर है। लेकिन इस फिल्म की खास बात यह है कि इस फिल्म से एक संदेश मिलता है, उनके लिए जिन्हें लोग नाकारा समझ लेते हैं। ऐसे में यह फिल्म उनके लिए सिर्फ फिल्म नहीं बल्कि उम्मीद की किरण है यह कहा जा सकता है।
कहानी: अनुपम खेर की फिल्म तन्वी द ग्रेट की कहानी तन्वी रैना (शुभांगी दत्ता) पर आधारित है। जो अपने पिता के अधूरे ख्वाब को पूरा करना चाहती है। यह कोई बड़ी बात नहीं है। लेकिन कहानी में ट्विस्ट यह है कि उसके पिता सेना में थे और वह बच्ची ऑटिज्म नाम की बीमारी से पीड़ित है, अब यह बड़ी बात है। तन्वी हमेशा अपने शहीद पिता के वीडियो को देखती है, तो उसे गर्व महसूस होता है, उसके पिता की एक ख्वाहिश थी जिसे वह पूरा नहीं कर पाए, बेटी उसे पूरा करने की सोचती है, क्या वह इसे पूरा कर पाती है? यह जानने के लिए फिल्म देखना होगा।
ये भी पढ़ें- स्टंट कलाकरों के मसीहा बने अक्षय कुमार, स्टंटमैन राजू की मौत के बाद उठाया कदम
सम्बंधित ख़बरें
Alka Yagnik Disease: दो साल पहले बहरेपन का शिकार हुईं थी अलका याग्निक? जानिए कैसे चली गई सुनने की क्षमता
Alka Yagnik Health Concerns: अलका याग्निक को आई दादी की याद, पद्म भूषण संग मुलाकात का किस्सा किया शेयर
Maa Inti Bangaaram Day 5: सामंथा रुथ प्रभु का फिर दिखा स्टारडम, फिल्म ने 5 दिनों में कमाए इतने करोड़
‘कॉकटेल 2’ बॉक्स ऑफिस पर बरकरार, पांचवें दिन की शानदार कमाई, 71 करोड़ के पार पहुंचा कलेक्शन
एक्टिंग: अनुपम खेर, बोमन ईरानी, जैकी श्रॉफ, पल्लवी जोशी, अरविंद स्वामी, नासर और करन टैकर जैसे बड़े कलाकारों के बीच शुभांगी दत्ता ने जबर्दस्त अभिनय किया है। डेब्यू फिल्म में उन्होंने साबित कर दिया की एक्टिंग की दुनिया में उनका भविष्य उज्जवल है। बाकी के कलाकारों ने दमदार अभिनय का परिचय दिया।
डायरेक्शन: अनुपम खेर 23 साल बाद डायरेक्शन में लौटे हैं, उन्होंने एक बार फिर यह साबित कर दिया है कि वक्त के साथ उनके अंदर निर्देशन का कौशल और निखर गया है।
संगीत: फिल्म में म्यूजिक एमएम किरवानी का है, जिन्होंने एक बार फिर यह साबित किया है कि वह यूं ही लोकप्रिय संगीतकार नहीं हैं। बैकग्राउंड म्यूजिक हो या फिर गीत, संगीत फिल्म की कहानी में रचा बसा हुआ नजर आ रहा है।
फिल्म के बारे में एक और खास बात आपको बताते हैं यह फिल्म रिलीज होने से पहले ही कांस फिल्म फेस्टिवल में प्रदर्शित की जा चुकी है, कांस के दर्शक फिल्म को देखकर रो पड़े थे, फिल्म खत्म होने पर उन्होंने तालियां बजाई थी, फिल्म देखकर यह समझ आ जाएगा कि उन्होंने ऐसा क्यों किया था।
क्यों देखें: यह फिल्म न सिर्फ मोटिवेट करती है, बल्कि आपको बहुत कुछ सिखाती है, यह आपको अपने ही नजरिए को क्रॉस चेक करने का एक मौका भी देती है। उम्मीद से भरी फिल्म देखने के शौकीन है तो यह फिल्म आपके लिए है।
Tanvi the great review in hindi anupam kher film premiered in cannes release now
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
लग्जरी कार में सरप्राइज, कैफे में डांस… सिया से बेइंतहा मोहब्बत करता था केतन, Video देख हो जाएंगे इमोशनल
Jun 24, 2026 | 02:16 PMमुंबई-ठाणे सफर आसान: 17,036 करोड़ के भायंदर-घोड़बंदर मेगा कॉरिडोर को मंजूरी, टनल-क्रीक ब्रिज बनेंगे
Jun 24, 2026 | 02:13 PMAlka Yagnik Disease: दो साल पहले बहरेपन का शिकार हुईं थी अलका याग्निक? जानिए कैसे चली गई सुनने की क्षमता
Jun 24, 2026 | 02:10 PMअमरावती में खेत मजदूरों का कलेक्ट्रेट पर महाधरना, मनरेगा बहाल करने की मांग
Jun 24, 2026 | 02:09 PMAdani Group Investment: अदाणी ग्रुप ने हार्ड इंफ्रास्ट्रक्चर में किया 1.5 लाख करोड़ का बड़ा निवेश
Jun 24, 2026 | 02:07 PMनागपुर स्वच्छता मिशन: भारी मात्रा में कचरा निकालने वालों के लिए तकनीक प्रदर्शनी, महापौर ने की सहयोग की अपील
Jun 24, 2026 | 02:01 PMलखनऊ कोचिंग अग्निकांड के मृत छात्रों को काशी में श्रद्धांजलि, गंगा आरती से पहले रखा गया दो मिनट का मौन
Jun 24, 2026 | 01:52 PMवीडियो गैलरी

अतीक की बेनामी संपत्तियों पर प्रयागराज पुलिस का बड़ा प्रहार, 5 बड़े अफसरों की SIT गठित- VIDEO
Jun 23, 2026 | 11:21 PM
पापा बचा लो, यहां आग लग गई है…पिता से बेटे की अंतिम पुकार, लखनऊ अग्निकांड की रुला देने वाली कहानी- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:05 PM
लखनऊ अग्निकांड के बाद हरकत में आया प्रशासन, कानपुर के 22 कोचिंग सेंटरों पर हुई कार्रवाई; देखें- VIDEO
Jun 23, 2026 | 09:01 PM
अगले साल आनी थी बारात, अब उठी अर्थी, लखनऊ अग्निकांड में नीलेश-अनामिका की प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत- VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:24 PM
अपना देश संभालो… गंज शहिदा मस्जिद विवाद पर भड़के अफजाल अंसारी, पाकिस्तान को दी कड़ी नसीहत; देखें VIDEO
Jun 23, 2026 | 08:09 PM
ईरान को कौन देगा 300 अरब डॉलर? खाड़ी देशों की बढ़ी टेंशन, ‘चंदा’ मांगने जा रहे डोनाल्ड ट्रंप के दूत!
Jun 23, 2026 | 05:56 PM













