- Hindi News »
- Sports »
- Cricket »
- Yuvraj Samra Became First Player From An Associate Nation To Score A Century In T20 World Cup
T20 World Cup में कनाडा के युवराज समरा ने रचा इतिहास, एसोसिएट टीमों के लिए ऐसा कारनामा करने वाले खिलाड़ी बने
Yuvraj Samra: कनाडा के बल्लेबाज युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ शतक लगाकर एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली है। वो टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले एसोसिएट टीमों के पहले खिलाड़ी बन गए हैं।
- Written By: उज्जवल सिन्हा

युवराज समरा (फोटो-सोशल मीडिया)
Yuvraj Samra Stuns New Zealand With Century: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में कनाडा के 19 साल के बल्लेबाज युवराज समरा ने एक बड़ी उपलब्धि हासिल कर ली। वो कनाडा के लिए टी20 वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले बल्लेबाज बने। इसके साथ ही युवराज एसोसिएट टीमों के लिए खेलते हुए वर्ल्ड कप में शतक लगाने वाले पहले खिलाड़ी बने।
कनाडा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए पहले विकेट के लिए युवाराज समरा ने कप्तान दिलप्रीत बाजवा के साथ 116 रनों की साझेदारी की। दोनों ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ा दीं। दोनों जब तक बल्लेबाजी कर रहे थे तो ऐसा लग रहा था कनाडा 200 के पार आराम से पहुंच जाएगा।
न्यूजीलैंड के खिलाफ समरा ने 58 गेंदों में शतक जड़ा। यह कनाडा के लिए वर्ल्ड कप में किसी भी बल्लेबाज द्वारा लगाया गया पहला शतक है। 19 साल और 141 दिन की उम्र में, वह टूर्नामेंट के इतिहास में 50 से ज़्यादा रन बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के जुनैद सिद्दीकी (2007 में 19 साल 325 दिन) को पीछे छोड़ दिया।
सम्बंधित ख़बरें
कप्तान Harmanpreet Kaur का बड़ा बयान, कहा- WC 2025 का खिताब सिर्फ शुरुआत, हम जीत को अपनी आदत बनाना चाहते हैं
Canada Energy: दुनिया के ऊर्जा संकट का समाधान बनेगा कनाडा, पीएम मार्क कार्नी ने दिया बड़ा बयान
Canada Cricket: क्रिकेट कनाडा अध्यक्ष अरविंदर खोसा के घर पर फायरिंग, पुलिस को रंगदारी का शक
पाकिस्तान की एक और शर्मनाक हार…बांग्लादेश ने 78 रन से हराया दूसरा टेस्ट, 2-0 से सीरीज जीत किया क्लीन स्वीप
T20 WC में शतक बनाने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी
- 19 साल 141 दिन – युवराज समरा (CAN) बनाम NZ, 2026
- 22 साल 127 दिन – अहमद शहज़ाद (PAK), 2014
- 23 साल 156 दिन – सुरेश रैना (IND), 2010
- 25 साल 83 दिन – एलेक्स हेल्स (ENG), 2014
- 25 साल 327 दिन – ग्लेन फिलिप्स (NZ), 2022
बजवा और युवराज के बीच शतकीय साझेदारी
कप्तान दिलप्रीत बजवा और युवराज समरा ने कनाडा के लिए 14 ओवर में 116 रनों की साझेदारी की। इस दौरान युवराज समरा ने 45 गेंदों में 77 रन बनाए। वहीं दिलप्रीत बजवा ने 39 गेंदों में 36 रन बनाए। हालांकि 116 के स्कोर पर दिलप्रीत आउट हो गए। बजवा ने दिलप्रीत को खुलकर खेलने का मौका दिया। इस शतकीय साझेदारी के साथ अब टी20 वर्ल्ड कप में किसी एसोसिएट टीम की चौथी सबसे बड़ी 100 से ज्यादा रनों की ओपनिंग पार्टनरशिप हो गई है।
T20 WCs में एसोसिएट टीम की 100 से ज़्यादा रन की ओपनिंग साझेदारी
131* – आकिब इलियास और जतिंदर सिंह (OMA) बनाम PNG, 2021
