-
शुक्र, 10 जुलाई 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Boman Irani And Zenobia Celebrate 40th Wedding Anniversaryshare Post
बोमन ईरानी ने पत्नी जेनोबिया से की दोबारा शादी, 40वीं सालगिरह पर दोनों ने पहनाएं एक-दूजे को वरमाला, सामने आई तस्वीर
- Written By: स्नेहा मौर्या
बोमन ईरानी अपनी पत्नी जेनोबिया संग शादी की 40वीं सालगिरह मना रहे हैं। इस खास जश्न की तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है। जिसमें दोनों वरमाला पहने नजर आ रहे हैं। एक तस्वीर में जेनोबिया गुबारा ली हुई हैं।

बोमन ईरानी ने पत्नी जेनोबिया संग मनाई 40वीं सालगिरह (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
मुंबई: बॉलीवुड के जाने-माने एक्टर बोमन ईरानी की शादी के 40 साल हो गए हैं। इस खास दिन को उन्होंने अपनी पत्नी के साथ सेलिब्रेट किया। जिसकी तस्वीर उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर की है। इन तस्वीर में दोनों के गले में वरमाला दिखाई दे रहा है। साथ ही उन्होंने जेनोबिया के लिए एक प्यारा-सा नोट भी लिखा है।
दरअसल, इन तस्वीरों को शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया कि, “यह मुझे परेशान करता है कि जब पूरी दुनिया सोचती है कि आप एक प्यारी परी हैं। केवल मैं ही जानता हूं कि आप वास्तव में कितनी बड़ी मुसीबत बन सकती हैं। 40 साल का अनुभव। हालांकि… कौन एक परी से शादी करना चाहेगा??? मुझे भी एक ऐसी ही मुसीबत मिली जो खुद भी एक फरिश्ता है। यही वो कॉम्बो है जिसने मुझे आकार दिया। हमें आकार दिया। परिवार को आकार दिया। हंसी-मजाक किया। 40 साल साथ रहे, पुराने दोस्त। लव यू..#हैप्पीएनिवर्सरी #40YearsOfBeingTogether”
हालांकि, इन पोस्ट के बाद सबा पटौदी ने भी जोड़े को उनकी शादी की सालगिरह पर शुभकामनाएं दीं, उन्होंने कमेंट सेक्शन में लिखा कि, “हैप्पीएनिवर्सरी! कितनी खूबसूरत..अगले 40 के लिए..बहुत सारा प्यार।” इसके अलावा फराह खान कुंदर ने कमेंट किया, “हैप्पीएनिवर्सरी आप दोनों। अगर आप इंतजार करते तो मैं घर पर ही रहती”
सम्बंधित ख़बरें
ऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Mysaa Update: बिना बॉडी डबल के अंडरवॉटर एक्शन करती दिखेंगी रश्मिका मंदाना, मेकर्स ने शेयर की दमदार BTS झलक
अमेरिकी नागरिकता की अफवाहों पर दिलजीत दोसांझ ने किया रिएक्ट, बोले- मैं एक कार्ड लूंगा और उसे हरा रंग दूंगा
टॉक्सिक और ईठा से नहीं होगी सिद्धार्थ मल्होत्रा की वन की टक्कर, इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
इन फिल्मों में काम कर चुके ईरानी
आपको बता दें, बोमन और जेनोबिया के दो बेटे हैं, दानेश और कायोज। बोमन ने ‘मुन्ना भाई एमबीबीएस’, ‘मैं हू ना’, ‘3 इडियट्स’, ‘जॉली एलएलबी’ जैसी फिल्मों में काम किया है।
इस बीच, बोमन ईरानी की डायरेक्टोरियल डेब्यू ‘द मेहता बॉयज़’ ओटीटी पर रिलीज़ होने के लिए तैयार है। बोमन ईरानी के साथ अविनाश तिवारी, श्रेया चौधरी और पूजा सरूप मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे।
मनोरंजन से जुड़ी खबरों के लिए यहां क्लिक करें
एक्टर के अपकमिंग फिल्म की कहानी
