-
सोम, 10 अगस्त 2026 ई-पेपर
Top News
- Hindi News »
- Entertainment »
- Tanushree Dutta Reveled Her Life Is Danger Just Like Sushant Singh Rajput
‘सुशांत की तरह मुझे भी मार देंगे’, सदमे में तनुश्री दत्ता; किससे एक्ट्रेस को डर
- Written By: स्नेहा मौर्या
Tanushree Dutta: तनुश्री दत्ता ने हाल ही में रोते हुए एक वीडियो शेयर किया था। जिसमें उन्होंने कई चौंकाने वाले खुलासे किए हैं और अब वो इस पूरे मामले को लेकर पुलिस स्टेशन जाएंगी और शिकायत दर्ज कराएंगी।

तनुश्री दत्ता (फोटो-सोर्स,सोशल मीडिया)
Tanushree Dutta Life Threat: बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता एक बार फिर से सुर्खियों में बनी हुई हैं। उन्होंने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक इमोशनल वीडियो शेयर किया था, जिसमें वह खूब रोती हुई नजर आई थीं। इस वीडियो में उन्होंने बताया कि उन्हें लगातार मानसिक रूप से परेशान किया जा रहा है।
इस खुलासे के बाद उन्होंने मीडिया में एक इंटरव्यू भी दिया, जिसमें एक्ट्रेस ने कई चौंकाने वाले आरोप लगाए हैं। तनुश्री ने बताया कि वह अब इस पूरे मामले को लेकर पुलिस स्टेशन जाएंगी और आधिकारिक शिकायत दर्ज कराएंगी। पहले उन्होंने शुक्रवार को थाने जाने की बात कही थी, लेकिन अब उन्होंने तय किया है कि वह सोमवार को अपने एडवोकेट और दोस्तों के साथ पुलिस स्टेशन जाएंगी।
पुलिस स्टेशन जाएंगी तनुश्री दत्ता
तनुश्री दत्ता का कहना है कि वह सारी घटनाओं को लिखित रूप में लेकर जाएंगी ताकि कुछ भी छूट न जाए। एक्ट्रेस ने आगे कहा कि “पिछले पांच सालों में मेरे साथ जो कुछ भी हुआ, मैं वह सब डिटेल में लिखकर पुलिस को दूंगी। मैं कुछ भूलना नहीं चाहती।” उन्होंने आगे दावा किया कि उनके खिलाफ एक लॉबी काम कर रही है, जो उन्हें मानसिक रूप से परेशान कर रही है और उनकी इमेज को नुकसान पहुंचा रही है।
सम्बंधित ख़बरें
73 साल के इस डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, 40 साल छोटी एक्ट्रेस ने कहा- नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो
15 अगस्त पर रिलीज होते ही छाईं ये फिल्में, ‘स्त्री 2’ समेत इन फिल्मों ने की छप्परफाड़ कमाई
यश की टॉक्सिक को लेकर आया बड़ा बॉक्स ऑफिस प्रिडिक्शन, पहले दिन हिंदी में इतने करोड़ कमा सकती है फिल्म
रोहित शेट्टी ने कंटेस्टेंट्स के फोन किए जब्त, फिर रखी ऐसी शर्त कि हर किसी की बढ़ गई धड़कन, सामने आएगा बड़ा सच
तनुश्री ने यह भी बताया कि उनके घर पर काम करने वाली मेड अचानक से काम पर आना बंद कर दी। जब वजह पूछी गई तो उसने कहा कि वॉचमैन ने उसे सीढ़ियों से आने को कहा था, इसलिए वह नहीं आई। बाद में पता चला कि सुरक्षा कंपनी अचानक बदल दी गई थी, जिसकी जानकारी उन्हें पहले नहीं दी गई थी।
ये भी पढ़ें- रैंप वॉक करते हुए तारा सुतारिया ने वीर पहाड़िया पर लुटाया प्यार, दी फ्लाइंग किस
नाना पाटेकर पर भी लगाए थे आरोप
