रोते हुए तनुश्री दत्ता ने मांगी मदद, वायरल वीडियो पर नीलम गोहरे का बड़ा बयान

Tanushree Dutta Video: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने हाल ही में एक वीडियो पोस्ट किया था। वीडियो में तनुश्री ने रोते हुए अपने साथ हो रहे शोषण की जानकारी दी।अब नीलम गोहरे ने इस मामले में बयान दिया है।
Tanushree Dutta Video
तनुश्री दत्ता के वीडियो पर नीलम गोहरे ने दिया बयान, फोटो- सोशल मीडिया
Updated on

Neelam Gorhe On Tanushree Dutta Video: एक्ट्रेस तनुश्री दत्ता ने अपने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर अपना दर्द बताया। एक्ट्रेस ने बताया कि उनको उनके ही घर में परेशान किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि पिछले पांच सालों से हो रहे उत्पीड़न से वो तंग आ चुकी हैं। तनुश्री ने सोशल मीडिया के जरिए मदद की गुहार लगाई है। हाल ही में इस मामले में महाराष्ट्र विधान परिषद की उपसभापति नीलम गोहरे ने अपनी बात रखी है। उन्होंने हरसंभव मदद की बात कही है।

मीटू कैंपेन की शुरुआत करने वाली और इमरान हाशमी के साथ पर्दे पर जबरदस्त हिट रहीं तनुश्री इस समय बेहद परेशान चल रही हैं। तनुश्री ने हाल ही में कुछ अज्ञात लोगों पर अरोप लगाते हुए बताया कि उनको अलग-अलग तरीके से परेशान किया जा रहा है। उन्होंने अपने घर के बाहर हो रहीं अजीब सी हरकतों के बारे में बताया।

नीलम गोहरे ने मामले पर क्या कहा?

इस बारे में जब उपसभापति नीलम गोहरे से मीडिया ने बात की तो उन्होंने कहा, ‘पूरे भारत में महिलाएं घरेलू हिंसा जैसे कई अत्याचारों का सामना कर रही हैं। मुझे लगता है कि पुलिस को इस मामले में 'स्वतः संज्ञान' लेना चाहिए और उस वायरल वीडियो को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए। पुलिस को पीड़िता से बात करनी चाहिए। मैं राष्ट्रीय महिला आयोग से आग्रह करुंगी कि वह वीडियो की जांच करे और तनुश्री को राहत दे।’

तनुश्री के वीडियो में क्या है?

दरअसल तनुश्री दत्ता ने बीते दिन इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया। इस वीडियो में वो रोती हुई दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस रोते हुए कह रही हैं कि वो उत्पीड़न से तंग आ गई हैं। कई साल से लगभग रोज छत पर और दरवाजे के बाहर तेज आवाजें सुनाई दे रही हैं। वो अपने बिल्डिंग मैजेमेंट से कई बार शिकायत करके भी थक चुकी हैं। तनुश्री ने बताया कि ये पिछले चार पांच सालों से चल रहा है। इन सभी के चलते तनाव में आकर उनकी हेल्थ काफी खराब हो गई है। इससे तंग आकर उन्होंने पुलिस को कॉल भी किया और मदद मांगी। उन्होंने दावा किया कि उनके ही घर में उनका शोषण किया जा रहा है। वो मेड तक नहीं रख पा रही हैं।

मामला सोशल मीडिया पर वायरल हो जाने के बाद तनुश्री दत्ता के शुभचिंतक उनको सपोर्ट करते दिखाई दे रहे हैं। नीलम गोहरे के इस मामले में बयान सामने आने के बाद मामले ने और तूल पकड़ लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो तनुश्री दत्ता के घर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।  उनके फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि जल्द ही उनको न्याय मिल जाएगा।

Navbharat Live
navbharatlive.com