निर्माताओं के अनुसार, ‘द मेहता बॉयज़’ “एक पिता और बेटे की कहानी है, जो एक-दूसरे से असहमत हैं, जिन्हें अप्रत्याशित रूप से 48 घंटे एक साथ बिताने के लिए मजबूर होना पड़ता है। फिल्म उनके उतार-चढ़ाव भरे सफर को बताती है और पिता-पुत्र के रिश्ते में अक्सर निहित बाधाओं की बारीक से खोज करती है।”
मेहता बॉयज का प्रीमियर सितंबर 2024 में आयोजित प्रतिष्ठित 15वें शिकागो दक्षिण एशियाई फिल्म महोत्सव (सीएसएएफएफ) में हुआ, जिसने महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म का पुरस्कार जीता, इसके बाद अक्टूबर 2024 में टोरंटो में आयोजित दक्षिण एशिया के अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बोमन ईरानी को सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला। फिल्म ने नवंबर 2024 में गोवा में भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव (आईएफएफआई) में एशिया में अपनी शुरुआत की और जनवरी 2025 में भारतीय फिल्म महोत्सव बर्लिन की शुरुआत भी की।
Boman irani and zenobia celebrate 40th wedding anniversaryshare post
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
शाजापुर: ‘जूते-चप्पल छोड़ने की जरूरत नहीं, सरकार देगी 17 सड़कें’, विधायक की जिद पर CM मोहन यादव का बड़ा बयान
Jul 09, 2026 | 11:35 PMHariyali Amavasya: हरियाली अमावस्या 2026: सावन की सबसे पुण्यदायी अमावस्या कब है? जानिए सही तिथि, शुभ समय
Jul 09, 2026 | 11:25 PMMP वक्फ बोर्ड पुनर्गठन विवाद: काजी मोहम्मद मआज खान ने दिया इस्तीफा, गैर-मुस्लिम सदस्यों की नियुक्ति से नाराज
Jul 09, 2026 | 11:21 PMयोगिनी एकादशी 2026: श्रीहरि को चढ़ा दें ये दिव्य भोग, खुल सकते हैं सुख-समृद्धि और सौभाग्य के बंद द्वार
Jul 09, 2026 | 11:08 PMस्कूलों से लेकर लाइब्रेरी तक…, कश्मीर में राष्ट्रविरोधी कंटेंट पर कसा शिकंजा; DSEK ने दिया जांच का निर्देश
Jul 09, 2026 | 11:07 PMआर्चर का ब्रह्मास्त्र फिर चला, वैभव सूर्यवंशी लगातार तीसरे मैच में सस्ते में आउट, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 11:07 PMऐल्फा की बॉक्स ऑफिस रफ्तार पड़ी धीमी, सात दिन में हुई 46.17 करोड़ की कमाई, धमाल 4 से बढ़ी चुनौती
Jul 09, 2026 | 11:04 PMवीडियो गैलरी

मेरठ IPS थप्पड़ कांड: पुलिस वैन में बंद शख्स को सरेआम पीटा, बेइज्जती पर खुदकुशी की कोशिश, VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 10:05 PM
UP सियासत में तख्तापलट! अखिलेश यादव का ‘ब्राह्मण कार्ड’ उड़ाएगा BJP की नींद? देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 09:30 PM
सांसद के सामने ही सपा नेताओं में चले लात-घूंसे! आगरा में बीच सड़क पर हुई जूतम पैजार; VIDEO वायरल
Jul 09, 2026 | 09:15 PM
गाड़ी में पेट्रोल नहीं, पानी मिला था… गडकरी ने बिना नाम लिए मनीष कश्यप पर बोला तीखा हमला
Jul 09, 2026 | 02:38 PM
कौन थीं ललिता गौतम, जिनकी हत्या पर एक हुआ दलित समाज, मेरठ में विरोध प्रदर्शन कर मचा बवाल, देखें VIDEO
Jul 09, 2026 | 01:10 PM
Agra School Teacher: स्कूल में नशे में मिला शिक्षक, VIDEO वायरल होते ही BSA का बड़ा एक्शन
Jul 08, 2026 | 10:46 PM













