देवेंद्र फडणवीस से सुशांत सिंह राजपूत के पिता को इंसाफ उम्मीद, बोले- दोषियों को मिले सजा

KK Singh On Disha Salian Case: सुशांत सिंह राजपूत मौत मामले ने फिर तूल पकड़ लिया है। दिशा सालियान के पिता ने बेटी की मौत मामले की नए सिरे से जांच की मांग की जिसने महाराष्ट्र की राजनीति में हड़कंप मचा दिया है।
Sushant Singh Rajput Father on Disha Salian Case
सुशांत सिंह राजपूत के पिता को देवेंद्र फडणवीस से है न्याय की उम्मीद
Published on: 
Updated on: 

Sushant Singh Rajput Father: सुशांत सिंह राजपूत के पिता केके सिंह ने बयान दिया है कि उन्हें मौजूदा मुख्यमंत्री से काफी उम्मीद है, इतना ही नहीं वह दोषियों को सजा दिलाने की मांग कर रहे हैं। दरअसल दिशा सालियान के पिता के द्वारा नए सिरे से बेटी की मौत की जांच की मांग के बाद जब सुशांत सिंह राजपूत के पिता से सवाल पूछा गया कि उन्हें इसे लेकर क्या लगता है, तो उन्होंने बताया कि पहले तो उन्होंने बेटी की आत्महत्या को स्वीकार कर लिया था लेकिन अब मामले की निष्पक्ष जांच की मांग कर रहे हैं तो यह अच्छी बात है। क्योंकि इससे आगे की जानकारी भी मिलेगी और सुशांत सिंह राजपूत मामले का भी सच पता चल पाएगा।

न्यूज़ एजेंसी एएनआई से की गई बातचीत में सुशांत सिंह राजपूत के पिता यह कहते हुए सुनाई दिए हैं कि उन्हें महाराष्ट्र के मौजूदा मुख्यमंत्री से न्याय की उम्मीद है। बातचीत के दौरान उन्होंने बताया कि तब सरकार अलग थी अब सरकार अलग है। ऐसे में अगर इस दौरान निष्पक्ष जांच होती है, तो कम से कम मामले की असलियत सामने आएगी। इस मामले में हत्या हुई थी या आत्महत्या कम से कम इस बात का तो पता चलेगा।

एजेंसी से बात करते हुए सुशांत सिंह राजपूत के पिता ने यह भी कहा कि अगर सच में हत्या का मामला बनता है, तो ऐसे में मामले में दोषी लोगों को सजा मिलनी चाहिए। मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से उन्हें न्याय की उम्मीद है। हालांकि इस मामले में उन्होंने ज्यादा कुछ नहीं कहा, लेकिन दिशा सालियान के पिता मांग पर उन्होंने भी अपनी सहमति जताई है। उन्हें भी लगता है कि मामले की नए सिरे से जांच होनी चाहिए।

दिशा सालियान की मौत 8 जून 2020 को 14 मंजिला इमारत से गिरने की वजह से हुई थी, पुलिस ने इसे दुर्घटनावश मौत का मामला बताया। दिशा के पिता ने भी उस समय इसे आत्महत्या का मामला मान लिया था और पुलिस की जांच पर संतोष भी जताया था, लेकिन अब उन्होंने यह कहते हुए इस मामले की दोबारा जांच की मांग की है कि उनकी बेटी की हत्या की गई थी। सुशांत सिंह राजपूत की मौत की भी गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है। पुलिस ने इसे भी आत्महत्या का मामला बताया है। लेकिन इस मामले में लोगों के दावे अब भी अलग-अलग हैं।

Navbharat Live
navbharatlive.com