स्टंट कलाकरों के मसीहा बने अक्षय कुमार, स्टंटमैन राजू की मौत के बाद उठाया कदम

अक्षय कुमार स्टंट कलाकारों के मसीहा बनकर सामने आए हैं, उन्होंने देशभर में स्टंटमैन के तौर पर काम कर रहे 700 स्टंट कलाकारों का जीवन बीमा कराया है। स्टंटमैन राजू की मौत के बाद यह फैसला लिया।
Akshay Kumar did life insurance of 700 Stuntman
अक्षय कुमार ने 700 स्टंट कलाकारों का कराया बीमा
Published on: 
Updated on: 

Akshay Kumar Stuntman Life Insurance: बॉलीवुड के खिलाड़ी कहे जाने वाले अक्षय कुमार खुद भी स्टंट के लिए पहचाने जाते हैं, अब उन्होंने फिल्म जगत में काम कर रहे स्टंट कलाकारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। स्टंटमैन राजू की मौत ने सभी को हैरान कर दिया दरअसल पा रंजीत की फिल्म आर्य की शूटिंग के दौरान स्टंटमैन राजू की दर्दनाक मौत हो गई थी।

राजू कार को पलटाने वाला एक स्टंट कर रहे थे, इस दौरान वह दुर्घटना का शिकार हुए मौके पर ही उनकी मौत हो गई। उसके बाद अक्षय कुमार ने देशभर में स्टंट कलाकारों के तौर पर काम कर रहे 700 वर्कर्स का जीवन बीमा कराया है।

अक्षय की बदौलत बीमा के दायरे में आए स्टंटमैन

जिगरा, ओ माय गॉड 2 और आने वाली फिल्म धड़क 2 में स्टंटमैन के तौर पर काम कर चुके विक्रम सिंह दहिया ने बताया कि अक्षय कुमार की बदौलत बॉलीवुड में लगभग 700 स्टंटमैन अब बीमा के दायरे में आ गए हैं। स्टंटमैन के लिए कराई गई इस बीमा के तहत 5 लाख रुपए तक का कैशलेस मेडिकल ट्रीटमेंट उन्हें मिलेगा, चाहे दुर्घटना सेट पर हुई हो या सेट के बाहर, उनका यह मानना है कि अक्षय कुमार की वजह से स्टंट कलाकार अब बीमा के दायरे में आ गए हैं।

अक्षय ने बढ़ाया मदद का हाथ

स्टंटमैन राजू की मौत ने सभी को दहला दिया था, साथ ही फिल्म जगत में काम कर रहे स्टंट कलाकारों के लिए कोई भी सुरक्षा मानक इस्तेमाल नहीं किया जाता, इस बात की पोल खुल गई थी। ऐसे में अक्षय कुमार ने अब स्टंट कलाकारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है।

स्टंटमैन राजू की मौत का वीडियो

स्टंटमैन राजू की मौत का वीडियो भी सामने आया था। वह कार स्टंट करते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में आप देख सकते हैं कि स्टंट की शूटिंग हो रही है और राजू जिस कार में स्टंट कर रहे हैं वह कार अपना संतुलन खो देती है और पलटने वाले सीन के बाद राजू कार से बाहर ही नहीं निकलते। उसके बाद मौके पर मौजूद लोग वहां पहुंचते हैं।

स्टंट कलाकारों के सुरक्षा की उम्मीद

दुर्घटना में राजू बुरी तरह से जख्मी हो चुके थे, उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया, लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अस्पताल पहुंचने के बाद उनके मौत की पुष्टि कर दी गई। इस घटना ने सभी को दहला दिया था। अक्षय कुमार ने स्टंट कलाकारों के लिए मदद का हाथ बढ़ाया है। उम्मीद है कि फिल्म जगत में काम कर रहे स्टंट कलाकारों की सुरक्षा मानकों पर भी ध्यान दिया जाएगा।