सबसे चौंकाने वाली बात यह रही कि तनुश्री ने इस पूरे मामले में नाना पाटेकर और बॉलीवुड माफिया को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा, “इसमें नाना पाटेकर की इन्वॉल्वमेंट है, लेकिन वो अकेला नहीं है। उसके पीछे पूरा बॉलीवुड माफिया और एक गिरोह काम कर रहा है।”
तनुश्री ने सुशांत सिंह राजपूत का उदाहरण देते हुए कहा कि उनके साथ भी कुछ ऐसा ही हुआ था। उनके आसपास के लोगों को हटाया गया था और मानसिक तौर पर परेशान किया गया था। उन्होंने कहा, “आज मेरे साथ भी वही सब हो रहा है। ये लोग मुझे तोड़ना चाहते हैं, लेकिन मैं पीछे हटने वाली नहीं हूं।” फिलहाल तनुश्री दत्ता का यह खुलासा एक बार फिर बॉलीवुड इंडस्ट्री के काले सच को उजागर किया है।
Tanushree dutta reveled her life is danger just like sushant singh rajput
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
पहले टेस्ट से पहले टीम इंडिया को राहत, शुभमन गिल की चोट पर बॉलिंग कोच ने साईराज बहुतुले ने दिया बड़ा अपडेट
Aug 10, 2026 | 11:03 AM73 साल के इस डायरेक्टर पर लगा रेप का आरोप, 40 साल छोटी एक्ट्रेस ने कहा- नशा देकर बनाया अश्लील वीडियो
Aug 10, 2026 | 11:02 AMभारत माता की जय- वंदे मातरम के नारों से गूंजा चौमुहां, तिरंगा बाइक यात्रा को कैबिनेट मंत्री ने दिखाई हरी झंडी
Aug 10, 2026 | 10:58 AMछत से गिर रहा प्लास्टर; जर्जर इमारत में इलाज या जान का जोखिम? 360 लोहे के खंभों के सहारे भंडारा जिला अस्पताल
Aug 10, 2026 | 10:56 AMविश्व आदिवासी दिवस पर खंडवा में निकली विशाल रैली, पारंपरिक वेशभूषा में नजर आए युवा, दिखी संस्कृति की झलक
Aug 10, 2026 | 10:54 AMPK से मुलाकात पड़ी भारी? सुनेत्रा पवार से नहीं मिले अमित शाह, फडणवीस-शिंदे संग की बैठक; NDA में पड़ी दरार!
Aug 10, 2026 | 10:52 AMरांची में छात्रों ने भरी हुंकार, सड़कों पर पुलिस और हजारों छात्र आमने-सामने, धारा 163 लागू, देखें VIDEO
Aug 10, 2026 | 10:47 AMवीडियो गैलरी

ममता बनर्जी के काफिले पर हमला! गाड़ी घेरी, कीचड़ और जूते फेंके; कांचरापाड़ा में भारी बवाल का Video आया सामने
Aug 09, 2026 | 10:51 PM
पैसे लेकर बहाली का आरोप, पप्पू यादव का बड़ा ऐलान, बोले- छात्रों के साथ खुद बैठूंगा अनशन पर, देखें VIDEO
Aug 09, 2026 | 05:28 PM
नशेड़ी सिपाही की दबंगई कैमरे में कैद! दुकान में घुसकर मांगे ₹5000, VIDEO वायरल होते ही मचा हड़कंप
Aug 09, 2026 | 04:33 PM
JPSC-JSSC छात्रों के आंदोलन में पहुंचे पीयूष मिश्रा, बोले- युवाओं को नजरअंदाज करना सौतेला व्यवहार! देखें VIDEO
Aug 08, 2026 | 10:53 PM
ना मशीन, ना मोटर…अचानक कुएं उठने लगीं समुद्र जैसी लहरें! वैज्ञानिक वजह जानकर हैरान रह जाएंगे आप-VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:54 PM
Exclusive: बलूचिस्तान ने किया ‘रिपब्लिक ऑफ बलूचिस्तान’ का ऐलान! 11 अगस्त को पाकिस्तान में मचेगा गदर- VIDEO
Aug 08, 2026 | 09:45 PM













