- Hindi News »
- Entertainment »
- Salman Khan Reached Taj Falaknuma Palace To Shoot Film Sikandar With Rashmika Mandana
सलमान खान पहुंचे हैदराबाद, अर्पिता की शादी वाले पैलेस में फिल्म ‘सिकंदर’ की शूटिंग
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बावजूद सलमान खान ने सिकंदर फिल्म की शूटिंग जारी रखी है। फिल्म की शूटिंग के लिए वह हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस पहुंच गए हैं। जहां पर वह रश्मिका मंदाना के साथ सूट में हिस्सा लेने वाले हैं।
- Written By: अनिल सिंह

मुंबई: सलमान खान की अपकमिंग फिल्म ‘सिकंदर’, 2025 में ईद के मौके पर रिलीज होने वाली है। फिल्म की शूटिंग ऐतिहासिक जगह पर हो रही है। इसके लिए सलमान खान हैदराबाद के ताज फलकनुमा पैलेस पहुंच गए हैं। यह पैलेस सलमान खान के लिए बेहद खास है, क्योंकि सलमान खान की बहन अर्पिता की शादी यहीं पर हुई थी। शूटिंग की शुरुआत से पहले ही सलमान खान की सिक्योरिटी टीम ताज फलकनुमा पैलेस पर पहुंचकर वहां का जायजा ले चुकी है।
4 नवंबर से सिकंदर फिल्म की शूटिंग ताज फलकनुमा पैलेस में होने वाली है। एक दिन पहले ही सलमान खान की सिक्योरिटी टीम ताज फलकनुमा पैलेस पहुंच गई थी। इसके बाद 3 नवंबर को सुबह सलमान खान वहां पहुंचे हैं। आपको बता दे कि इस फिल्म में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना, सुनील शेट्टी और काजल अग्रवाल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे। ताज फलकनुमा पैलेस में होने वाली शूटिंग के लिए बाकी के कलाकार भी वहां पहुंच रहे हैं।
ये भी पढ़ें- बीमार होकर भी दामाद की फिल्म देखने पहुंची तनुजा, सिंघम अगेन देखने…
सम्बंधित ख़बरें
Varun Dhawan Dance: ‘भारत के सबसे बड़े कुंवारे के साथ…’, वरुण धवन ने सलमान खान संग डांस पर जताई घबराहट
Kangana Ranaut Struggle: सलमान खान से पहली मुलाकात को याद कर भावुक हुईं कंगना रनौत, सुनाया दिलचस्प किस्सा
Maatrubhumi Release Update: सलमान खान की ‘मातृभूमि’ पर संकट गहराया, सेंसर बोर्ड में अब तक नहीं हुई सबमिट
‘मातृभूमि’ का नया गाना हुआ रिलीज, ‘मेरा जी नहीं भरा’ में दिखी नई जोड़ी की सिजलिंग केमिस्ट्री, फैंस एक्साइटेड
लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकियों के बीच सलमान खान की सुरक्षा घेरा को बढ़ाया गया है और सलमान खान के पहुंचने के पहले ही उनकी टीम वहां पहुंचकर जगह का मुआयना करती है और उसके बाद सलमान खान वहां पहुंचते हैं। सलमान खान के काम की अगर बात करें तो इस समय वह ‘सिंघम अगेन’ फिल्म में अपने कैमियो को लेकर जबरदस्त तरीके से सुर्खियों में हैं। रोहित शेट्टी की फिल्म सिंघम अगेन 1 नवंबर को रिलीज हो चुकी है। इसमें सलमान खान के कैमियो की लोग तारीफ करते हुए नजर आ रहे हैं।
सलमान खान इस समय सिकंदर फिल्म की शूटिंग में व्यस्त हैं। वहीं वह बिग बॉस की शूटिंग में भी हिस्सा ले रहे हैं। लॉरेंस बिश्नोई गैंग की धमकी के बाद और बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद ऐसा कहा जा रहा था कि सलमान खान अपने शेड्यूल में बदलाव कर सकते हैं, लेकिन एक्टर ने ऐसा कुछ नहीं किया है।
Salman khan reached taj falaknuma palace to shoot film sikandar with rashmika mandana
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
Topics:
लेटेस्ट न्यूज़
LIVESRH vs DC Live Score: आज ईशान किशन की हैदराबाद के सामने अक्षर की दिल्ली सेना, थोड़ी देर में होना है टॉस
Apr 21, 2026 | 06:37 PMऑपरेशन सिंदूर में अग्निवीर की शहादत पर केंद्र सरकार की चुप्पी से बॉम्बे हाईकोर्ट नाराज, कहा- जवाब दें वरना…
Apr 21, 2026 | 06:35 PMTamil Nadu Elections: ‘दूसरी जयललिता खड़ी न हो जाए,’ तमिलनाडु में सीएम मोहन यादव का DMK-कांग्रेस पर तंज
Apr 21, 2026 | 06:32 PMपटना हाईकोर्ट भर्ती 2026: 56 पदों पर निकली वैकेंसी, जानें योग्यता और आवेदन प्रक्रिया
Apr 21, 2026 | 06:30 PM‘मैंने जितनी भी सेंचुरी देखी हैं…’, शतकीय पारी के बाद Mahela Jayawardene भी हुए तिलक वर्मा के मुरीद
Apr 21, 2026 | 06:28 PMअमेरिका का ‘खामोश’ प्रहार: इंडो-पैसिफिक में ईरान का तेल टैंकर जब्त, बिना गोली चलाए पेंटागन ने पलटी बाजी
Apr 21, 2026 | 06:26 PMरामायण की ये 5 बातें अपनाएं, जीवन की हर परेशानी का मिलेगा आसान समाधान
Apr 21, 2026 | 06:24 PMवीडियो गैलरी

सावधान! पाकिस्तान से आई इस क्रीम ने उड़ाई रातों की नींद, इंस्टेंट ग्लो के चक्कर में किडनी हो रही फेल, VIDEO
Apr 21, 2026 | 04:21 PM
ड्रेस कोड या खास रणनीति? लेंसकार्ट विवाद पर भड़कीं नाजिया इलाही खान, कंपनी पर लगाए धार्मिक भेदभाव के आरोप
Apr 21, 2026 | 02:20 PM
मजदूरी मांगने पर ईंट भट्ठा मालिक की हैवानियत, मजदूर को बेरहमी से पीटने के बाद समझौते का बनाया दबाव
Apr 20, 2026 | 11:41 PM
‘भारत की आस्था को दुनिया की कोई भी ताकत डिगा नहीं पाई..,’ योगी आदित्यनाथ ने सनातन आस्था को बताया शाश्वत
Apr 20, 2026 | 11:10 PM
पटना में महिला आरक्षण को लेकर NDA कार्यकर्ताओं का आक्रोश, विपक्ष पर जमकर गरजी महिलाएं
Apr 20, 2026 | 10:33 PM
चुनाव है तो क्या सीट तुम्हारी हो गई? ट्रेन में महिला की रिजर्व सीट पर दबंगई, जवाब सुनकर हो जाएंगे हैरान
Apr 20, 2026 | 10:25 PM














