- Hindi News »
- Entertainment »
- Taapsee Pannu Reveals She Get Less Fees In Shahrukh Khan Film Dunki
हीरो तय करता है कि कौन होगी हीरोइन, इंडस्ट्री के दोहरे रवैये पर छलका तापसी पन्नू का दर्द
शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' में काम करने के लिए तापसी पन्नू को बेहद कम फीस मिली थी और एक्ट्रेस में इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। आइए जानते हैं डंकी की फीस को लेकर तापसी पन्नू ने क्या कुछ कहा है।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: राजकुमार हिरानी की फिल्म ‘डंकी’ साल 2023 में रिलीज हुई थी। इसमें शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू अहम भूमिका में नजर आई थी। तापसी पन्नू ने फिल्म डंकी को लेकर बड़ा खुलासा किया है और बताया है कि इस फिल्म में काम करने के लिए उन्हें बेहद कम फीस मिली थी। चलिए जानते हैं इस मामले में तापसी ने क्या कुछ कहा है।
तापसी पन्नू ने स्क्रीन को दिए गए इंटरव्यू में कहा कि मजेदार बात यह है कि लोग सोचते हैं कि मैं ‘जुड़वा’ या ‘डंकी’ जैसी फ़िल्में पैसे के लिए करती हूं कि मुझे बहुत ज्यादा पैसे मिल रहे हैं। लेकिन यह सच नहीं है, बल्कि मामला उल्टा है। मुझे उन फिल्मों में काम करने के लिए ज्यादा पैसे मिलते हैं, जिनमें मैं लीड रोल में होती हूं, जैसे ‘हसीन दिलरूबा’ वहीं दूसरी फिल्मों में काम करने के लिए मुझे ज्यादा पैसे नहीं मिलते, क्योंकि उन्हें लगता है कि वह यह फिल्म देकर मुझ पर एहसान कर रहे हैं क्योंकि इसमें पहले से ही एक बड़ा हीरो मौजूद है और ऐसे में किसी और को लेने की क्या जरूरत है, मैं इस तरह की धारणाओं से रोज लड़ती हूं।
ये भी पढ़ें- सलमान खान पहुंचे हैदराबाद, अर्पिता की शादी वाले पैलेस में फिल्म…
सम्बंधित ख़बरें
Assi Movie Review: महिला सुरक्षा पर तीखे सवाल करती है ‘अस्सी’ की झकझोर देनेवाली कहानी
Valentine’s Day बनाना है खास, तो देखें ये फिल्म, प्यार और त्याग की कहानी छू लेगी दिल
‘उस रात वो घर नहीं पहुंची…’ कोर्टरूम में इंसाफ की आवाज बनीं तापसी पन्नू, ‘अस्सी’ का ट्रेलर देगा झकझोर
दो साल बाद बड़े पर्दे पर तापसी पन्नू की दमदार वापसी, ‘Assi’ का मोशन पोस्टर आया सामने
इतना ही नहीं एक्ट्रेस ने यह भी कहा कि कई फिल्मों में हीरो तय करते हैं कि हीरोइन कौन होगी। तापसी पन्नू ने कहा कि अब तो दर्शक भी ये कड़वा सच जानते हैं कि हीरोइन के बारे में अक्सर हीरो ही तय करता है कि उनकी फिल्म में कौन अदाकारा हिस्सा लेगी। हां जब कोई बड़ा सफल डायरेक्टर हो तो डायरेक्टर तय करता है कि हीरोइन कौन होगी, क्योंकि उसका अपना एक दर्शक वर्ग होता है फिर चाहे कोई कुछ भी कहे आखिरी फैसला निर्देशक का ही माना जाता है।
तापसी पन्नू बॉलीवुड एक्ट्रेस हैं जो अपनी बेहतरीन अदाकारी के लिए पहचानी जाती हैं। ‘सांड की आंख’, ‘पिंक’ जैसी फिल्मों में उनके बेहतरीन अभिनय को सराहा गया था। तापसी पन्नू की अपकमिंग फिल्म की अगर बात करें तो वह ‘गांधारी’ नाम के बड़े प्रोजेक्ट में नजर आएंगी। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर रिलीज होने वाली है। इस फिल्म की रिलीजिंग डेट का अभी ऐलान नहीं हुआ है। वहीं तापसी पन्नू इस समय ‘हसीन दिलरुबा’ के सीक्वल को लेकर सुर्खियों में थी। उनके दिलरुबा सीरीज को काफी पसंद किया जा रहा है।
Taapsee pannu reveals she get less fees in shahrukh khan film dunki
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
प्रिंसिपल ने दोस्तों के सामने PVC पाइप से पीटा, जलगांव में 20 साल के छात्र ने फांसी लगाकर दे दी जान
Feb 17, 2026 | 04:06 PMBangladesh: तारिक रहमान बने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री; 36 साल बाद पड़ोसी देश को मिला पुरुष पीएम
Feb 17, 2026 | 04:02 PMआम आदमी को बड़ी राहत, जनवरी में सस्ती हुई खाने की थाली; शाकाहारी और मांसाहारी दोनों के घटे दाम
Feb 17, 2026 | 04:02 PMमुंबई एयरपोर्ट पर अचानक रुके मैक्रों! सुनेत्रा पवार से क्या हुई ऐसी खास बात? Video ने मचाया तूफान
Feb 17, 2026 | 03:56 PMचीन की घेराबंदी तेज! एशिया में तैनात हुए अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन, 50,000 फीट की ऊंचाई से ड्रैगन पर है नजर
Feb 17, 2026 | 03:52 PMT20 World Cup में कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने
Feb 17, 2026 | 03:52 PMकर्नाटक HC ने BJP को दिया झटका…’करप्शन रेट कार्ड’ केस में राहुल को मिली बड़ी राहत, जानिए क्या है पूरा मामला?
Feb 17, 2026 | 03:51 PMवीडियो गैलरी

धार भोजशाला विवाद: वकीलों की हड़ताल से टली सुनवाई, 18 फरवरी को कोर्ट में खुलेगा एएसआई सर्वे का राज
Feb 17, 2026 | 01:31 PM
इंसानियत शर्मसार! UGC विवाद में छात्राओं को रेप और मर्डर की धमकी, थाने में भी सुरक्षित नहीं बेटियां- VIDEO
Feb 16, 2026 | 10:05 PM
प्रशासन की लापरवाही ने ली मासूम की जान, नागपुर में खुले नाले में गिरा 3 साल का बच्चा; 24 घंटे बाद मिली लाश
Feb 16, 2026 | 09:59 PM
UP विधानसभा में गूंजी युवाओं की आवाज, सपा विधायक ने खोली भर्तियों की पोल; आरक्षण में धांधली का लगाया आरोप
Feb 16, 2026 | 09:51 PM
बिहार विधानसभा में ‘बेचारा’ शब्द पर घमासान! राजद विधायक के बयान ने रामविलास पासवान के अपमान पर छेड़ी नई जंग
Feb 16, 2026 | 09:45 PM
हेल्थ इंश्योरेंस या धोखा? मां के इलाज के लिए दर-दर भटका बेटा, प्रीमियम के बाद भी कंपनी का क्लेम देने से इंकार
Feb 16, 2026 | 09:41 PM