126 – माइकल जोन्स और जॉर्ज मुनसे (SCO) बनाम ITA, 2026
124* – जस्टिन मोस्का और एंथनी मोस्का (ITA) बनाम NEP, 2026*
116 – दिलप्रीत बाजवा युवराज समरा (CAN) बनाम NZ, 2026
110 रन बनाकर आउट हुए युवराज समरा
युवराज समरा ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 110 रनों की पारी खेली। इस दौरान युवराज ने 65 गेंदों का सामना करते हुए 11 चौके और 6 छक्के लगाए। टी20 वर्ल्ड कप में युवराज समरा ने एक पारी में 6 छक्के जड़कर इतिहास रच दिया। यह किसी एसोसिएट टीम के बल्लेबाज़ द्वारा किसी फुल-मेंबर टीम के खिलाफ एक पारी में लगाए गए सबसे ज़्यादा छक्के हैं।
यह भी पढ़ें: T20 World Cup 2026 के सुपर-8 में पहुंची न्यूजीलैंड, कनाडा को 8 विकेट से रौंदा
इससे पहले 2024 में ब्रैंडन मैकमुलेन ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ और इसी वर्ल्ड कप में बेन मैनेंटी ने इंग्लैंड के खिलाफ एक पारी में 6-6 छक्के जड़कर इस उपलब्धि की बराबरी की थी। अब युवराज समरा ने भी इसी कारनामे को दोहराते हुए अपना नाम रिकॉर्ड बुक में दर्ज करा लिया है।
Yuvraj samra became first player from an associate nation to score a century in t20 world cup
Get Latest Hindi News , Maharashtra News , Entertainment News , Election News , Business News , Tech , Auto , Career and Religion News only on Navbharatlive.com
लेटेस्ट न्यूज़
Trump Iran Uranium: ट्रंप का सख्त रुख, ईरान का यूरेनियम कब्जे में लेगा अमेरिका, होर्मुज पर नो टोल
May 22, 2026 | 06:12 AMNagpur Weather: नागपुर में गर्मी का येलो अलर्ट अगले तीन दिनों तक नहीं मिलेगी राहत, जानें आज के मौसम का हाल
May 22, 2026 | 06:10 AMHoroscope 22 May 2026: आज जन्मे बच्चों का स्वभाव कैसा होगा? जानें उनके करियर, शिक्षा और जीवन का पूरा भविष्यफल
May 22, 2026 | 06:05 AMनवभारत समिट 2026 में आज लगेगा दिग्गजों का महाकुंभ, मंत्री से लेकर उद्योगपति तक होंगे शामिल
May 22, 2026 | 06:00 AMMaharashtra Weather: मौसम की दोतरफा मार, कहीं लू का कहर तो कहीं बारिश की चेतावनी, जानें आपके शहर का हाल
May 22, 2026 | 05:50 AMगर्मियों में कार हो रही Overheat? ये संकेत भूलकर भी न करें नजरअंदाज, वरना पड़ सकता है भारी
May 22, 2026 | 05:39 AMiPhone 18 Pro को लेकर बड़ा खुलासा, छोटी Dynamic Island, बड़ी बैटरी और बहुत कुछ हुआ लीक
May 22, 2026 | 03:53 AMवीडियो गैलरी

PM Modi Meeting: विदेश से लौटते ही Action में पीएम मोदी! क्या होंगे 5 बड़े फैसले? VIDEO
May 21, 2026 | 09:57 PM
Gold Price Today: सोना-चांदी में लगी आग या सस्ता है बाजार, जानें आपके मार्केट का हाल, Video
May 21, 2026 | 02:27 PM
डिटेक्ट, डिलीट एंड डिपोर्ट! बंगाल में लागू हुआ पुशबैक प्लान, घुसपैठियों पर होगा तगड़ा एक्शन- VIDEO
May 21, 2026 | 01:58 PM
UP में पेट्रोल पंपों पर मची तबाही, रातभर मच्छरदानी लगाकर लाइनों में सो रहे किसान, सरकार पर लगाया आरोप-VIDEO
May 21, 2026 | 01:39 PM
राहुल गांधी के गद्दार वाले बयान से गरमाई सियासत, वक्फ बोर्ड और महबूबा मुफ्ती आमने-सामने
May 21, 2026 | 01:23 PM
PM Modi Italy Visit 2026: Meloni की दोस्ती से भारत को क्या मिला? जानिए 5 बड़े फायदे? | Video
May 20, 2026 | 04:11 PM














